इसरो चेयरमैन वी नारायणन ने कहा कि गगनयान मिशन के तहत इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने से पहले 3 अनक्रूड मिशन लॉन्च किए जाएंगे। जानें मिशन की सुरक्षा और नई तकनीकों के बारे में।

इसरो चेयरमैन वी नारायणन
बंगलूरू। स्टार समाचार वेब
भारत के महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है। इसरो के चेयरमैन वी नारायणन ने बुधवार को बंगलूरू में आयोजित 'इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन स्पेसक्राफ्ट मिशन ऑपरेशंस' के दौरान मिशन की प्रगति पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसरो यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा, इसलिए वास्तविक मिशन से पहले तीन बिना चालक दल वाले (Uncrewed) विमान अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे।
इसरो चीफ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप गगनयान कार्यक्रम पर तेजी से काम चल रहा है। इंसानों को भेजने से पहले सुरक्षा मानकों को परखने के लिए तीन मानवरहित मिशनों को अंजाम दिया जाएगा। वर्तमान में पहले मानवरहित मिशन की तैयारियां जोरों पर हैं और अब तक की सभी गतिविधियां तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रही हैं।
चेयरमैन नारायणन ने मिशन की बारीकियों पर चर्चा करते हुए कहा कि रॉकेट का काम केवल 20 से 25 मिनट का होता है, लेकिन असली परीक्षा उसके बाद शुरू होती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया:
लंबी अवधि की निगरानी: यदि कोई उपग्रह 15 साल के लिए भेजा जाता है, तो टीम को लगातार 15 साल तक उस पर नजर रखनी होती है।
मंगलयान का अनुभव: मंगलयान की सफलता के पीछे टीम की 300 दिनों की निरंतर मेहनत थी।
मानव सुरक्षा: गगनयान जैसे मिशन में यह और भी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि यहाँ मशीन और सॉफ्टवेयर के साथ मानव जीवन की सुरक्षा का सटीक तालमेल बिठाना अनिवार्य है।
गगनयान मिशन के लिए इसरो कई ऐतिहासिक बदलाव कर रहा है। पहली बार रॉकेट की 'ह्यूमन रेटिंग' की जा रही है, ताकि इसे इंसानों के लिए शत-प्रतिशत सुरक्षित बनाया जा सके। इसके अलावा, आपात स्थिति से निपटने के लिए 'क्रू एस्केप सिस्टम' और अंतरिक्ष के कठिन वातावरण में जीवित रहने के लिए 'एनवायरमेंटल कंट्रोल सेफ्टी सिस्टम' जैसी उन्नत तकनीकों का विकास किया जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किया। CJI सूर्यकांत ने वीडियो देखने से किया मना।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी।
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा। जानिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से जुड़े मुख्य अपडेट्स।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।