इंदौर के पालदा इलाके में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। देर रात शराब पार्टी में हुए विवाद में लिस्टेड बदमाश राजा सोनकर (30) की उसके ही साथियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी वसीम और अन्य की तलाश शुरू की।

इंदौर। स्टार समाचार वेब.
खुशियों के पर्व दिवाली की रात इंदौर में एक खूनी वारदात से सनसनी फैल गई। सोमवार देर रात पालदा इलाके में एक शराब पार्टी विवाद के बाद हिंसक हो गई, जहां करीब 10 से 12 बदमाशों ने अपने ही दोस्त पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान लिस्टेड बदमाश राजा सोनकर (30) के रूप में हुई है।
घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र की है, जहां पालदा इलाके में एक निजी बस डिपो के पास गार्ड रूम के बाहर राजा सोनकर अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी रहा था। पुलिस के अनुसार, इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया और फिर मुख्य आरोपी वसीम और उसके साथियों ने राजा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल राजा को परिजन तत्काल एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस सनसनीखेज वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चाकू लगने के बाद घायल राजा लड़खड़ाता हुआ उठने की नाकाम कोशिश करता दिख रहा है।
जिलाबदर की अवधि खत्म होने से पहले मौत
आजाद नगर थाना प्रभारी लोकेंद्र भदौरिया ने बताया कि मृतक राजा सोनकर पारसी मोहल्ला का रहने वाला था और संयोगितागंज थाने का लिस्टेड बदमाश था। उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। कुछ समय पहले ही पुलिस ने उसे शहर से जिलाबदर किया था, जिसकी अवधि 10 नवंबर को समाप्त होने वाली थी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, राजा ढोलक बजाने का काम करता था और दिवाली मनाने के लिए पुलिस की नज़र से बचकर दो दिन पहले ही अपने दोस्त के घर लौटा था।
पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी वसीम व उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर अन्य हमलावरों की पहचान कर रही है।
राजा के परिवार में उसकी पत्नी, एक बेटी, एक भाई और एक बहन हैं। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। बताया जा रहा है कि राजा का अपनी बहन के ससुराल पक्ष से भी विवाद था और उसने कुछ समय पहले चाचा के बेटे की दुकान में तोड़फोड़ भी की थी, जिसके बाद उसे शहर से बाहर भेज दिया गया था। इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है और दिवाली की रात को मातम में बदल दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।