सतना के प्रमुख बाजार क्षेत्र में अधूरे सीवर कार्य और खराब सड़कों से परेशान व्यापारियों की शिकायत पर सांसद गणेश सिंह ने निरीक्षण किया। बदहाल व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों और ठेकेदार को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख बाजार क्षेत्र में कई महीनों से चल रहा सीवर योजना का कार्य अब लोगों और व्यापारियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। अधूरे निर्माण, जगह-जगह गहरे गड्ढों, उड़ती धूल और टूटी सडकों के कारण न केवल आम नागरिकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि व्यापारिक गतिविधियां भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने पर सोमवार को सांसद गणेश सिंह स्वयं बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान बाजार की बदहाल स्थिति देखकर सांसद ने नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद नगर निगम के जिम्मेदार इंजीनियरों और सीवर ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। व्यापारियों ने सांसद को बताया कि सडक की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होने से कारोबार लगभग ठप पड़ गया है और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। गौरतलब है कि शहर के प्रमुख बाजारों में सीवर लाइन बिछाने के बाद लंबे समय से सडकें बदहाल स्थिति में हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सांसद के साथ महापौर योगेश ताम्रकार, नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना, निगम का तकनीकी अमला भी मौजूद रहा।
धंसे मिले सीवर के चेम्बर
सांसद ने हनुमान चौक से लेकर पूरे बाजार क्षेत्र का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सीवर चेंबर धंसे हुए मिले, जबकि कुछ जगहों पर वे सडक के स्तर से ऊपर निकले हुए दिखाई दिए। इस पर उन्होंने तकनीकी अमले की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने जहां-जहां सडक उखड़ी हुई मिली, वहां तत्काल मरम्मत और सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। सांसद ने हनुमान चौक से जयस्तंभ चौक पैदल निरीक्षण किया। इसके बाद नजीराबाद में जारी सीसी सडक का भी निरीक्षण किया।
ये रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, चित्रकूट विकास प्राधिकारण अध्यक्ष विजय यादव, स्पीकर राजेश चतुर्वेदी, बालेन्द्र गौतम,एसडीएम राहुल सिलाडिया, पूर्व पार्षद सुशील सिंह मुन्ना, राजेन्द्र दाहिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 तक ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जानिए इस अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ में कौन-कौन से देश और विदेशी मेहमान ले रहे हैं हिस्सा, साथ ही शहर की तैयारियों की पूरी जानकारी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6056 वोटों से जीत दर्ज की है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर भी बीजेपी पिछड़ी
मध्य प्रदेश के गुना जिले में पंचायत सचिव के घर पर हथियारों से लैस बदमाशों ने 3 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। परिवार को कमरे में बंद कर 2.5 किलो सोना और 6 किलो चांदी लूट ले गए बदमाश।
एपीएसयू रीवा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया जांच, पात्रता और लंबित मामलों के कारण विवादों में है। समिति परीक्षण कर रही है, जबकि पुराने जांच प्रकरणों को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के सोहागी पहाड़ में अवैध उत्खनन के दौरान जब्त पोकलेन मशीनों को लेकर विवाद गहरा गया। कार्रवाई के बाद मशीनों के गायब होने और वन अपराध प्रकरण दर्ज नहीं होने से विभागीय प्रक्रिया सवालों के घेरे में है।
रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ छापेमारी की, लेकिन कोई बरामदगी नहीं हुई। कार्रवाई के बाद खुफिया तंत्र और रेड की सूचना पहले लीक होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सतना जिला अस्पताल में एक ई-रिक्शा हड्डी वार्ड तक पहुंच गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। मरीज ने स्ट्रेचर नहीं मिलने की बात कही, जबकि अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठे।
सतना के कोटर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है और मुख्य संदेही को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी।
मैहर के कठहा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा के दौरान छात्रों को कथित रूप से एडल्ट सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म दिखाने का वीडियो वायरल हुआ। शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।
सतना में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता में किसानों की समस्याओं, एमएसपी, बिजली, मूंग खरीदी और कृषि ट्रेड डील पर सरकार को घेरा। मांगें नहीं मानी गईं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह