जबलपुर से अयोध्या धाम के लिए नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू, 13 ट्रिप तक संचालन। सतना सहित कई स्टेशनों पर ठहराव, यात्रियों को बेहतर सुविधा और त्योहार सीजन में बड़ी राहत मिलेगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
भगवान रामचन्द्र की जन्मस्थली अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक राहतभरी खबर है। रेलवे ने जबलपुर से सतना के रास्ते नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसकी बुकिंग प्रारम्भ कर दी गई है। बताया गया कि अप-डाउन की गाड़ी संख्या 01705/06 जबलपुर-अयोध्या धाम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 13-13 ट्रिप में दौड़ेगी। उल्लेखनीय है कि सतना से अयोध्या के लिए एक भी हफ्ते के सातों दिन नियमित ट्रेन नहीं है। त्यौहार व समर सीजन में अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। हफ्ते के सातों दिन एक भी गाड़ी न होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अप-डाउन की यह गाड़ी सिहोर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, जेओनाथपुर, वाराणसी, जौनपुर स्टेशन पर ठहरेगी। गाड़ी में वातानुकूलित, श्यनयान एवं जनरल श्रेणी के कोच होंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 4 अप्रैल से इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नई ट्रेन की चल रही मांग
यात्रियों द्वारा संगम नगरी प्रयागराज के लिए रीवा या जबलपुर से नियमित ट्रेन चलाने की मांग काफी समय चलती आ रही है। ऐसा इस लिए क्योंकि पश्चिम मध्य रेलवे जोन में अभी रीवा से बनकर एक मात्र ट्रेन रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन जाती है वहीं जबलपुर से एक भी ट्रेन नहीं। हालांकि लंबी दूरी की ट्रेनें तो हैं लेकिन उनमें भीड़ इतनी रहती है कि कन्फर्म बर्थ तो दूर पैर रखने तक को जगह नहीं मिलती। यात्रियों की मांग है कि रीवा या जबलपुर से एक नई नियमित प्रयागराज के लिए चले तो यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
इस तरह होगी टाइमिंग
डाउन गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर-अयोध्या धाम साप्ताहिक स्पेशल 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक हफ्ते के प्रत्येक मंगलवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से शाम 7.40 पर चलेगी जो मैहर रात 10.10 बजे एवं सतना 10.50 पर आएगी और अयोध्या धाम स्टेशन अगले दिन सुबह 11.25 पर बजे पहुंचेगी। वहीं अप गाड़ी संख्या 01706 अयोध्या धाम- जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक हफ्ते के प्रत्येक बुधवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन अयोध्या धाम स्टेशन से दोपहर 1.30 बजे चलेगी जो अगले दिन रात 1.50 बजे सतना जंक्श्न, मैहर 2.15 पर आएगी और जबलपुर सुबह 6.45 पर पहुंचेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।