मध्य प्रदेश में मानसून 15 से 18 जून के बीच दस्तक दे सकता है। IMD ने आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं 10-11 जून को 5 जिलों में लू (Heatwave) चलने की चेतावनी दी है। जानें अपने शहर के मौसम का हाल।

भोपाल का मोसम का मिजाज
भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। प्रदेशवासी जिस मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उसकी एंट्री की तारीख अब करीब आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते 15 से 18 जून के बीच मानसून मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है। हालांकि, मानसून के आने से पहले प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी (Pre-Monsoon Activity) का दौर जारी रहेगा, जिससे कहीं आंधी-बारिश तो कहीं उमस का सामना करना पड़ेगा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक, इस बार मानसून इंदौर और जबलपुर संभाग के रास्ते प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इसमें छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर या बैतूल ऐसे जिले हैं, जहां से मानसून की पहली फुहारें प्रदेश में एंट्री ले सकती हैं।
मानसून की आमद से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़ और बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में तेज आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
प्रभावित होने वाले प्रमुख जिले:
बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया और शहडोल।
मौसम केंद्र (IMD) भोपाल के अनुसार, अगले 3 दिनों (9, 10 और 11 जून) तक प्रदेश में अनोखा मौसम देखने को मिलेगा, जहां आंधी-बारिश के साथ-साथ तीखी गर्मी भी सताएगी। विशेष रूप से 10 और 11 जून को प्रदेश के 5 जिलों में 'लू' (Heatwave) का अलर्ट जारी किया गया है:
भिंड
दतिया
निवाड़ी
टीकमगढ़
छतरपुर
मध्य प्रदेश के मध्य भागों जैसे भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में दोपहर के बाद बादल छाने और हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। इससे पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और पन्ना क्षेत्र में भी स्थानीय स्तर पर बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।
महाकौशल और पूर्वी हिस्से:
रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट और सिवनी में अगले 3-4 दिनों तक गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है। इन क्षेत्रों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका अधिक है।
मालवा-निमाड़:
इंदौर, उज्जैन, धार, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर में अरब सागर से आ रही नमी के कारण बादलों की आवाजाही तो रहेगी, लेकिन बारिश पूर्वी हिस्से की तुलना में कम होगी, जिससे यहां उमस (Humidity) काफी बढ़ जाएगी।
वर्तमान में मध्य भारत में मानसूनी नमी और गर्मी के बीच संघर्ष चल रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान मंडला में 42.5°C दर्ज किया गया, जबकि ग्वालियर में 41.6°C और भोपाल में 38.7°C तापमान रहा।
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, प्रदेश में इस समय प्री-मानसून एक्टिविटी सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती हवाओं का घेरा) और एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। वहीं, 11 जून को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने जा रहा है, जिसका सीधा असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा।
मध्य प्रदेश के इंदौर में ब्रिक्स कृषि सम्मेलन शुरू हो गया है। 20 देशों के प्रतिनिधि खाद्य सुरक्षा, स्मार्ट फार्मिंग और जलवायु अनुकूल खेती पर मंथन कर रहे हैं।
एमपी के रतलाम (जावरा) में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संकुल केंद्र के बाबू अनिल वर्मा को 10 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सेवानिवृत्त शिक्षक से PPO जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी।
भोपाल के नजीराबाद में दिल दहला देने वाली घटना। परिचित जसवंत गुर्जर ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या की और चांदी के कड़े लूटने के लिए कुल्हाड़ी से पैर काट दिए। आरोपी गिरफ्तार।
मध्य प्रदेश में मानसून 15 से 18 जून के बीच दस्तक दे सकता है। IMD ने आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं 10-11 जून को 5 जिलों में लू (Heatwave) चलने की चेतावनी दी है। जानें अपने शहर के मौसम का हाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। जहां प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इससे पहले सीएम ने पीएम मोदी के शासन के 12 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।
मध्यप्रदेश के गांवों और शहरों की गलियों से गुजरते हुए अगर आपको साड़ी का पल्लू संभाले या कॉलेज का बैग टांगे महिलाओं की कोई टोली दिखाई दे, तो उन्हें सिर्फ राहगीर समझने की भूल मत कीजिएगा। शौर्या दल की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि ये अपराध होने के बाद मोमबत्तियां नहीं जलातीं, बल्कि अपराध होने से पहले ही उसकी कमर तोड़ देती हैं।
एयरफोर्स अधिकारी के घर फायरिंग मामले में फरार जिला बदर आरोपी ने इंस्टाग्राम लाइव पर पुलिस को खुली चुनौती दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और साइबर टीम आरोपी व उसके साथियों की तलाश में जुटी है।
सतना-सेमरिया मार्ग के निर्माण के लिए 87.50 करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं हुआ। जर्जर सड़क, गड्ढों और रखरखाव की कमी से ग्रामीणों व यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सतना सर्किल में मई 2026 के दौरान बिजली खपत 491.90 लाख यूनिट पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 50.65 प्रतिशत अधिक है। बढ़ते लोड से ट्रांसफार्मर फेल और केबल आग की घटनाएं बढ़ीं।
सतना रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण, सड़क तक फैले होटल-व्यवसाय और कोयले की भट्टियों से निकलते धुएं ने यातायात व्यवस्था प्रभावित कर दी है। नागरिकों को रोजाना जाम और प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह