सीधी जिले को मिनी स्मार्ट सिटी का दर्जा मिले कई साल बीत चुके हैं, लेकिन सुविधाएं आज भी अधूरी हैं। शहर में प्रस्तावित एक दर्जन यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण अब तक नहीं हो पाया है। नगर पालिका की लापरवाही के कारण न यात्रियों को छांव मिल पा रही है, न बैठने की जगह। शहीद श्यामलाल सिंह तिराहा, सम्राट चौक, ऊंची हवेली और सिंचाई विभाग कार्यालय के पास जैसे प्रमुख स्थानों पर यात्री सड़क पर खड़े होकर बसों और टैक्सियों का इंतजार करने को मजबूर हैं। वहीं सूखा नाला सौंदर्यीकरण सहित कई अन्य स्मार्ट सिटी प्रोजेक

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
सीधी शहर को भले ही मिनी स्मार्ट सिटी का दर्जा मिल चुका है, लेकिन यहां मिनी स्मार्ट सिटी जैसी सुविधाएं अभी भी पूरी तरह विकसित नहीं हो पाई हैं। जिला मुख्यालय में आज तक एक भी यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण नहीं हो पाया है। शहर के टैक्सी स्टैंडों एवं चौराहों सहित विभिन्न स्टापेज में यात्रियों को सडक में खड़े होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। बैठने एवं छांव की व्यवस्था न होने से महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है।
मिनी स्मार्ट सिटी के तहत शहर में करीब एक दर्जन यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण होना था लेकिन वो भी नगर पालिका की लापरवाही के भेंट चढ़ गए। मिनी स्मार्ट सिटी मद से शहर के सार्वजनिक स्थलों में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण किया जाना था, ताकि शहर वासियों को यात्री बस व टैक्सियों के लिए सड़क पर बैठकर इंतजार न करना पड़े। इसके लिए करीब एक दर्जन स्थलों का भी चयन किया जा चुका था, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निर्धारित समय सीमा में नगर पालिका द्वारा स्थान की उपलब्धता नहीं कराये जाने से चिन्हित स्थलों पर यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण नहीं हो पाया। शहर के विभिन्न चौराहों में यात्री वाहनों का इंतजार करने के लिए यात्रियों की भीड़ जुटती है और यात्रियों को घंटों सड़क पर खड़े होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे स्थलों व चौराहों में मुख्य रूप से शहीद श्यामलाल सिंह तिराहा, सम्राट चौक, लालता चौक, ऊंची हवेली, कलेक्ट्रेट मार्ग मर्चुरी के पास, पुराने यातायात थाने के पास, सिंचाई विभाग कार्यालय के पास सिंगरौली मार्ग सहित अन्य प्रमुख स्थल शामिल हैं। यहां लगने वाले वाहनों व यात्रियों के जमावड़े से सड़क हादसों का भी खतरा बना रहता है।
स्मार्ट सिटी के और भी कई काम हैं लंबित
उधर मिनी स्मार्ट सिटी के लिए जनप्रतिनिधियों व शहरवासियों ने सूखा नाला के सौंदर्यीकरण पर काफी समय से जोर दे रहे हैं। सूखा नाला के दोनों किनारे पर पीसीसी सड़क व चौपाटी बनाकर फुटपाथी दुकानदारों को जगह उपलब्ध कराई जाए। इससे जहां शहर को वाहनों के भारी दवाब व जाम से निजात मिलेगी। वहीं आमजन को मनोरंजन का स्थल मिल जाएगा। कलेक्ट्रेट मार्ग सूखा नाला पुल से गोपालदास सूखा नाला पुल तक पीसीसी सड़क एवं सौंदर्यीकरण का काम पांच वर्ष पूर्व शुरू किया गया था।
विडंबना ये है कि सडक का निर्माण कार्य तो किसी तरह हुआ लेकिन उसको गोपालदास सूखा नाला मुख्य मार्ग में जोड़ने की जरूरत नहीं समझी गई। जिसके चलते यह मार्ग आवागमन के रूप में अभी तक समुचित तरीके से शुरू नहीं हो सका है। इस मामले में जिम्मेदार पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। तीन वर्षों से नागरिक इंतजार कर रहे हैं कि गोपालदास सूखा नाला के मुख्य मार्ग से सूखा नाला तट पर बनाए गए पीसीसी सडक को जोड़ दिया जाए। इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं है। फिर भी जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में पूरी तरह से शांत बने हुए हैं। सूखा नाला के शेष हिस्सों में अतिक्रमण हटाकर पीसीसी सड़क का निर्माण कब किया जाएगा इसको लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक तौर पर नहीं दी जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह काम ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह