मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती में देरी को लेकर चयनित अभ्यर्थियों ने भोपाल में प्रदर्शन किया। 9 महीने से नियुक्ति का इंतजार कर रहे 10,700 युवाओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में देरी से गुस्सा
राजधानी में जुटे हजारों चयनित अभ्यार्थी
तीन में माह में पूरी होनी थी चयन प्रक्रिया
भोपाल । स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हो रही अत्यधिक देरी अब एक गंभीर संकट बन गई है। माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में सफल हुए हजारों अभ्यर्थियों ने नियुक्ति न मिलने से क्षुब्ध होकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। बुधवार को बड़ी संख्या में चयनित उम्मीदवारों ने भोपाल स्थित लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के समक्ष प्रदर्शन किया और तत्काल नियुक्ति आदेश जारी करने की मांग की।
चयनित अभ्यर्थियों के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2022 में शुरू हुई थी, जिसकी चयन परीक्षा अप्रैल 2025 में आयोजित की गई। सितंबर 2025 में परिणाम और चयन सूची जारी होने के बावजूद पिछले 9 महीनों से 10,700 अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं। नियमों के मुताबिक, चयन सूची जारी होने के तीन माह के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए, लेकिन चॉइस फिलिंग जैसी बुनियादी प्रक्रिया भी अब तक शुरू नहीं हो सकी है।
एक ओर जहां योग्य युवा सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के स्कूलों की स्थिति चिंताजनक है। रिपोर्टों के अनुसार, मध्य प्रदेश के लगभग 1,895 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं है, जबकि 29,116 स्कूलों में करीब 99,682 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर है। नया शैक्षणिक सत्र अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है, फिर भी सरकार नियुक्ति देने में देरी कर रही है।
भर्ती में हो रही देरी का असर अभ्यर्थियों के निजी जीवन पर भी पड़ रहा है। कई उम्मीदवार 40 वर्ष की आयु सीमा पार कर चुके हैं, जिससे उनके विवाह और भविष्य की योजनाओं पर संकट खड़ा हो गया है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से मिलने पर केवल आश्वासन ही मिला। मार्च-अप्रैल 2026 तक जॉइनिंग का वादा किया गया था, जो अब तक अधूरा है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे अभ्यर्थी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।
यह भी पढ़ैँ

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।