सिंगरौली में दशकों से पदस्थ एमपीआरडीसी के सहायक प्रबंधक पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगे हैं। फोरलेन और शहर की सड़कों की जर्जर हालत से जनता में भारी आक्रोश, स्थानांतरण की उठी मांग।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
प्रदेश की सबसे बड़ी निर्माण एजेंसी के सिंगरौली जिले में दशको से पदस्थ सहायक प्रबंधक के क्रियाकलापो से नाराज जिले के लोगों ने शासन-प्रशासन से अन्यत्र हटाए जाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य सड़क विकास निगम भोपाल द्वारा सिंगरौली जिले में एमपीआरडीसी निर्माण एजेंसी की देखरेख में समय सीमा और गुणवत्ता युक्त सड़क बनाये जाने सहायक प्रबंधक की पदस्थापना की गई है लेकिन जिले में दशको से पदस्थ सहायक प्रबंधक शासन प्रशासन की मंशा के ठीक बिपरीत कार्य कर रहा है। बताया जाता है कि विभाग की मंशा के बजाय ठेकेदारों का ज्यादा हिमायती साबित हो रहा है। सूत्रों के अनुसार सिंगरौली से सीधी फोरलेन का लगभग 12 वर्षो से निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी बदतर और दयनीय हालत किसी से छिपी नहीं है। जिसमे सहायक प्रबंधक महज ठेकेदारों का एजेंट बनकर रह गया है। जिससे शासन-प्रशासन की भारी किरकिरी हो रही है।
परसौना-निगाही मोड़ मार्ग बेहद घटिया
बताया जाता है कि जिला मुख्यालय में नगर निगम सिंगरौली क्षेत्र के परसौना से निगाही मोड़ तक की फोरलेन सड़क जिला खनिज मद से लगभग 40 करोड़ रूपये से ज्यादा लागत की सड़क निर्माण कराया गया। उक्त मार्ग की सड़क में भारी वाहनो के चलने से कही धस गई है, तो कही गड्ढे ही गड्ढे हो गए है। यह वाकया कई साल में नहीं हुआ बल्कि बनाने के कुछ माह में ही अपनी दुर्दशा का आंशू बहा रहा है जबकि इस मार्ग पर चलने वाले वाहन कब एक दूसरे वाहन से टक्कर मार दे कोई गारंटी नहीं है। उक्त मार्ग का थिकनेस इतना कमजोर है कि डामर कही और सरक गई तो लीक कही और नजर आती है। स्कूटी सवार महिलाओं के लिए नासूर सी साबित हो रही है, जो आये दिन गिरती परती नजर आती है। अभी भी कई जगह गड्ढों का नजारा देखा जा सकता है। ठेकेदार ने सड़क किनारे नाली भी नही बनाई, जिसे अब नगर निगम करोड़ों खर्च कर भरपाई कर रहा है।
दशकों से पदस्थ हैं सहायक प्रबंधक
बताया जाता है कि मप्र सड़क विकास निगम सिंगरौली का सहायक प्रबंधक समीर गोहर लगभग एक दशक से सिंगरौली में पदस्थ है। जबकि शासन की तबादला नीति में जिम्मेदार अधिकारियो,प्रबंधको का अधिकतम तीन साल में स्थानांतरण का प्रावधान किया गया है। लेकिन भोपाल में बैठे विभाग के अफसरों को भी नियम कानून से भी कोई सरोकार नजर नहीं आ रहा है, जो नियम कानून को ताक पर रखें हुए है। साथ नैतिकता की भी तिलाजलि देते नजर आ रहे है।
फोरलेन की प्रगति से लोगों में नाराजगी
मप्र सड़क विकास निगम की देखरेख बन रही सिंगरौली-सीधी फोरलेन की बदसूरत एवं दयनीय हालात से जिले के लोगों में निर्माण एजेंसी के जिम्मेदारो के प्रति भी बड़ी नाराजगी है। बताया जाता है कि उक्त अधिकारी विभाग को गोलमोल जानकारी भेजता है, जिसकी परिणति सड़क की बदसूरत हालात से जिले के लोग अजीज आ चूके है।
सहायक प्रबंधक को हटाने की मांग
जिले के लोगों ने मप्र सड़क विकास निगम सिंगरौली में दशको से पदस्थ सहायक प्रबंधक को तत्काल अन्यत्र हटाए जाने की पुरजोर मांग की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।