मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी स्पेन यात्रा के दौरान बार्सिलोना में मर्काबारना का दौरा किया और कैटेलोनिया के विदेश मंत्री से मुलाकात की। जानें कृषि, उच्च शिक्षा और पर्यटन में हुए महत्वपूर्ण समझौतों के बारे में।

सीएम ने कैटेलोनिया के विदेश मंत्री से मुलाकात
भोपाल, स्टेट समाचार वेब
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी स्पेन यात्रा के तीसरे दिन बार्सिलोना में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कृषि, उच्च शिक्षा और पर्यटन जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर ज़ोर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बार्सिलोना स्थित मर्काबारना के फल-सब्जी बाज़ार का दौरा किया, जो 250 एकड़ के विशाल परिसर में फैला हुआ है। इस दौरे के बाद उन्होंने कहा कि यहाँ फलों और सब्ज़ियों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और वितरण की आधुनिक व्यवस्था मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में फलों का उत्पादन बढ़ रहा है और ऐसे बाज़ार मॉडल से राज्य के किसानों को बेहतर दाम मिल सकते हैं, साथ ही निर्यात की संभावनाएँ भी बढ़ेंगी।
डॉ. मोहन यादव ने कैटेलोनिया के विदेश मंत्री जैम डच गुइलोट से महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उच्च शिक्षा, तकनीकी सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर गहन चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने मध्यप्रदेश के प्रमुख संस्थानों जैसे IIT इंदौर और IISER और बार्सिलोना के विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक साझेदारी की संभावनाएँ तलाशने पर सहमति जताई। इसके अलावा, फ़ूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।
सांस्कृतिक मोर्चे पर, मध्यप्रदेश और कैटेलोनिया के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शन कला, साहित्य, सिनेमा और संग्रहालयों के क्षेत्र में संयुक्त कार्य की संभावनाएँ तलाशने पर सहमति बनी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और विदेश मंत्री गुइलोट ने मध्यप्रदेश के विश्व धरोहर स्थलों खजुराहो, सांची और भीमबेटका को यूरोप में बढ़ावा देने के लिए एक संयुक्त पर्यटन प्रचार अभियान चलाने पर भी चर्चा की। एफसी बार्सिलोना फाउंडेशन जैसे संगठनों के साथ खेल, युवा नेतृत्व और जीवन कौशल कार्यक्रमों में साझेदारी की संभावनाएँ भी खोजी गईं। स्मार्ट सिटी, शहरी परिवहन और हरित भवनों के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए एक संयुक्त कार्य समूह (Joint Working Group) के गठन पर दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की।
मर्काबारना के CEO पाब्लो विलानोवा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत करते हुए मध्यप्रदेश और स्पेन के बीच मज़बूत सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बुनियादी ढाँचे, जानकारी के आदान-प्रदान और वितरण प्रणाली को लेकर सहयोग की इच्छा जताई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।