सतना जिले के अमरपाटन और देवराजनगर में खसरा नियंत्रण एवं टीकाकरण समीक्षा के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी ने लापरवाह एएनएम के वेतन रोकने के निर्देश दिए। कई स्वास्थ्य केंद्रों में पद रिक्त होने से टीकाकरण प्रभावित है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मीजल्स (खसरा) की आउटब्रेक गतिविधियों को जांचने एवं टीकाकरण स्थिति का जायजा लेने जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुचित्रा अग्रवाल गुरूवार को अमरपाटन एवं देवराजनगर ब्लाक पहुंची और उनके द्वारा दोनों ब्लाकों में समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि टीकाकरण सुदृढीकरण, टीकाकरण से वंचित बच्चों एवं छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर टीकाकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि मीजल्स का खतरा अभी टला नहीं है, इस पर गंभीरता से नजर बनाए रखें जैसे ही कोई संदिग्ध या गंभीर बच्चा मिले तत्काल रिपोर्ट करें। सभी एएनएम को आरसीएच रजिस्टर में एमआर-1 एवं एमआर-2 डोज की जानकारी अपडेट करने के लिए कहा गया। बैठक के दौरान आई सभी एएनएम और सीएचओ से मौके पर यूविन अपडेशन कराया गया। लापरवाही बरतने वाली एएनएम अमझर गोमती कोल, एएनएम आराधना शुक्ला, एएनएम एसएचसी रामगढ़ नीरजा त्रिपाठी एवं प्रभारी सुपरवाइजर रामसुजान कुशवाहा के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि इनके द्वारा यूविन अपडेशन में लापरवाही बरती गई। इन्हें तत्काल यूविन पोर्टल में अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
एएनएम को बीआरएस के लिए अनुशंसा
जिला टीकाकरण अधिकारी के निरीक्षण के दौरान एएनएम आराधना शुक्ला को कार्य करने में अक्षम पाए जाने पर बीआरएस के लिए अनुश्ांसा करने की जानकारी भी दी गई।
6 स्वास्थ्य संस्थाओं में एएनएम व सीएचओ पदस्थ नहीं
जिन स्वास्थ्य केन्द्रों में एएनएम व सीएचओ पदस्थ नहीं हैं वहां टीकाकरण में कई बाधाएं आ रही हैं। उप स्वास्थ्य केन्द्र सन्नेही और त्योंधरी न्यू में एएनएम और सीएचओ पदस्थ नहीं है वहीं उप स्वास्थ्य केन्द्र ओबरा, खरमसेड़ा, एसएचसी बदेरा न्यू, पपरा में भी एएनएम पदस्थ नहीं है जिसके चलते यूविन अपडेशन और टीकाकरण कार्यों में समस्याएं देखने को मिल रहीं हैं। बैठक के दौरान अमरपाटन बीएमओ डॉ. सतनामी, बीईई शैलेन्द्र श्रीवास्तव, देवराजनगर बीएमओ डॉ. आलोक अवधिया, आईएमएफ मनोज मिश्रा, आईएमएफ पुष्पेन्द्र तिवारी, सेक्टर सुपरवाइजर, सीएचओ, एएनएम मौजूद रहीं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।