पन्ना के जैतुपुर में जंगल और राजस्व भूमि पर बेतहाशा अवैध खनन जारी है। प्रशासनिक चुप्पी और माफियाओं की दबंगई से पर्यावरण संकट गहराया।

जंगल और राजस्व क्षेत्र में हो रहा बेतहाशा अवैध उत्खनन
पन्ना, स्टार समाचार वेब
खनिज संपदा के लिए देशभर में प्रसिद्ध पन्ना जिला इन दिनों अवैध खनन के बड़े अड्डे में तब्दील होता जा रहा है। जिले के सुदूर अंचलों में जंगल और राजस्व क्षेत्र की जमीनें बेतहाशा ढंग से खोदी जा रही हैं। खनन माफिया इतने बेखौफ हैं कि अब सड़क किनारे ही पत्थर निकालकर उसका मलवा फेंकना शुरू कर चुके हैं, जिससे साफ है कि उन्हें प्रशासन या विभागों की कोई परवाह नहीं रह गई है। ताजा मामला गुनौर विकासखंड अंतर्गत सलेहा क्षेत्र के जैतुपुर गांव का है, जहां सैकड़ों खदानें खुद चुकी हैं। कई खदानें राजस्व क्षेत्र में तो कई प्रत्यक्ष रूप से वन भूमि पर चलाई जा रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो यह खनन कोई आज की बात नहीं, बल्कि वर्षों से चल रहा है। दबंग खननकतार्ओं ने तो अब हद ही पार कर दी है। मुख्य सड़क के दोनों ओर खनन मलवा भर दिया गया है। कई जगहों पर तो सड़क किनारे ही खदानें खोद दी गई हैं, जिससे राहगीरों को भी खतरा बना रहता है। खदान के लिए बकायदा प्लास्टिंग होती है, जिससे ग्रामीण हमेशा भयभीत रहते हैं, यहां तक जैतुपुरा के सार्वजनिक तालाब, पानी टंकी आदि को भी अतिक्रमणकारी खनन माफियाओं ने अपने कब्जे में ले रखा है और यहां बेतहाशा उत्खनन किया जा रहा है। यह संभव ही नहीं हैं कि इतने बडे़ स्तर पर हो रहे अवैध करोबार की भनक प्रशासन या जिम्मेदार अधिकारियों को न हो। बावजूद इसके अवैध खनन बेरोक-टोक जारी है।
छजौरा-पटना तमोली तक पहुंचता है पत्थर
इन अवैध खदानों से निकाले गए फर्शी पत्थर और बोल्डर ट्रैक्टर व ट्रकों के माध्यम से छजौरा, पटना तमोली जैसे इलाकों तक पहुंचाए जाते हैं, जहां खुलेआम इनका भंडारण और बिक्री होती है। पटना-तमोली मुख्य मार्ग के किनारे ही पहाड़ी तलहटी में बड़े क्षेत्र पर फर्शी पत्थरों का ढेर साफ देखा जा सकता है। स्थानीय लोग, दबंगों के डर से इस मुद्दे पर कुछ बोलने से कतराते हैं, जबकि मामला अब प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और पर्यावरणीय असंतुलन का रूप ले चुका है।
विभागीय चुप्पी न खनिज बोले न प्रशासन जागा
पूरे मामले में सबसे चैंकाने वाली बात यह है कि न तो खनिज विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई की है और न जिला प्रशासन आगे आया है। वन विभाग के आला वरिष्ट अधिकारी डीएफओ अनुपम शर्मा ने मामले पर निष्पक्ष जांच की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खनन राजस्व क्षेत्र में हो रहा है, वन सीमा से बाहर है। फिर भी जांच कराई जाएगी।
वन क्षेत्र में कहीं भी अवैध खनन की शिकायत नहीं हैं, जैतुपुर हरदुआ आदि क्षेत्र में जो खनन हो रहा है, वह वन सीमा से 10 मीटर बाहर है। वन सीमा के पास भी यदि अवैध खनन हो रहा है, तो हम जांच करायेंगे, और कार्यवाही की जायेगी।
अनुपम शर्मा, वन मंडलाधिकारी दक्षिण वन मंडल पन्ना।
आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है, यदि ऐसा अवैध उत्खनन हो रहा है, तो निश्चित तौर पर कार्यवाही की जायेगी।
सुरेश कुमार, कलेक्टर पन्ना


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।