मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) भर्ती 2024 के चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर DPI के बाहर प्रदर्शन किया। 4 साल से जारी भर्ती प्रक्रिया और शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद भी जॉइनिंग न मिलने से आक्रोशित हैं अभ्यर्थी।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) भर्ती 2024 के सैकड़ों चयनित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर भोपाल में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी हुए 6 महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने आयुक्त के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्हें केवल कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि शिक्षा मंत्री ने कई बार आश्वासन दिया था कि नया सत्र शुरू होते ही उन्हें जॉइनिंग दे दी जाएगी, लेकिन अब वे अपनी बात से मुकर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर ये अभ्यर्थी पिछले कुछ समय में 9-10 बार DPI के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें मायूसी ही हाथ लगी है।
शहडोल से आए अभ्यर्थी सलमान ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया के हर चरण के बाद भी नियुक्ति में देरी से उन पर भारी सामाजिक दबाव है। उन्होंने कहा, "लोग हमसे बार-बार पूछते हैं कि जॉइनिंग कब होगी? कई लोग तो हमें झूठा समझकर ताने भी देते हैं, जिससे हम मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं।" वहीं, टीकमगढ़ के रमाकांत का कहना है कि 4 साल पहले शुरू हुई इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उन्हें हर कदम पर आंदोलन करना पड़ा है। इस बार अभ्यर्थी इस संकल्प के साथ आए हैं कि जॉइनिंग मिलने तक वे भोपाल से वापस नहीं जाएंगे।
चयनित शिक्षिका सिमरन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षाओं के परिणाम आए एक साल से अधिक हो चुका है, रैंक आने के बाद भी नियुक्ति का इंतजार खत्म नहीं हो रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदेश के स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है, तो उनकी जॉइनिंग में देरी क्यों की जा रही है? अभ्यर्थियों का कहना है कि बार-बार अपनी ही मांगों के लिए भोपाल आकर धरना देना उनके लिए बेहद कष्टदायक हो गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।