मैहर जनपद पंचायत में 111 अपात्र व्यक्तियों को फर्जी तरीके से बीपीएल सूची में शामिल कर योजनाओं का लाभ दिलाने का मामला सामने आया है। ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद छह अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर जिला में 111 अपात्र हितग्राहियों को अधिकारियों ने फर्जी तरीके से बीपीएल का लाभ दिया। इनके नाम अपात्र होते हुए भी बीपीएल सूची में जोड़ दिए। प्रमाण पत्र जारी कर दिया। शिकायत हुई तो ईओडब्लू ने जांच की। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर ईओडब्लू ने 2 तत्कालीन सीईओ जपं मैहर, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, तत्कालीन विकासखंड अधिकारी, तत्कालीन बीपीएल प्रभारी, वर्तमान बीपीएल प्रभारी पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
इस संबंध में ईओडब्लू रीवा डॉ. एसपी अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रकोष्ठ भोपाल में एक शिकायत की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि जनपद पंचायत मैहर जिला मैहर द्वारा प्रक्रिया का पालन किए बिना अनाधिकृत रूप से अपात्र व्यक्तियों का नाम बीपील सूची में जाड़े जाने, फर्जी बीपीएल प्रमाण पत्र जारी करने और 1 ही बीपीएल क्रमांक में 2 हितग्राहियों का नाम जोड़ने संबंधी फर्जीवाड़े किया गया है। इस शिकायत का ईओडब्लू रीवा ने सत्यापन कराया। जांच में पाया गया कि जनपद पंचायत मैहर के तत्कालीन अधिकारियों ने बीपीएल सूची का विधिवत संधारण नहीं किया। शासन के आदेशों का पालन न करते हुए तहसीलदार की लिखित अनुशंसा अथवा आदेश के बिना ही अपात्र व्यक्तियों का नाम गरीबी रेखा के नीचे यानि बीपीएल सूची में जोड़ दिया। इसमें अपात्र व्यक्तियों ने वर्ष 2018 से वर्तमान समय तक शासन के गरीबों के उत्थान के लिए जारी योजनाओं का अनुचित रूप से लाभ लिया। इससे शासन को आर्थिक क्षति पहुंची। इस मामले की जांच के बाद 6 अधिकारियों पर ईओडब्लू ने अपराध क्रमांक 420, 409, 120 बी की धारा 13(1) ए, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 का अपराध पंजीबद्ध किया है।
इन अधिकारियों पर दर्ज किया गया मामला
फर्जी तरीके से बीपीएल सूची में नाम जोड़ने के मामले में ईओडब्लू ने तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी मैहर वेदमणि मिश्र, तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरएन शर्मा, प्रेमलाल गौतम सहायक विकास विस्तार अधिकारी कार्यालय जनपद पंचायत मैहर, सुदामा प्रसाद चौरसिया तत्कालीन विकास खंड अधिकारी कार्यालय जनपद पंचायत मैहर, दीपक मिश्रा तत्कालीन बीपीएल प्रभारी मैहर, रामसुंदर मिश्रा वर्तमान बीपीएल प्रभारी कार्यालय जनपद पंचायत मैहर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जांच में पाया गया कि पटवारी की सर्वे रिपोर्ट और तहसीलदार से सत्यापन कराए बिना 111 अपात्र हितग्राहियों के नाम बीपीएल प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इन अपात्र हितग्राहियों के द्वारा वर्ष 2018 से शासन की विभिन्न योजनाओं का अनुचित लाभ लेकर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई जा रही थी। इस मामले में जनपद पंचायत मैहर के दो तत्कालीन जनपद सीईओ समेत 6 नामजद आरोपियों समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है। विवेचना की जा रही है। विवेचना में आए तथ्य के आधार पर प्रकरण में आरोपियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
डॉ. अरविंद सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू, रीवा

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।