इंदौर के महू स्थित बेरछा जंगल में कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात। बदमाशों ने दोस्त को पीटकर भगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की

इंदौर (मध्य प्रदेश)। स्टार समाचार वेब
महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ बेरछा के जंगलों में घूमने गई कॉलेज की एक छात्रा के साथ दो अज्ञात बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने छात्रा के साथ मौजूद उसके दोस्त को लाठी-डंडों से हमला कर वहां से खदेड़ दिया और फिर पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया।
जानकारी के अनुसार, इंदौर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज की छात्रा मंगलवार दोपहर अपने एक मित्र के साथ महू क्षेत्र में स्थित लगनचा मंदिर के दर्शन करने पहुंची थी। दर्शन करने के बाद दोनों मंदिर के पास स्थित बेरछा जंगल की ओर चले गए और एक शांत व सुनसान स्थान पर बैठकर बातचीत करने लगे।
इसी बीच, दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक पर लाठियों से कई वार किए, जिससे वह घबराकर अपनी जान बचाने के लिए जंगल से बाहर की ओर भागा।
युवक को भगाने के बाद आरोपियों ने छात्रा के साथ जबरदस्ती की। बताया जा रहा है कि छात्रा ने खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया, जिसके चलते उसके चेहरे और गर्दन पर नाखूनों के निशान और खरोंचें आई हैं।
जंगल से बाहर निकलते ही पीड़िता के दोस्त ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित निकाला और थाने ले आई। पुलिस द्वारा कराए गए मेडिकल परीक्षण में छात्रा और युवक, दोनों के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।
इस गंभीर मामले पर इंदौर ग्रामीण के एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि बड़गोंदा थाना पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। संदिग्धों की तलाश में आसपास के इलाकों और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।