मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की मुख्य जिम्मेदारी है।

भाेपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग का 32वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामयी माहौल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय संस्कृति के मूल सिद्धांतों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में मनुष्य योनि को सर्वश्रेष्ठ माना गया है और हमारे वेद वाक्य "यत् पिंडे तत् ब्रह्मांडे" यानी "जैसे मुझ में है, वैसा ही ब्रह्मांड में है" का भाव हमारी जीवनशैली में समाहित है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग पिछले तीन दशकों से अपने ध्येय वाक्य "हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" को पूरी निष्ठा के साथ चरितार्थ कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के मानवाधिकारों के संरक्षण पर केंद्रित विशेष स्मारिका, आयोग के त्रैमासिक न्यूज लेटर और आधिकारिक डायरी का विमोचन किया। इस अवसर पर "अनुसूचित जनजाति वर्ग के मानवाधिकारों का संरक्षण और शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच" विषय पर एक विशेष संगोष्ठी भी संपन्न हुई।
मुख्यमंत्री ने मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत प्रदेश के सभी विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हर नागरिक के अधिकारों और गरिमा की रक्षा के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। सीएम ने कहा-
आयोग ने यह विश्वास मजबूत किया है कि लोकतंत्र में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी अग्रिम पंक्ति के व्यक्ति की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेशवासियों की सेवा में लगातार सक्रिय है।
कोविड-19 महामारी के दौरान भारत द्वारा अन्य देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराना "जियो और जीने दो" के मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है।
सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए प्रदेश में सुरक्षा और शांति का वातावरण सुनिश्चित किया है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जनजातीय कार्य मंत्री श्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि जनजातीय समाज का विकास मात्र एक सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि हम सबका सामाजिक और नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) जैसे बैगा, भारिया और सहरिया के कल्याण के लिए राज्य में 8 हजार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत 14 प्रमुख गांवों में स्कूल, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र और पक्के आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।
मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि मानव अधिकारों का तात्पर्य उन परिस्थितियों से है जो व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास और जीवन की रक्षा के लिए अनिवार्य हैं। उन्होंने बताया कि आयोग ने नागरिकों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए हैं और अब तक जनजातीय वर्ग के पीड़ितों को 6 करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक भुगतान किया जा चुका है।
समारोह में चिन्हित कुल पुरस्कारों के तहत मुख्यमंत्री और जनजातीय कार्य मंत्री ने श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया:
संभागीय उपायुक्त: बृजेश चन्द्र पाण्डेय (चंबल संभाग), गणेश भांवर (उज्जैन एवं इंदौर संभाग)।
सहायक आयुक्त (जिले): रंजना सिंह (बड़वानी), राजेंद्र कुमार जाटव (डिंडोरी), सुचित्रा बिसेन (झाबुआ)।
व्यक्तिगत श्रेणी: साक्षी नरवरिया (शीघ्रलेखक), कामिनी कुपासिया (डेटा एंट्री ऑपरेटर), और रामदयाल चौधरी (निज सहायक)।
आयोग के प्रभारी सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण देते हुए 13 सितंबर 1995 को आयोग की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा पर प्रकाश डाला।
भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के Pink Vibes Spa में पुलिस ने छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। 4 आरोपी गिरफ्तार, 8,800 कैश और आपत्तिजनक सामग्री जब्त।
मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की मुख्य जिम्मेदारी है।
भोपाल में प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंधी समाज के संघर्ष, संस्कृति संरक्षण और शिक्षा पाठ्यक्रम में महापुरुषों को शामिल करने पर अपने विचार रखे।
नवरात्रि से पहले भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने गरबा आयोजकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना, वराह पूजन और पंचगव्य के बाद ही मिलेगा प्रवेश।
इंदौर में 17 से 19 सितंबर तक राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन। जानिए मैदान की अनुमति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एनयूएसआई की तैयारियों से जुड़ी पूरी जानकारी।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नवरात्रि की शुरुआत से ठीक पहले शहर में गरबा आयोजनों के स्वरूप को लेकर चर्चाए तेज हो गई हैं। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाव मंच ने गरबा आयोजकों के सामने कुछ नई मांगें रखी हैं। संगठन ने स्पष्ट किया है कि गरबा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मां दुर्गा की भक्ति का पर्व है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर मुख्य पीठ (जस्टिस विवेक जैन की बेंच) ने अदालत के पुराने आदेश के अनुपालन से जुड़े अवमानना केस में सख्त रुख अपनाते हुए राज्य के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों विवेक पोरवाल और संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के आरोपी 30 हजार के इनामी शिवांजय राजपूत (21 वर्ष) को पुलिस ने रविवार तड़के बहरोल थाना क्षेत्र के कठुआ नाला के पास जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से अलग-अलग सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में प्रदेश के औद्योगिक विकास, वस्त्र क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपए की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह