मध्य प्रदेश के इंदौर (शिप्रा क्षेत्र) में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रशांत सिंह (29 वर्ष) का निधन हो गया। तेज रफ्तार बस की टक्कर के बाद शुक्रवार सुबह शव को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया।

इंदौर (मध्य प्रदेश):
इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है। इस सड़क दुर्घटना में देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी रिश्तेदार (भतीजे) की असमय मौत हो गई। यह दर्दनाक वाकया गुरुवार रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह मृतक के पार्थिव शरीर को विशेष विमान के जरिए एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया, जहां से अंतिम संस्कार के लिए इसे उत्तर प्रदेश के बलिया ले जाया जाएगा।
इस भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 29 वर्षीय युवक की पहचान प्रशांत सिंह के रूप में हुई है। प्रशांत मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती क्षेत्र (गाय घाट) के निवासी थे। पारिवारिक रिश्तों की बात करें तो प्रशांत के पिता प्रदीप सिंह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के चचेरे/रिश्ते के भाई हैं। इस लिहाज से प्रशांत सिंह रिश्ते में रक्षा मंत्री के भतीजे थे।
शिप्रा थाना पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, प्रशांत सिंह अपने तीन दोस्तों के साथ किसी निजी कार्य से देवास आए हुए थे। गुरुवार रात करीब 11 बजे वे सभी कार से देवास से इंदौर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान शिप्रा क्षेत्र के पास उन्होंने किसी काम के लिए अपनी कार सड़क किनारे रोकी। अपना काम निपटाने के बाद प्रशांत जैसे ही वापस कार में बैठने के लिए आगे बढ़े, तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
तेज रफ्तार बस की टक्कर इतनी भयानक थी कि प्रशांत के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। कार में सवार उनके साथी उन्हें अत्यंत नाजुक हालत में तुरंत इंदौर के अरबिंदो अस्पताल लेकर भागे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हाईप्रोफाइल मामला होने और रक्षा मंत्री के परिवार से जुड़े होने के कारण हादसे की खबर मिलते ही सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर सहित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता अरबिंदो अस्पताल पहुंच गए। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों ने विशेष अनुमति ली और रात को करीब 3 बजे ही शव का पोस्टमॉर्टम संपन्न कराया गया।
इस दर्दनाक हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी बस चालक मौके से वाहन सहित तेजी से फरार हो गया। शिप्रा थाना पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है ताकि दुर्घटनाग्रस्त बस और उसके फरार ड्राइवर को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' का आयोजन। थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश'। मोनाली ठाकुर और मामे खान के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 102 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर व ई-स्कूटर।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 30.18 करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में ईडी ने सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी की 5.37 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं। जानें पूरा मामला विस्तार से।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के 12 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी की है। पढ़ें कब से लागू होगा बढ़ा हुआ भत्ता और एरियर के भुगतान का पूरा शेड्यूल।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लंबित जमानत अर्जियों के शीघ्र निराकरण के लिए चीफ जस्टिस के निर्देश पर 7 विशेष एकल पीठों का गठन किया गया है। 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे सुनवाई हो रही है। पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश के 23 हजार ग्राम रोजगार सहायकों के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। ट्रांसफर होने पर अब टीए और एचआरए मिलेगा। कोर्ट ने सरकार को 6 महीने में नीति बनाने के दिए निर्देश।
भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्रत खोलने के बाद आपसी नाराजगी के चलते 22 वर्षीय पत्नी ने फांसी लगाई, तो वहीं सदमे में पति ने भी पेड़ से लटककर जान दे दी।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की एनएबीएच मान्यता के नवीनीकरण के लिए तीन सदस्यीय टीम 30 अक्टूबर से निरीक्षण करेगी। पिछली जांच में 60 आपत्तियां मिली थीं। डॉक्टरों, स्टाफ और मरीज सुविधाओं की व्यवस्था पर रहेगी नजर।
स्वामित्व योजना के तहत रीवा ने 22,482 के लक्ष्य में 16,612 रजिस्ट्रियां पूरी कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। बीमारियों और चोटों के बावजूद राजस्व अधिकारी व पटवारी शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने में जुटे हैं।
रीवा के नौवस्ता क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। लेटराइट से लदे सात हाइवा जब्त किए, वहीं नरौरा में दबिश देकर ट्रैक्टर, मशीनरी और विस्फोटक बरामद किए।
जिला चिकित्सालय पन्ना की ई-हॉस्पिटल निविदा में 200 बिस्तरीय अस्पताल का पांच साल का अनुभव अनिवार्य करने पर विवाद गहराया। आरोप है कि शर्त से मौजूदा फर्म को लाभ और नई एजेंसियों को नुकसान होगा।