राजस्थान पुलिस को जबलपुर हाईकोर्ट की फटकार। वसुंधरा राजे फर्जी पत्र मामले में गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पेश करने का निर्देश। जानें क्या है बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका का पूरा मामला।

जबलपुर: स्टार समाचार वेब
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक फर्जी पत्र के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कांग्रेस आईटी सेल के तीन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और उन्हें अदालत में पेश न किए जाने पर माननीय उच्च न्यायालय ने राजस्थान पुलिस को सख्त फटकार लगाई है।
चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने 'बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका' (Habeas Corpus Petition) पर सुनवाई करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पिछली सुनवाई के स्पष्ट आदेश के बावजूद आरोपियों—निखिल, बिलाल और इनाम—को कोर्ट में पेश नहीं किया गया। पुलिस द्वारा दिए गए "मिस कम्यूनिकेशन" के तर्क को अदालत ने सिरे से खारिज कर दिया।
हाईकोर्ट ने राजस्थान पुलिस को दो दिन का समय देते हुए कड़े निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि तीनों आरोपियों को 29 अप्रैल को हर हाल में कोर्ट के समक्ष पेश किया जाए। साथ ही गिरफ्तारी से संबंधित सभी कानूनी दस्तावेज और उस समय के सीसीटीवी फुटेज कोर्ट में प्रस्तुत किए जाएं।
यह विवाद वसुंधरा राजे के नाम से वायरल हुए एक पत्र से शुरू हुआ था, जिसमें महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे संवेदनशील मुद्दों पर टिप्पणी की गई थी। इस पत्र को फर्जी पाए जाने के बाद राजस्थान पुलिस ने भोपाल पुलिस के साथ मिलकर कांग्रेस आईटी सेल के इन तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था।
परिवार का आरोप है कि गिरफ्तारी में उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने भी इस कार्रवाई को "गैरकानूनी" बताते हुए कहा कि आरोपियों को 30 घंटे तक बिना किसी ठोस आधार के हिरासत में रखा गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।