मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।

मध्य प्रदेश में 21 साल बाद लौटी सरकारी बस सेवा
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना लॉन्च
351 बसों का बेड़ा और 7 प्रमुख शहर शामिल
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल आयोजित एक समारोह में राज्य में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की पुनरुत्थार हुआ है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संयुक्त रूप से 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' और प्रधानमंत्री ई-बस सेवा का शुभारंभ किया। इस पहले चरण में कुल 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। यह सेवा भोपाल और इंदौर समेत प्रदेश के कुल 7 प्रमुख शहरों (भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, देवास, कटनी और भिंड) में इंटरसिटी और इंट्रासिटी दोनों रूटों पर संचालित की जाएगी।

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक और बेहतर बनाना केंद्र सरकार का मुख्य विजन है। देश के कुल एयर पॉल्यूशन में करीब 40% हिस्सेदारी ट्रांसपोर्ट सेक्टर की है, जिस पर चिंता जताते हुए उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि क्लीन ट्रांसपोर्ट वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है। बसों की गुणवत्ता को लेकर ऑल इंडिया बस एंड कार कन्फेडरेशन के प्रेसिडेंट प्रसन्ना पटवर्धन को चेतावनी देते हुए गडकरी ने कहा, "बसों के स्टैंडर्ड में सुधार कीजिए, वरना जिस तरह मैं लापरवाह कॉन्ट्रैक्टर्स को ठीक करता हूं, वैसे ही नहीं सुधरने वालों को भी रगडूंगा।"
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पुराने शासनकाल में राज्य परिवहन की बसें बंद कर दी गई थीं, जो जनता के साथ अन्याय था। उन्होंने कहा कि 21 साल का यह अंतराल बहुत लंबा रहा है, लेकिन अब सरकार ने प्रदेश में 5 लाख किलोमीटर से अधिक सड़कों का जाल बिछा दिया है। इस नई योजना के जरिए राज्य की 75% ग्राम पंचायतों तक पक्की बस कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही सीएम ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'राजकुमार है कि मानता नहीं', और साथ ही बीआरटीएस के जंगले हटाने तथा यूनियन कार्बाइड के कचरे के निष्पादन के मुद्दों पर भी बात रखी।
परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने इसे परिवहन इतिहास का 'मील का पत्थर' बताया। अधिकारियों के अनुसार इन सभी 351 बसों का संचालन निजी ऑपरेटरों के साथ पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर किया जाएगा। बस यात्रा का किराया बेहद किफायती रखते हुए ₹2 प्रति किलोमीटर तय किया गया है। इसके अलावा बसों से अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए विज्ञापन और कार्गो सेवाओं की भी व्यवस्था की गई है। शहरवार आवंटन पर नजर डालें तो इंदौर को 145, भोपाल को 106, जबलपुर को 67, रीवा को 18, देवास को 10, कटनी को 3 और भिंड को 2 बसें मिली हैं।
इस बेड़े की सबसे बड़ी खूबी इसमें शामिल 180 आधुनिक इलेक्ट्रिक बसें हैं। ईजी ग्रीन मोबिलिटी की इन 12 मीटर लंबी ई-बसों में यात्रियों के लिए प्रीमियम सीटिंग अरेंजमेंट, एयर वेंट, पर्याप्त लेगरूम और सुगम एंट्री की सुविधा दी गई है। तकनीकी लिहाज से इन बसों में 423.9 kWh LFP बैटरी, EBS-ESC ब्रेकिंग सिस्टम, ECAS एयर सस्पेंशन और EHPS स्टीयरिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकें जोड़ी गई हैं। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा और सुगमता के लिए इनमें रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम भी स्थापित किया गया है। सरकार का लक्ष्य आने वाले पहले साल में 1,500 और साल 2031 तक कुल 15,000 नई बसें सड़कों पर उतारने का है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।