डोनाल्ड ट्रम्प की चेतावनी के बाद ईरान ने प्रदर्शनकारियों की फांसी पर रोक लगा दी है। भारत ने अपने 10,000 नागरिकों के लिए इमरजेंसी ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

वॉशिंगटन/तेहरान: स्टार समाचार वेब
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कड़ी चेतावनी के बाद ईरान सरकार ने प्रदर्शनकारियों को फांसी देने के अपने फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी को फांसी देने की कोई योजना नहीं है। यह बयान उस समय आया है जब ईरान में गृहयुद्ध जैसे हालात बने हुए हैं और राष्ट्रपति ट्रम्प ने धमकी दी थी कि यदि प्रदर्शनकारियों की हत्याएं नहीं रुकीं, तो ईरान को "कुछ भयानक" परिणाम भुगतने होंगे।
मीडिया रिपोर्ट़्स के अुनसार ईरान सरकार ने हाल ही में 26 वर्षीय प्रदर्शनकारी इरफान सुलतानी को सरेआम फांसी देने की तैयारी कर ली थी। उन पर 'ईश्वर के खिलाफ युद्ध' (मोहरेबेह) छेड़ने का आरोप लगाया गया था। मानवाधिकार संगठनों का दावा है कि सुलतानी को न तो वकील दिया गया और न ही अपील का मौका। ट्रम्प के हस्तक्षेप के बाद सुलतानी की फांसी टल गई है, लेकिन ईरान के न्यायपालिका प्रमुख अभी भी 'फास्ट ट्रैक ट्रायल' और जल्द सजा देने की वकालत कर रहे हैं। वहीं, ईरान के सरकारी टीवी पर ट्रम्प को जान से मारने की सीधी धमकी भी दी गई है, जिससे विवाद और गहरा गया है।
ईरान में तेजी से बदलते सुरक्षा घटनाक्रम को देखते हुए भारत सरकार ने वहां मौजूद अपने करीब 10,000 नागरिकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने छात्रों, पर्यटकों और कारोबारियों को जल्द से जल्द उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों से ईरान छोड़ने की सलाह दी है। इसके अलावा स्पेन, इटली और पोलैंड ने भी अपने नागरिकों के लिए ऐसी ही चेतावनी जारी की है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस मामले में अपने ईरानी समकक्ष से फोन पर चर्चा कर भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।
क्षेत्र में बढ़ते युद्ध के खतरे के बीच ईरान ने बुधवार को कुछ समय के लिए अपना हवाई क्षेत्र (Airspace) बंद कर दिया था। इसके चलते एयर इंडिया और इंडिगो सहित कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने अपने रूट बदल दिए हैं। इंडिगो ने बताया कि अचानक हवाई क्षेत्र बंद होने से उसकी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। दूसरी ओर, ट्रम्प ने संकेत दिए हैं कि वे ईरान के विपक्षी नेता रजा पहलवी के नेतृत्व को स्वीकार कर सकते हैं, जिससे ईरान की वर्तमान सत्ता में भारी बेचैनी देखी जा रही है।
यह भी पढ़ेँ....
ईरान हिंसा: भारत सरकार ने जारी की ट्रेवल एडवाइजरी, भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने का आदेश

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।