मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक: तबादला अवधि 24 घंटे बढ़ी, इंदौर मेट्रो का बजट 12,900 करोड़ हुआ, स्वास्थ्य अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 को मिली मंजूरी। विस्तृत अपडेट यहाँ पढ़ें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मन्त्रि-परिषद की बैठक हुई।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में राज्य कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने तबादला अवधि में 24 घंटे का विस्तार करते हुए इसे आज रात 12 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व 20 मई को कैबिनेट ने तबादला नीति को मंजूरी दी थी, जिसके तहत सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 15 जून तक की समय-सीमा निर्धारित की गई थी।

कैबिनेट बैठक में इंदौर मेट्रो रेल परियोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इसकी लागत को संशोधित किया गया है। अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना का बजट पूर्व अनुमानित 7,500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 12,900 करोड़ रुपये कर दिया गया है। बढ़ती लागत और परियोजना की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस संशोधित प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिससे इंदौर में बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति मिलेगी।
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मोहन कैबिनेट ने 'स्वास्थ्य अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026' को हरी झंडी दे दी है। इस नीति के तहत, परोपकारी, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा संचालित अस्पतालों एवं डायग्नोस्टिक केंद्रों को आधुनिक उपकरणों की खरीद और सेवाओं के विस्तार के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस योजना के क्रियान्वयन हेतु पांच कैबिनेट मंत्रियों की एक विशेष समिति गठित की गई है।
सरकार अब अस्पतालों के संचालन के लिए सक्षम ट्रस्टों को जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में भी सक्रिय है। इसके लिए एक मंत्री-स्तरीय समिति बनाई जाएगी, जो जमीन आवंटन के मानदंड निर्धारित करेगी। इसके अलावा, रीवा, देवास और गुना के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को पीपीपी मॉडल या निजी भागीदारी के तहत विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक होने पर भूमि अधिग्रहण जैसे विकल्पों पर भी चर्चा जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।