मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने गेहूं उपार्जन सत्यापन में गड़बड़ी मिलने पर पटवारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने और फील्ड अमले से संवाद पर जोर दिया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर जिले की नवागत कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने अपनी पहली टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन, महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं-कार्यक्रमों सहित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होने गेहूं उपार्जन के पंजीकृत किसानों के रकवा सत्यापन की समीक्षा करते हुए कहा कि तहसीलदार शीघ्र ही शत-प्रतिशत सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण करें। पटवारियों द्वारा पूर्व में किये गये सत्यापन के उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किये गये द्वितीय सत्यापन में यदि किसी प्रकार की विसंगति पाई जाती है तो संबंधित पटवारी के विरुद्ध कार्यवाही करें। स्वास्थ्य कार्यक्रमों में एएनसी पंजीयन, गर्भवती महिलाओं का प्रबंधन, पीएच प्रबंधन, संभावित बाल-मृत्यु रिव्यू, टीवी स्क्रीनिंग, एनआरसी तथा एचपीवी वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में प्राप्त किये जाये।
ये रहे मौजूद
बैठक में अपर कलेक्टर संजना जैन, जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम मैहर दिव्या पटेल, अमरपाटन डॉ. आरती सिंह, एसपी मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल, आरटीओ संजय श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी गिरीश अग्निहोत्री, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी, उप संचालक सामाजिक न्याय राजीव सिंह, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्वेतांक चौरसिया, लोक निर्माण बीआर सिंह, आरईएस लाजरूस केरकेट्टा, जनपद पंचायत के सीईओ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मैदानी अमले से होगी वन- टू- वन चर्चा
कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रमों में प्रगति लाने मैहर, अमरपाटन और रामनगर विकासखंड की मैदानी अमले की आशा, ऊषा कार्यकर्ता, एएनएम, सुपरवाइजर, सीएचओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से सीधा संवाद किया जायेगा। इसके अलावा संबंधित ब्लाक के पटवारी और ग्राम पंचायत सचिवों से भी पृथक-पृथक चर्चा की जायेगी। प्रथम चरण में मैहर विकासखंड के अंतर्गत 16 अप्रैल को एकलव्य आवासीय विद्यालय परिसर में प्रात: 11 बजे से चरणबद्ध रूप से आशा, एएनएम एवं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इसके बाद पटवारी और ग्राम पंचायत सचिवों से पृथक-पृथक वन-टू-वन चर्चा की जायेगी। अगले चरण में अमरपाटन और रामनगर विकासखंड में भी यही प्रक्रिया अपनाई जायेगी।
आरईएस के ईई के खिलाफ विभाग प्रमुख को लिखा जाएगा
कार्यपालन यंत्री आरईएस लाजरूस केरकेट्टा द्वारा समय पर आंगनवाड़ी केन्द्र निर्माण संबंधी कार्यवाही पूर्ण नहीं कराने और स्टीमेट तथा टीएस समय पर नहीं दिये जाने पर कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी करने और उनके विभाग प्रमुख को लिखने के निर्देश भी दिये।
ग्रेडिंग की स्थिति ठीक नहीं
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि ग्रेडिंग की स्थिति ठीक नहीं है। संतुष्टिपूर्ण तरीके से शिकायतों का निराकरण करते हुए सात दिवस के भीतर अपेक्षित सुधार लायें। उन्होंने कहा कि मांग संबंधी शिकायतें औचित्य प्रस्ताव के साथ प्रस्तुत हों। फोर्स क्लोजर शिकायतें आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर क्लोज नहीं की जायेंगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।
भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उच्च शिक्षा में बेटियों के नामांकन पर भी विशेष चर्चा हुई।
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जानिए पूरी खबर।
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।