पन्ना जिले के पवई जनपद के ग्राम बनौली कुआं ताल में स्थित कंकाली माता मंदिर नवरात्रि में भक्तों की आस्था का अद्भुत केंद्र है। यहां माता की लेटी हुई प्रतिमा बालक को स्तनपान कराते हुए दिखाई देती है, जो अत्यंत विलक्षण है। मंदिर के निर्माण की कथा, तालाब से प्रतिमा प्रकट होने का प्रसंग और भक्तों के चमत्कारी अनुभव इसे और भी रहस्यमय बनाते हैं।

हाइलाइट्स
पवई, स्टार समाचार वेब
देशभर में मां जगत जननी के अनेक मंदिर विख्यात है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसा ही एक मंदिर बुंदेलखंड के पन्ना जिले की पवई विधानसभा अंतर्गत ग्राम बनौली कुआंताल में मां कंकाली का है। जहां नवरात्रि में भक्तों की भीड़ उमड रही है। जहां दूर-दूर से लोग माता के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। शारदेय नवरात्रि हो या चैत्र नवरात्रि 9 दिनों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से ही माता के दर्शन करने और धर्म लाभ लेने के लिए पहुंचती है। यहां माता कंकाली की अपने आप में एक विलक्षण प्रतिमा है। माता कंकाली जिनको महाकाली का रूप माना जाता है। माता सैया पर लेटी हुई बालक को स्तन पान कराती प्रतिमा है और दासी माता के पैरों से कांटे निकाल रही हैं। ज्यादातर मंदिरों में माता की बैठे हुए या फिर शेर पर सवार प्रतिमा है। यह स्थान पन्ना जिले से लगभग 90 किलोमीटर दूर पवई जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बनौली में मां कंकाली कुआं ताल के नाम से विख्यात है। यहां साल भर दूर दराज से लोग माता के दर्शन को पहुंचते हैं। यहां माता की लेटी हुई प्रतिमा चांदी के वस्त्रों से सुसज्जित है।
मंदिर के इतिहास को लेकर मंदिर के पुजारी ने बताया कि आज से लगभग सैकड़ो वर्ष पहले माता की मूर्ति का सपना बनौली गांव के राय बंधु को आया था,यह प्रतिमा यहां से लगभग 2 किलोमीटर दूर एक गांव के तालाब में मिली थी, वहां पर राय बंधु जाकर प्रतिमा को अपने भैंसे पर रखकर घर की ओर चल दिए,आज जहां मंदिर बना हुआ है यहीं पर भैंसा आकर रुक गया और फिर बहुत उठाने पर भी नहीं उठा,यहीं पर माता की मूर्ति स्थापित हो गई और यही माता के सुंदर व भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया। जानकारी के अनुसार माता के दरबार में जो भी व्यक्ति कुछ भी मांगने आता है माता उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। माता के चमत्कार की अनेक कहानियां विख्यात है।
जानकार ने बताया कि एक बार एक भक्त माता के मंदिर के सामने स्थित तालाब जो लगभग 40 से 50 एकड़ जमीन में फैला हुआ है,वहां एक व्यक्ति डूब गया और लगभग 2 घंटे डूबे रहने के बाद भी माता के आशीर्वाद से जीवित पानी से निकला,इसके अलावा एक भक्त के द्वारा माता को अपनी जुबान काटकर चढ़ा दी गई थी,लेकिन माता के आशीर्वाद से वह व्यक्ति भी स्वस्थ हो गया ,ऐसी अनेक कहानियां विद्वान है।इसके अलावा कोरोना काल में जब पूरे देश में भयावह स्थिति थी उस दौरान पवई विधायक माता के आशीर्वाद से ही सुरक्षित रहे और वह अपने पहले कार्यकाल से ही लगातार माता की सेवा में दिन-रात लगे हुए हैं। वर्तमान में पवई विधायक प्रहलाद सिंह लोधी द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार कराते हुए मंदिर का निर्माण दक्षिण के मंदिरों की आकृति कलाकृति में कराया गया है और लगातार इस स्थान को भव्यता देने का प्रयास किया जा रहा है। चैत्र नवरात्रि पर विशाल मेला लगता है, जो संपूर्ण बुंदेलखंड में विख्यात है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।