जल जीवन मिशन 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी। मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र के बीच एमओयू संपन्न। जानें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जल सुरक्षा और 2028 के लक्ष्य पर पूरी योजना।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में मध्यप्रदेश ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा जल जीवन मिशन 2.0 को मंजूरी मिलने के पहले ही दिन मध्यप्रदेश सरकार ने केंद्र के साथ एमओयू (MoU) साइन किया है। इस योजना के तहत प्रदेश को लगभग 19 हजार करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता प्राप्त होगी।

जल जीवन मिशन 2.0 का मुख्य उद्देश्य दिसंबर 2028 तक देश के हर ग्रामीण परिवार को नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना है। इस पुनर्गठित मिशन के लिए कुल बजट बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। मध्यप्रदेश में इस योजना को पाइपलाइन बिछाने से लेकर जल संचयन और पंचायत की भागीदारी तक पूरी अधोसंरचना के साथ लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा...
"यह मिशन केवल पाइपलाइन बिछाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता सुधारने और जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की एक महा-योजना है। मध्यप्रदेश समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
बड़ी वित्तीय सहायता: मध्यप्रदेश को पेयजल परियोजनाओं के लिए लगभग 19 हजार करोड़ रुपये की केंद्रीय मदद मिलेगी।
जल अर्पण उत्सव: प्रदेश में पूर्ण हो चुकी योजनाओं को 'जल अर्पण' उत्सव के माध्यम से ग्रामीणों को सौंपा जा रहा है। देश का पहला ऐसा उत्सव राजगढ़ के कुंडीबेय गांव में आयोजित किया गया था।
नई प्रबंधन नीति: राज्य मंत्रि-परिषद ने 'मध्यप्रदेश पंचायत ग्रामीण नल जल योजना प्रबंधन नीति 2026' को मंजूरी दी है, जिससे ग्राम पंचायतें रखरखाव में आत्मनिर्भर बनेंगी।
जल महोत्सव: प्रदेश में 8 मार्च से 22 मार्च तक जल संरक्षण और जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
एमओयू के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल और मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपत्तिया उइके सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ छापेमारी की, लेकिन कोई बरामदगी नहीं हुई। कार्रवाई के बाद खुफिया तंत्र और रेड की सूचना पहले लीक होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सतना जिला अस्पताल में एक ई-रिक्शा हड्डी वार्ड तक पहुंच गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। मरीज ने स्ट्रेचर नहीं मिलने की बात कही, जबकि अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठे।
सतना के कोटर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है और मुख्य संदेही को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी।
मैहर के कठहा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा के दौरान छात्रों को कथित रूप से एडल्ट सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म दिखाने का वीडियो वायरल हुआ। शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।
सतना में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता में किसानों की समस्याओं, एमएसपी, बिजली, मूंग खरीदी और कृषि ट्रेड डील पर सरकार को घेरा। मांगें नहीं मानी गईं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बड़ी अनहोनी टल गई। रतलाम से कोटा जा रही पैसेंजर मेमू ट्रेन के इंजन पर अचानक 25 हजार केवी की ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन का तार टूटकर गिर गया।
सतना-पन्ना नई रेललाइन के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सांसद गणेश सिंह ने नागौद स्टेशन का निरीक्षण कर रेलमंत्री से चर्चा की। नई रेललाइन बघेलखंड और बुंदेलखंड के विकास तथा यात्री सुविधाओं को नई दिशा देगी।
मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस चंद्र जैन (77 वर्ष) का आज यानी सोमवार को सुबह इंदौर के ज्यूपिटर अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से उज्जैन समेत पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।
रेलवे ने कानपुर सेंट्रल-मदुरई स्पेशल ट्रेन (01925/01926) के 4-4 अतिरिक्त फेरे चलाने का फैसला किया है। भोपाल, बीना और इटारसी के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ। अगस्त में हर बुधवार और शनिवार को चलेगी ट्रेन।
भोपाल के अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा और गौतम नगर समेत कई आवासीय इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी के विरोध में रहवासियों ने रविवार को रैली निकाली।