ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस्तीफा दे दिया है। लेबर पार्टी में बढ़ते असंतोष के बीच उन्होंने अपना पद छोड़ा। जानें कौन होगा अगला प्रधानमंत्री और क्या है पूरी प्रक्रिया।

10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर देश को किया संबोधित
पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर था असंतोष
ब्रिटेन। स्टार समाचार वेब
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर देश को संबोधित करते हुए स्टार्मर ने स्पष्ट किया कि पार्टी के भीतर उनके नेतृत्व को लेकर बढ़ते असंतोष के चलते यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि लेबर पार्टी को लगता है कि अगले चुनाव में नेतृत्व करने के लिए अब वह सही व्यक्ति नहीं हैं।
स्टार्मर का इस्तीफा रातों-रात नहीं हुआ, बल्कि लंबे समय से पार्टी के भीतर जारी कलह का परिणाम है। लेबर पार्टी के 400 में से 100 से अधिक सांसदों ने स्टार्मर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। दबाव इस कदर बढ़ गया था कि स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग, रक्षा मंत्री जॉन हीली और जेस फिलिप्स जैसे वरिष्ठ नेताओं ने भी इस्तीफा देकर स्टार्मर पर पद छोड़ने का दबाव बनाया।
बता दें कि स्टार्मर पिछले 7 वर्षों में कार्यकाल पूरा करने से पहले पद छोड़ने वाले पांचवें ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन, लिज ट्रस और ऋषि सुनक भी ऐसा ही कदम उठा चुके हैं।
स्टार्मर ने बताया कि उन्होंने सोमवार सुबह किंग चार्ल्स III को अपने फैसले से अवगत करा दिया है। जब तक लेबर पार्टी अपना नया नेता नहीं चुन लेती, वे कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।
लेबर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (NEC) ने चुनाव का कार्यक्रम तय कर दिया है:
नामांकन प्रक्रिया: 9 जुलाई से शुरू होगी।
चुनाव का लक्ष्य: 17 जुलाई से संसद के ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने से पहले प्रक्रिया पूर्ण करना।
ब्रिटिश संसदीय प्रणाली के अनुसार, चूंकि लेबर पार्टी के पास बहुमत है, इसलिए पार्टी का नया नेता ही देश का प्रधानमंत्री बनेगा। इसके लिए आम चुनाव कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
राजनीतिक गलियारों में एंडी बर्नहैम का नाम उत्तराधिकारी के तौर पर सबसे आगे चल रहा है। हाल ही में मेकरफील्ड उपचुनाव में जीत के बाद उनकी स्थिति काफी मजबूत हुई है। बर्नहैम को पार्टी के लेफ्ट और सेंट्रिस्ट दोनों गुटों का समर्थन हासिल है। कोविड महामारी के दौरान मैनचेस्टर के लिए उनके साहसी रुख ने उन्हें जनता के बीच एक लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित किया था।
हालांकि, अभी किसी ने भी आधिकारिक दावेदारी पेश नहीं की है, लेकिन यह मुकाबला दिलचस्प होने की पूरी संभावना है। पार्टी के अन्य नेता भी दौड़ में शामिल हो सकते हैं, जिससे आगामी चुनाव चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए के बीच हुए नए त्रिपक्षीय रक्षा समझौते से भू-राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। जानिए इस समझौते की मुख्य बातें और भारत की प्रतिक्रिया।
थाईलैंड के एक स्कूल में आज को गोलीबारी हो गई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई घायल है। मरने वाले में तीन शिक्षकों और तीन छात्र शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में स्थित नोनथाबुरी जिले के देबसिरिन स्कूल में हुई।
इंस्टाग्राम और फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी दो दिन पहले भारत सरकार से कंपनी के सीईओ ने गड़बड़ियों पर माफी मांगी और अब कंपनी को अमेरिकी कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मामले में 567 मिलियन डॉलर (करीब 5,390 करोड़ रुपए) का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है।
बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के मगुरा शहर स्थित घर पर हमला हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वर्चुअल मीटिंग में शामिल होने के बाद उपद्रवियों ने यह हिंसा फैलाई।
यमन के दक्षिणी तट से लगे अदन की खाड़ी में एक टैंकर के पास जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई देने की सूचना मिली है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब हूती विद्रोहियों द्वारा जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं के चलते इस समुद्री क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ा हुआ है।
अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ विदेश मंत्री अब्बास अराघची को पद से हटाने की तैयारी कर रहे हैं।
भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने ग्लासगो के एक रेस्टोरेंट में भारत के गलत नक्शे (पूर्वोत्तर क्षेत्र गायब होने) पर आपत्ति जताई। जानिए इस पूरे विवाद और भारतीय दूतावास की प्रतिक्रिया के बारे में।
Indonesia Ferry Fire News: इंडोनेशिया के मदिरा द्वीप के पास एक फेरी में भयंकर आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी।
ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़े हमले की चेतावनी दी थी, लेकिन अब ट्रंप ने ईरान पर करने वाले बड़े सैन्य हमले को टालने का बड़ा एलान किया है। ट्रंप ने अपने टूथ सोशल के जरिए कहा कि अमेरिका ईरान पर नए हमले नहीं करेगा।
नेपाल के महान पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का पाकिस्तान में ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन के कारण निधन हो गया है। जानिए 'निम्स दाइ' के शुरुआती जीवन, ब्रिटिश स्पेशल फोर्स के सफर और उनके ऐतिहासिक पर्वतारोहण रिकॉर्ड के बारे में पूरी जानकारी।