इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया अपडेट सामने आया है। पुलिस ने मृतक के भाइयों विपिन और सचिन रघुवंशी को अवैध शराब परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। पुलिस ने मृतक राजा रघुवंशी के दोनों भाइयों, विपिन रघुवंशी और सचिन रघुवंशी को अवैध रूप से शराब परोसने के मामले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई इंदौर के राउ थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित 'राजा भोज ढाबे' पर की गई।
राउ थाना पुलिस को पिछले काफी समय से मुखबिर के जरिए यह सूचना मिल रही थी कि कैट रोड पर स्थित राजा भोज ढाबे पर बिना किसी वैध लाइसेंस और अनुमति के ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है। इसी पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने ढाबे पर अचानक दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।
इसके अलावा, ढाबा संचालकों द्वारा काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी भी स्थानीय थाने में दर्ज नहीं कराई गई थी। सुरक्षा नियमों की इस गंभीर अनदेखी को देखते हुए पुलिस ने ढाबा संचालक और मैनेजर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस ढाबे का संचालन ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के भाई विपिन और सचिन रघुवंशी द्वारा किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, पुलिस इस बात की भी गहराई से जांच कर रही है कि क्या इन दोनों भाइयों का कोई पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।
गौरतलब है कि ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मई 2025 में मेघालय में हनीमून ट्रिप के दौरान हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। यह मामला पिछले करीब 14 महीने से अदालत में विचाराधीन है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद सोनम रघुवंशी ने खुद सरेंडर कर दिया था।
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया अपडेट सामने आया है। पुलिस ने मृतक के भाइयों विपिन और सचिन रघुवंशी को अवैध शराब परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद दतिया भाजपा संगठन में सर्जरी की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला कार्यकारिणी भंग किए जाने के बाद अब नए जिलाध्यक्ष की कमान किसे सौंपी जाए, इसे लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक मंथन जारी है। इस रेस में आशुतोष तिवारी और पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम पिरोनिया के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। सबसे गंभीर हालात डिंडोरी जिले में बने हैं, जहां शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक लगातार 10 घंटों में 6 इंच से अधिक रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। इधर, राजधानी भोपाल में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। शहर की अधिकांश सड़कें लबालब हो गई हैं। शहर की निचली बस्तियों में नालियां चोक होने से पानी भर गया है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को तेज बारिश के बीच जिला भाजपा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भोपालवासी शामिल हुए।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल को आखिरकार स्थायी नेतृत्व मिल गया है। केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) नरेंद्र कोटवाल को संस्थान का नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है।
भोपाल में चार दिवसीय ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का समापन हो गया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में 'भोपाल घोषणा पत्र' जारी किया गया, जिसमें सांस्कृतिक संपदा की वापसी, स्वैच्छिक कलाकार रजिस्ट्री और डिजिटल सहयोग पर बड़े फैसले लिए गए।
इंदौर में आयोजित वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में CJI जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि न्याय का अनुभव कचहरी पहुँचने के साथ शुरू होता है।
उज्जैन में 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक न्यायाधीश अतिथि गृह का भूमिपूजन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया।
मध्य प्रदेश के जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की विशेष टीम ने आज यानी शनिवार तड़के वित्तीय अनियमितताओं और आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक बड़ी छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। डीएसपी रेखा प्रजापति, निरीक्षक जितेंद्र यादव, राहुल गजभिए एवं शशि मस्कुले की टीम ने रिहायशी मकान पर दबिश देकर बेनामी वित्तीय दस्तावेजों, बैंक खातों, फिक्स डिपॉजिट और निवेश पत्रों को जब्त किया।
सिंगरौली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत निरीक्षण में सिद्धिकला आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्धारित समय पर बंद मिला। कलेक्टर ने सीएचओ पर एक माह वेतन कटौती और कारण बताओ नोटिस की कार्रवाई के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह