जबलपुर आरपीएफ ने रांझी में 'सन साइबर कैफे' पर छापा मारकर 6 पर्सनल IRCTC आईडी से अवैध टिकट बनाने वाले सुमित झा को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 1.24 लाख रुपये के 74 ई-टिकट बरामद हुए हैं।

जबलपुर में रेलवे टिकटों की कालाबाजारी का मामला
साइबर कैफे संचालक निकला ई टिकट एजेंट
रेलवे पुलिस के लगा हाथ- मुखबिर ने दी थी खबर
जबलपुर। स्टार समाचार वेब
रेलवे टिकटों की अवैध बिक्री और कालाबाजारी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। आरपीएफ जबलपुर की टीम ने रांझी क्षेत्र में छापेमारी कर रेल टिकटों के अवैध कारोबार में लिप्त एक साइबर कैफे संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 1.24 लाख रुपये से अधिक मूल्य के रेलवे ई-टिकट और टिकट बनाने में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर उपकरण बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई आरपीएफ पोस्ट जबलपुर के प्रभारी राजीव खरब के निर्देशन में की गई। उप-निरीक्षक योगेंद्र सिंह और उनकी टीम ने 2 जून को रांझी इलाके में स्थित एक साइबर कैफे पर अचानक छापा मारा। इस दौरान कैफे में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त संचालक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान न्यू शोभापुर कॉलोनी निवासी सुमित झा (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो "सन साइबर कैफे" का संचालन करता है।
जांच के दौरान आरपीएफ को पता चला कि आरोपी सुमित झा एमपी ऑनलाइन (MP Online) की आड़ में खेल कर रहा था। वह अपनी 6 पर्सनल आईआरसीटीसी (IRCTC) यूजर आईडी का उपयोग कर व्यावसायिक स्तर पर धड़ल्ले से रेलवे टिकट बुक कर रहा था। वह जरूरतमंद और मजबूर यात्रियों से प्रत्येक टिकट पर वास्तविक किराए के अलावा 50 से 100 रुपये तक की अतिरिक्त वसूली कर अवैध मुनाफा कमा रहा था।
कैफे के कंप्यूटर और डिजिटल रिकॉर्ड की सघन जांच करने पर आरपीएफ ने कुल 74 ई-टिकट बरामद किए। इन टिकटों में 6 लाइव टिकट (जिन पर यात्रा होनी बाकी है) शामिल हैं। 68 पुराने टिकट शामिल हैं, जिनसे पहले यात्रा की जा चुकी है। इन सभी टिकटों की कुल कीमत 1,24,549 रुपये आंकी गई है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी टिकटों के पैसे नकद लेने के साथ-साथ ऑनलाइन वॉलेट और विभिन्न बैंक खातों के जरिए भी ले रहा था। आरपीएफ ने इन सभी बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजैक्शन को भी अपनी जांच के दायरे में ले लिया है।
आरोपी सुमित झा ने आरपीएफ की कड़ी पूछताछ में अवैध रूप से रेलवे ई-टिकटों का कारोबार करने का जुर्म कबूल कर लिया है। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को बंधपत्र (बॉन्ड) पर रिहा कर दिया गया है। आरपीएफ इस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।