कटनी से रीवा जा रही एक चलती स्लीपर बस में युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दूर के रिश्तेदार (जीजा) ने ही इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. जानें इस हैवानियत भरे अपराध की पूरी दास्तान.

रीवा/कटनी. स्टार समाचार वेब
कटनी से रीवा की ओर जा रही एक स्लीपर बस के भीतर जो हुआ, उसने इंसानियत के हर उसूल को तार-तार कर दिया. सफर कर रही एक युवती अपने ही दूर के रिश्तेदार (जीजा) की हवस का शिकार बन गई. चलती बस में हुई इस घिनौनी वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है.
पीड़िता, जो हैदराबाद जाने के लिए अपने दूर के रिश्तेदार अजीत तिवारी (निवासी मझौली, जिला सीधी) के साथ निकली थी, को कटनी पहुंचने पर अचानक अपने परिवार की चिंता सताने लगी. उसने मन बनाया कि वह घर वापस रीवा लौटेगी. अजीत ने उसे वापस लाने की बात मान ली.
मगर वापसी का यही सफर उसके लिए एक भयानक दुःस्वप्न में बदल गया. जब वे NH-30 पर चलती स्लीपर बस में थे, तब अजीत ने अपनी रिश्तेदार का फायदा उठाया. उसने पहले तो युवती को डराया-धमकाया और फिर चलती बस में ही उसे अपनी हैवानियत का शिकार बना डाला.
इस खौफनाक वारदात के बाद डरी-सहमी युवती किसी तरह रीवा स्थित अपनी बहन के घर पहुंची. वहां जाकर उसने हिम्मत जुटाई और आपबीती बताई. घटना सुनकर परिजन स्तब्ध रह गए और तुरंत सिविल लाइन थाना, रीवा में शिकायत दर्ज कराई गई.
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी अजीत तिवारी ही युवती को हैदराबाद ले जा रहा था. जब युवती ने घर लौटने की इच्छा जताई, तो उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया. मामले को अमरपाटन थाना क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया है.
पुलिस अधीक्षक मैहर, सुधीर अग्रवाल ने कहा कि आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।