ग्राम पंचायत खामिनखेड़ा में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के लिए पीएचई ठेकेदार ने 6 माह पहले सीसी सड़कें तोड़ी थीं। मरम्मत न होने से 730 मीटर सड़क और नालियां दलदल में बदल गई हैं। ग्रामीण दल-दल और कीचड़ से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे छात्र, बुजुर्ग और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। पंचायत ने सीईओ को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

हाइलाइट्स
गौरिहार, स्टार समाचार वेब
जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत खामिनखेड़ा में जल जीवन मिशन अंतर्गत पीएचई के ठेकेदार ने पाइप लाइन बिछाए जाने के लिए गांव की आधे से ज्यादा सीसी सड़को को तोड़ दिया था लेकिन मेंटिनेंस नहीं करने के कारण रास्ते दल-दल में तब्दील हो गए हैं जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते रोज ग्राम पंचायत ने सड़कों की मरम्मत कराए जाने के लिए जनपद सीईओ को आवेदन दिया था लेकिन अभी तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है।
सीसी रोड व नालियों को हुआ भारी नुकसान
पाइप लाइनों के बिछाएं जाने के बाद जिन सीसी सड़कों और नालियों को नुकसान हुआ है उनमें रामजानकी मंदिर से पंचायत भवन तक सीसी सड़क व नाली 200 मीटर, दयाराम गुप्ता के मकान से गोयरा निकास तक सीसी सड़क व नाली 150 मीटर, वंशू दुबे के मकान से बब्बा रजक के मकान तक सड़क व नाली 90 मीटर, कौशल तिवारी के मकान से लक्षमण विश्वकर्मा के मकान तक सीसी व नाली 100 मीटर, शिवप्रसाद यादव के मकान से मिलन यादव के मकान तक सीसी सड़क 100 मीटर, बाबूलाल दर्जी के मकान से रामजानकी मंदिर तक सीसी सड़क 90 मीटर कुल 730 मीटर सीसी सड़क का मय नाली के निर्माण बकाया है।
नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण
गांव की सड़कें खराब होने से बरसात के समय से लेकर अभी तक लगातार ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। दल-दल और कीचड़ भरे रास्ते से दिन भर छात्रों और बुजुर्गों का आना-जाना होता है जिससे वे चोटिल भी होते हैं इसके साथ ही छोटे वाहनों, मोटरसाइकिल के ईनिकलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके पीएचई के ठेकेदार द्वारा मेंटिनेंस में हीलाहवाली की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हर रोज यहां से गुजरना किसी मुसीबत को पार करने जैसा है ठेकेदार की लापरवाही की सजा ग्रामीण भोग रहे है जिम्मेदार मौन है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।