ईरान ने पहली बार स्वीकार किया है कि सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई एक बमबारी में जख्मी हुए थे। जानें उनकी सेहत और सुरक्षा को लेकर आधिकारिक बयान।

ईरान। स्टार समाचार वेब
ईरान के सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी कयासों के बीच ईरान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के सदस्य और अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप-प्रमुख अयातुल्ला मोहसिन कोमी ने पश्चिमी देशों के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खामेनेई के बारे में फैलाई जा रही मौत या गंभीर बीमारी की खबरें दुश्मनों की एक सोची-समझी साजिश है, जिसका उद्देश्य ईरान के सुरक्षा तंत्र में सेंध लगाना है।
FARS न्यूज एजेंसी के अनुसार, अयातुल्ला कोमी ने पहली बार आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि मुज्तबा खामेनेई उस इमारत में मौजूद थे, जिस पर बमबारी की गई थी। उन्होंने इस घटना को किसी करिश्मे से कम नहीं बताया। कोमी के मुताबिक, धमाके से महज कुछ मिनट पहले खामेनेई इमारत से निकलकर आंगन की ओर चले गए थे। हालांकि उस हमले में कई लोग शहीद हो गए, लेकिन खुदा की मर्जी से वे सुरक्षित रहे। उन्होंने माना कि उस दौरान सर्वोच्च नेता को कुछ चोटें जरूर आईं, लेकिन अब वे खतरे से बाहर हैं।
ईरानी प्रशासन ने शिया समुदाय और देश की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा है कि मुज्तबा खामेनेई 'धरती पर खुदा का सबूत' हैं और उन्हें एक 'खजाने' की तरह सुरक्षित रखा गया है। कोमी ने कहा कि वर्तमान में ईरान के लिए सबसे अहम मुद्दा उनकी सुरक्षा और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि दुश्मन जानबूझकर उनके सार्वजनिक रूप से सामने न आने पर सवाल उठा रहे हैं ताकि वे ईरान को सुरक्षा चूक करने पर मजबूर कर सकें।
ईरान ने दावा किया है कि अस्पताल में उपचार और चोटों के बावजूद मुज्तबा खामेनेई प्रशासनिक और रणनीतिक कार्यों से पीछे नहीं हटे हैं। अयातुल्ला कोमी के अनुसार, वे देश के अहम मामलों का नेतृत्व कर रहे हैं और जमीनी अभियानों की सीधी निगरानी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ईरान की वार्ता टीम को भविष्य की परिस्थितियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं, जो उनकी सक्रियता का प्रमाण है।
यह भी पढ़े..
ट्रंप की यूरोप को सैन्य धमकी: इटली, स्पेन और जर्मनी से अमेरिकी सैनिक हटाने की तैयारी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास मस्जिद में जोरदार धमाका। आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत और 30 घायल।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की आगामी उच्च स्तरीय बैठक से पहले अमेरिका ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को न्यूयॉर्क आने के लिए वीजा देने से इंकार कर दिया है। अमेरिका के इस फैसले के बाद महासभा में एक विशेष प्रस्ताव लाया गया, ताकि राष्ट्रपति अब्बास वीडियो लिंक के जरिए बैठक को संबोधित कर सकें।
अमेरिका और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच कथित सीक्रेट डील की पूरी जानकारी। जानें कैसे इस समझौते से लाल सागर में अमेरिकी जहाजों को सुरक्षा मिली है और सऊदी अरब के सामने नई सामरिक चुनौतियाँ खड़ी हो गई हैं।
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने वाले एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस कानून का आधिकारिक नाम लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट आफ 2026 रखा गया है।
पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।
ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भरते ही सेफरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का हवा में टायर फट गया। प्लेन के अंदर सामान इधर-उधर बिखर गया और यात्री घबराकर चीखने व प्रार्थना करने लगे।
अमेरिका के लॉस एंजिल्स के बाहरी इलाके में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। शहर के फायर डिपार्टमेंट ने जानकारी दी कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर चैट्सवर्थ इलाके में दो कमर्शियल बिल्डिंग्स के बीच गिरा।
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के मक्का, जिद्दा और ताइफ समेत 6 बड़े इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में 13 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अमेरिकी संसद में रूस पर प्रतिबंधों को सख्त करने वाला विधेयक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रतिनिधि सभा में समयसीमा नजदीक आने के बीच अमेरिकी सांसदों ने विधेयक में कई बड़े संशोधन पेश किए हैं। इनमें भारत सहित रूस के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर 100% तक द्वितीयक शुल्क लगाने का प्रस्ताव शामिल है।
पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अजहर को अपनी FIA रेड बुक में शामिल कर 70 लाख का इनाम घोषित किया है। पहले अफगानिस्तान भागने का दावा करने वाले पाकिस्तान का फिर बेनकाब हुआ दोहरा चेहरा।