सतना जिला अस्पताल में जननी एक्सप्रेस चालकों पर प्रसूता के परिजनों से पैसे मांगने का आरोप लगा है। शिकायत कलेक्टर तक पहुंचने के बाद मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सरकारी योजना के तहत नि:शुल्क सेवा देने वाली जननी एक्सप्रेस के चालकों पर प्रसूता के परिजनों से पैसे मांगने का गंभीर आरोप सामने आया है। शनिवार को जिला अस्पताल में एक प्रसूता के परिजन ने एम्बुलेंस चालकों द्वारा पैसे मांगने की शिकायत कलेक्टर से करते हुए कार्रवाई की मांग की। जानकारी के मुताबिक कुआं सोहास निवासी राधा मांझी पत्नी जोगेन्द्र को 5 मार्च को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 मार्च को सुबह करीब 10 बजे राधा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद पति जोगेन्द्र अपनी पत्नी को घर ले जाने के लिए जननी एक्सप्रेस की व्यवस्था करने में जुट गए। जोगेन्द्र ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से वह 108 पर लगातार कॉल कर रहा था, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। मजबूर होकर वह अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस के चालकों के पास पहुंचे। आरोप है कि एम्बुलेंस क्रमांक सीजी 04 एनडब्ल्यू के स्टाफ ने घर छोड़ने के लिए 500 रुपये की मांग की, जबकि एक अन्य एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने 300 रुपये मांगे।
इसी दौरान जिला अस्पताल में मौजूद कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस को देखकर जोगेन्द्र ने पूरी शिकायत उनसे की। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन और अस्पताल प्रबंधन को जांच के निर्देश दिए।
कॉल सेंटर ने भी झाड़ा पल्ला
परिजनों का आरोप है कि 108 कॉल सेंटर में फोन करने के करीब तीन घंटे बाद भी प्रसूता को जननी एक्सप्रेस नहीं मिल पाई, बाद में कॉल सेंटर कर्मचारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि सभी एम्बुलेंस व्यस्त हैं। हालांकि सवाल यह भी उठ रहा है कि जब सभी एम्बुलेंस व्यस्त थीं तो अस्पताल के बाहर खड़ी जननी एक्सप्रेस ने बिना कॉल सेंटर से सूचना लिए प्रसूता को घर कैसे पहुंचाया? जोगेन्द्र का कहना है कि अंतत: सोहास तक छोड़ने के लिए चालक ने उससे 300 रुपये ले लिए। उल्लेखनीय है कि मैहर और सतना जिले में कुल 34 जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस संचालित हैं, जिनका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क अस्पताल लाना और घर तक पहुंचाना है।
इनका कहना है...
देखिए यदि जननी एक्सप्रेस का स्टाफ पैसों की मांग कर रहा है तो यह गंभीर लापरवाही है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और एम्बुलेंस संचालन करने वाली कंपनी के जिम्मेदारों से भी जवाब-तलब किया जाएगा।
डॉ. मनोज शुक्ला, सीएमएचओ


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ग्वालियर के एडीजे कोर्ट में सिंधिया राजपरिवार की अरबों की संपत्ति के बंटवारे को लेकर सुनवाई हुई। त्रिपुरा राजघराने की प्रतिमा देवी की आपत्ति पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे ने जवाब दाखिल किया है। जानिए इस बहुचर्चित संपत्ति विवाद की पूरी अपडेट।
भोपाल के समरधा जंगल में मिले एक साल के बाघ के शावक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार कर दिया गया। शुरुआती जांच में बड़े बाघ के साथ टेरिटोरियल फाइट (क्षेत्रीय वर्चस्व) को मौत की वजह माना जा रहा है।
भोपाल टैक्सी चालक संघ और संयुक्त मोर्चा ने एग्रीगेटर कंपनियों की मनमानी के खिलाफ 18 अगस्त से शहर में टैक्सी संचालन पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया है। 19 अगस्त को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना प्रदर्शन होगा। जानिए यात्रियों के लिए क्या हैं वैकल्पिक इंतजाम और मुख्य मांगें।
भोपाल मेट्रो ने सोमवार से अपना नया परिचालन समय लागू कर दिया है। अब यात्रियों को सप्ताह के सभी दिनों में हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा मिलेगी। जानिए सुभाषनगर और एम्स के बीच चलने वाली मेट्रो का नया शेड्यूल और फेरों का विवरण।
रीवा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के बीच केंद्रीय जेल से 15 बंदियों को रिहाई मिली।
मैहर जिले में उफनते बरसाती नाले का रपटा पार करने की कोशिश में बाइक समेत युवक और उसके दो भांजे बह गए। करीब 20 घंटे चले रेस्क्यू के बाद तीनों के शव बरामद हुए।
विंध्य चेंबर के शपथ ग्रहण समारोह में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सतना को व्यापारिक हब बताते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार पर जोर दिया। व्यापार मेले की जमीन संबंधी तकनीकी अड़चन जल्द दूर करने का भरोसा दिया।
सतना जिला अस्पताल में ऑनलाइन ओपीडी और दवा वितरण व्यवस्था का पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ। सीएमएचओ और सिविल सर्जन ने खुद प्रक्रिया परखी। पांच संस्थानों में मरीजों का रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा, लेकिन पैथोलॉजी जांच सिस्टम अटक रहा है।
स्टार ग्रुप में स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मनाया गया। चेयरमैन रमेश सिंह व डायरेक्टर रेवत सिंह ने ध्वजारोहण किया। 60 से अधिक शाखाओं में उत्सव हुआ और 20 कर्मचारियों का सम्मान हुआ।
सतना में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह हुए। विभिन्न संस्थानों में भी राष्ट्रभक्ति के साथ आयोजन हुए और 12 बंदी रिहा किए गए।