नागौद की परसमनिया गढ़ी में पूर्व गृह मंत्री नागेंद्र सिंह की बहू योगिता सिंह को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से घायल योगिता का रीवा में ऑपरेशन हुआ, जबकि आरोपी महिला गिरफ्तार कर जेल भेजी गई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
नागौद राजघराने परसमनिया गढी में गुरुवार की अपरान्ह 3 बजे के करीब प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री व वर्तमान नागौद विधायक नागेन्द्र सिंह की बहू को गोली मार दी गई। गोली पेट में लगी है। घायल को इलाज के लिए रीवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने गोली मारने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नागौद विधायक नागेन्द्र सिंह के भतीजे रूपेन्द्र सिंह उर्फ बाबा राजा उचेहरा थाना के परसमनिया चौकी अन्तर्गत परसमनिया गढ़ी में निवास करते हैं। गुरुवार को उनकी पत्नी योगिता सिंह अपने बेटे पृथूदेव सिंह और भाई नागेन्द्र सिंह राठौर व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ परसमनिया गढ़ी पहुंचीं। पति रूपेन्द्र सिंह उर्फ बाबा राजा ने पत्नी योगिता को गढ़ी के अंदर आने से रोका।
योगिता को देखकर रूपेन्द्र सिंह उर्फ बाबा राजा की महिला मित्र सुनीता सिंह परिहार गाली-गलौज कर गढ़ी से बाहर जाने की धमकी देने लगी। विवाद बढ़ने पर सुनीता सिंह परिहार ने स्वयं को एक कमरे में बंद किया और खिड़Þकी से प्वाइंट 22 की राइफल से ताबडतोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली योगिता के पेट में बाएं तरफ लगी। गोली लगते ही योगिता अचेत होकर गिर पड़ी।
मौके पर मौजूद परिवार के सदस्यों के द्वारा घायल अवस्था में योगिता को उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां से उन्हें सतना रेफर कर दिया गया। योगिता को लेकर परिजन रीवा के निजी अस्पताल पहुंचे। रीवा के निजी अस्पताल में आॅपरेशन कर चिकित्सक ने योगिता के पेट में धसी गोली बाहर निकाली।
आरोपी को भेजा गया जेल, राइफल भी हुई जब्त
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रेमलाल कुर्वे ने बताया कि योगिता सिंह की शिकायत पर उचेहरा थाना में अपराध क्र. 256/26 धारा 109(1), 296बी बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। गोली चलाने वाली आरोपी सुनीता सिंह परिहार को उचेहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल जब्त कर ली गई है। उसे उचेहरा न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे केन्द्रीय जेल भेज दिया गया। प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री व वर्तमान नागौद विधायक के भतीजे की पत्नी योगिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सुनीता के द्वारा पूर्व में भी उनके साथ मारपीट कर चुकी है। सुनीता ने उनके बेटे के ऊपर भी गोली चलाई है। योगिता ने पुलिस को बताया कि सुनीता सिंह परिहार से उनका कोई वैध संबंध नहीं है, वह उनके पति के साथ कई वर्षों से परसमनिया गढ़ी में जबरिया रह रही है।

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला परिसर के पास सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पहली बार जुमे की नमाज अदा की गई। स्थानीय विरोध और सुरक्षा इंतजामों के बीच प्रशासन ने सर्वे नंबर 612 पर नमाज की व्यवस्था की।
हिंदी के दिग्गज साहित्यकार, पद्मश्री से सम्मानित और भोपाल हिंदी भवन के पूर्व निदेशक कैलाश चंद्र पंत का 90 वर्ष की आयु में निधन। मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई दिग्गजों ने जताया शोक
रीवा-इंदौर (महू) ट्रेन को भोपाल के समीप निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव दिलाने की मांग फिर तेज हुई। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पश्चिम मध्य रेलवे जीएम को पत्र लिखकर यात्रियों को सुविधा देने का आग्रह किया।
रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए प्रस्तावित हवाई सेवा 28 जुलाई को भी शुरू नहीं हो सकी। शेड्यूल और सब्सिडी प्रक्रिया लंबित होने से सेवा टली, अब लोगों की उम्मीदें अगस्त महीने पर टिकी हैं।
रीवा में 20 दिन पहले दफनाए गए अधेड़ का शव हत्या की आशंका पर कब्र से निकाला गया। फोरेंसिक विशेषज्ञ पोस्टमार्टम करेंगे, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच करेगी।
सीधी जिले की छुहिया घाटी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में चालक गंभीर घायल हुआ, जबकि पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से यातायात जल्द बहाल कराया।
सिंगरौली के कुलकवार और बगदरा गांवों के ग्रामीण वर्षों से स्थायी पुल की मांग कर रहे हैं। बरसात में बांस के अस्थायी पुल से आवागमन मजबूरी बन गया है, जबकि प्रशासनिक आश्वासन अब तक अधूरा है।
पन्ना पुलिस ने बैंक से नकदी निकालने वालों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पन्ना, रीवा, सीधी और दमोह में कई वारदातें कबूल कीं।
चित्रकूट में मोबाइल चोरी के संदेह में युवक को बिजली के खम्भे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला और साथी के खिलाफ तथा महिला की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया।
सतना जिले के 367 विद्यालयों ने प्रधानमंत्री पोषण योजना की मध्याह्न भोजन रिपोर्ट एमडीएम पोर्टल पर अपलोड नहीं की। नागौद और मैहर में सबसे अधिक लापरवाही सामने आई, जिससे निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह