मध्यप्रदेश विधानसभा में संविधान दिवस पर आयोजित 'संविधान उत्सव-2026' में सीएम डॉ. मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर और लोकायुक्त ने विचार रखे। पढ़ें पूरा समाचार, प्रदर्शनी और विमोचन की विस्तृत जानकारी।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार (26 नवंबर) को मध्यप्रदेश विधानसभा में 'संविधान उत्सव-2026' का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर संविधान के मूल भाव से खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लगभग 100 बार संविधान के मूल भाव को तोड़ने-मरोड़ने का काम किया और 90 से अधिक बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने का कार्य भी उसी के शासनकाल में हुआ।
कांग्रेस नेताओं द्वारा हाथ में संविधान की प्रति लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी स्थिति देखकर लगता है मानो 'चलनी कहे सूप से कि देख तेरे में छेद है।' उन्होंने अपने संबोधन में आपातकाल, शाहबानो प्रकरण और 1988 के प्रेस अधिनियम का उल्लेख करते हुए कांग्रेस के ऐतिहासिक फैसलों और कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति आवश्यक है, लेकिन संविधान सड़क पर अराजकता की अनुमति नहीं देता।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 26 नवंबर को पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। भारतीय संविधान 1949 में अंगीकार किया गया था और 1950 में लागू हुआ। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में संविधान निर्माण में योगदान देने वाली मध्यप्रदेश की विभूतियों पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई गई है।
संविधान के इतिहास का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 1950 में संविधान लागू होने के महज एक वर्ष बाद ही पहला संशोधन कर दिया गया था। उन्होंने 1954 में संसद में चर्चा के बिना संशोधन किए जाने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस दल ने बार-बार संविधान का मखौल उड़ाया, उसके नेता आज संविधान की प्रति लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने जबलपुर के त्रिपुरी अधिवेशन का उल्लेख करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद तत्कालीन नेतृत्व ने उन्हें इस्तीफा देने और पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया था। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि कांग्रेस आज के प्रदर्शनों के बहाने शायद उसी घटना का पश्चाताप कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाने से लेकर उच्चतम न्यायालय के निर्णयों को धरातल पर लागू करने तक कई अहम कदम उठाए गए हैं। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर इसका प्रमुख उदाहरण है। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल प्रति में भगवान श्रीराम के चित्र सहित कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्य दर्ज हैं, जिन पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए।
संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश के योगदान को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से डॉ. हरिसिंह गौर, भगवंतराव मंडलोई, पं. रविशंकर शुक्ल, सेठ गोविंद दास और राजकुमारी अमृत कौर सहित अनेक विभूतियों के योगदान एवं विचारों को संकलित कर एक विशेष पुस्तिका प्रकाशित की गई है।
संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के सड़क प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति का स्थान है, लेकिन संविधान सड़क पर अराजकता की इजाजत नहीं देता। उन्होंने कहा कि चौराहे पर संवाद की चुनौती देने वाले लोग संसद और विधानसभा में चर्चा करने से बचते हैं, जबकि लोकतंत्र में अपनी बात रखने के लिए सदन ही सबसे महत्वपूर्ण मंच हैं।
आपातकाल का उल्लेख करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि उस दौर में संविधान की आत्मा की हत्या हुई थी। उन्होंने कहा कि आपातकाल के समय सर्वेक्षणों में सरकार की वापसी के दावे किए जा रहे थे, लेकिन जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन कर अपनी ताकत दिखाई।
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि संविधान हमें तश्तरी में रखकर नहीं मिला है, बल्कि इसके पीछे हमारे पूर्वजों का लंबा संघर्ष और बलिदान है। स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाई, जिसके बाद संविधान के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित हुई।
उन्होंने कहा कि समाज में अधिकार पाने की लालसा तो स्पष्ट दिखाई देती है, लेकिन कर्तव्यों के पालन में कमी नजर आती है। नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ मूल कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
समारोह के विशिष्ट अतिथि लोकायुक्त न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी संविधान कितना ही विस्तृत और समावेशी क्यों न हो, वह तब तक सफल नहीं हो सकता, जब तक उसके मूल्य किताबों, विधिवेत्ताओं और न्यायालयों की सीमा से निकलकर आम नागरिकों तक नहीं पहुंचते। उन्होंने महाभारत की पंक्ति 'विधि रक्षति रक्षितः' का उल्लेख करते हुए कहा कि संवैधानिक व्यवस्था और कानून का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

संविधान दिवस के अवसर पर विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 'संविधान गैलरी' का उद्घाटन किया। सेंट्रल हॉल में भारतीय संविधान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का भी शुभारंभ हुआ। इसमें संविधान निर्माण की प्रक्रिया, संविधान सभा के समूह चित्र और मध्यप्रदेश की विभूतियों के योगदान को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। साथ ही विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका 'विधायिनी' के संविधान विशेषांक का विमोचन भी किया गया।
प्रदर्शनी में संविधान सभा की बहसों में सक्रिय रहे हरि विष्णु कामथ, देश का नाम 'भारत' रखने की पैरवी करने वाले सेठ गोविंद दास, हिंदी को राजभाषा बनाने के पक्षधर पं. रविशंकर शुक्ल, डॉ. हरिसिंह गौर और घनश्याम सिंह गुप्त के योगदान को दर्शाया गया। इसके अलावा संविधान की प्रस्तावना और अशोक स्तंभ के चित्रांकन से जुड़े व्यौहार राममनोहर सिन्हा और दीनानाथ भार्गव का भी विशेष उल्लेख किया गया।

संविधान के प्रथम पृष्ठ पर अंकित अशोक स्तंभ का चित्र बनाने वाले इंदौर के प्रसिद्ध चित्रकार स्व. दीनानाथ भार्गव के पुत्र को समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोकायुक्त न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह, विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्य, विश्वविद्यालयों के कुलगुरु और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश विधानसभा में संविधान दिवस पर आयोजित 'संविधान उत्सव-2026' में सीएम डॉ. मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर और लोकायुक्त ने विचार रखे। पढ़ें पूरा समाचार, प्रदर्शनी और विमोचन की विस्तृत जानकारी।
आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में 3 दिसंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया गया है। मध्य प्रदेश के 11 प्रमुख बैंकों के करीब 8 हजार क्लर्क स्तर के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी।
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ग्वालियर में चुनाव लड़ने, यूपी विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन और शराबबंदी नीति को लेकर बड़ा बयान दिया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले का प्रभार छोड़ दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार मंत्री चेतन्य कश्यप को इंदौर का नया प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। इस फैसले से पहले सीएम ने दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान और प्रहलाद पटेल से मुलाकात की।
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर कलेक्टरों, संभागायुक्तों और नगर निगम कमिश्नरों को सख्त निर्देश दिए हैं। जानें भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें।
हजरत निजामुद्दीन से तिरुवनंतपुरम जा रही विशाखापटनम स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12804) के जनरल कोच के पहियों से चिंगारी निकलने से हड़कंप मच गया। ग्वालियर के पास गेटमैन की सतर्कता से अनंतपेठ स्टेशन पर ट्रेन रोककर आग बुझाई गई।
मध्य प्रदेश के देवास जिले के चंदाना-बिंजाना जहरीली शराब कांड में एक और युवक राकेश जेठीवाल की इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में अब तक कुल 14 लोगों की जान जा चुकी है।
भोपाल के छोला क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी के टिटोडी घाट पर बुधवार सुबह करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। धारदार हथियार से हमले और पत्थर से सिर कुचलने की आशंका है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है।
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहली बार न्यूरो-इंटरवेंशनल तकनीक से ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल उपचार हुआ। मऊगंज के 65 वर्षीय मरीज को मिली राहत, अब विंध्य के मरीजों को बड़े शहरों की दौड़ से राहत मिलने की उम्मीद।
रीवा नगर निगम के 79 सरकारी संस्थानों पर 5.81 करोड़ रुपये सेवा प्रभार बकाया है। दस साल में 8.56 करोड़ की मांग के मुकाबले महज 2.74 करोड़ मिले। वसूली नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हैं।