जबलपुर के आधारताल में पत्नी नेहा की हत्या के बाद फरार आरोपी पति मयंक सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मयंक का शव जीसीएफ के खाली क्वार्टर में मिला है। जानिए क्या था पूरा विवाद।

पत्नी की हत्या के बाद फरार पति की लाश मिली
खाली पड़े क्वार्टर में फंदे से लटका मिला पति
जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पत्नी नेहा की हत्या के बाद से फरार चल रहे पति मयंक सिंह का शव शनिवार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मयंक का शव उसके घर से करीब 6 किलोमीटर दूर जीसीएफ (गन कैरिज फैक्ट्री) के एक खाली पड़े खंडहरनुमा क्वार्टर में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस के अनुसार, मयंक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आधारताल और रांझी थाना पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
घटना का खुलासा शुक्रवार रात को हुआ, जब आधारताल थाना पुलिस को न्यू कंचनपुर क्षेत्र के एक किराए के मकान से तेज दुर्गंध आने की सूचना मकान मालिक ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा, तो अंदर का नजारा खौफनाक था। रसोई के फर्श पर महिला (नेहा सिंह) का शव पड़ा हुआ था। नेहा के गले में दुपट्टे का फंदा लगा था, जिसका दूसरा सिरा सीलिंग फैन से बंधा हुआ था। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों और पुलिस का अनुमान है कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना था।
जब पुलिस टीम थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के नेतृत्व में घर के अंदर दाखिल हुई, तो वहां नेहा का 8 वर्षीय बेटा बेहद डरा और सहमा हुआ मिला। जांच में सामने आया कि नेहा के पहले पति के निधन के बाद उसने करीब दो साल पहले कटनी जिले के विजयराघवगढ़ निवासी मयंक सिंह से दूसरा विवाह किया था। यह बच्चा नेहा के पहले पति का था, जो अपनी मां और सौतेले पिता के साथ ही रह रहा था। मां की मौत के बाद वह कई घंटों तक शव के साथ ही घर में कैद रहा।
सीएसपी राजेश्वरी कौरव के मुताबिक, मृतका के मासूम बेटे से की गई पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। बच्चे ने बताया कि उसकी मां और सौतेले पिता के बीच अक्सर विवाद होता था। मयंक को कुछ समय पहले ही पता चला था कि नेहा सिंह एक स्पा सेंटर में काम करती है, जिसे लेकर वह काफी नाराज रहता था और इसी बात पर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। शुक्रवार की रात को भी मयंक अत्यधिक शराब के नशे में घर पहुंचा था, जहां दोनों के बीच भारी विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि इसी विवाद के बाद मयंक ने इस वारदात को अंजाम दिया।
शुक्रवार रात को नेहा का शव मिलने के बाद से ही आधारताल पुलिस मयंक की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी बीच शनिवार सुबह करीब 11 बजे रांझी थाना पुलिस को सूचना मिली कि जीसीएफ के एक सुनसान और खाली क्वार्टर में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे पर लटका है। रांझी टीआई उमेश गोल्हानी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो मृतक की शिनाख्त फरार आरोपी मयंक सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए एफएसएल (FSL), डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम को बुलाया। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें...
भोपाल के ईंटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर को होने वाले 79वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा की विस्तृत जानकारी। जानिए जल संरक्षण, सुरक्षा, ट्रैफिक, नेटवर्क और हेल्प डेस्क से जुड़ी खास तैयारियां।
भोपाल में सोमवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण न्यू मार्केट, कोकता और आकृति ईको सिटी समेत करीब 45 इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना' के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टे धारकों को प्लॉट और मकान की पक्की रजिस्ट्री निःशुल्क दी जा रही है। स्टाम्प शुल्क का खर्च सरकार उठाएगी। पढ़ें इस योजना की पूरी विस्तार से जानकारी।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए नई विकास कंपनी गठन की घोषणा की। 900+ एमएसएमई को 450 करोड़ और 120 से अधिक स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन राशि दी गई।
मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को पूरी तरह से कागज-रहित (पेपरलेस) बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है।
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने एक जटिल और चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए मध्य भारत में अब तक की सबसे भारी थायरॉयड ग्रंथि निकाली है। 2.96 किलो वजन की यह ग्रंथि निकालने के बाद 45 वर्षीय महिला को 25 साल पुरानी गंभीर बीमारी से राहत मिल गई है।
मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में सेना दिवस-2027 के आयोजनों का भव्य और अनूठे अंदाज में शंखनाद हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और सुदर्शन चक्र कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद चौहान ने संयुक्त रूप से संकल्प वृक्ष का पौधरोपण किया।
मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग के जरिए अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। कृषि, युवा रोजगार, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था सरकार का मुख्य फोकस हैं।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी ने चुनावी शपथपत्र में संपत्ति का ब्योरा दिया है। जानिए केंद्रीय मंत्री और उनकी पत्नी की चल-अचल संपत्ति, निवेश, आय और गाड़ियों की पूरी जानकारी।
भोपाल में बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को लगभग 35 इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। अरेरा हिल्स, सर्वधर्म कॉलोनी, दानिश हिल्स और रोशनपुरा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कटौती का समय और सूची देखें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह