सतना जिले की नगर पंचायत नागौद में पार्षदों की नाराजगी खुलकर सामने आई है। इंजीनियर और सब इंजीनियर की मनमानी कार्यशैली के विरोध में पीआईसी के सभी सदस्यों समेत 7 पार्षदों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
इन दिनों जिले की विभिन्न नगर पंचायतों में अफसरशाही व जनप्रतिनिधियों के बीच टकराव की स्थिति निर्मित हो रही है, जिसका खामियाजा संबंधित निकाय के वार्डवासियों को भोगना पड़ रहा है। अफसरों की कार्यर्शली से जनप्रतिनिधियों में नाराजगी बढ़ रही है जिसका एक नमूना बीते दिनों कोठी नगर पंचायत में देखने को मिला था जहां उपयंत्री प्रियंवदा सिंह के खिलाफ नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई पार्षदों ने मोर्चा खोलते हुए उन्हें कोठी से हटाने की मांग की थी। अब ऐसा ही मोर्चा जनप्रतिनिधियों ने नगर पंचायत नागौद में खोल दिया है जहां इंजीनियर व सब इंजीनियर की मनमाना कार्यशैली के खिलाफ नगर पंचायत की पीआईसी के सभी सदस्यों समेत 7 पार्षदों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के साथ ही 29 बिंदुओं के शिकायती पत्र में वर्णित समस्याओं के निराकरण की भी मांग की है। मांग पूरी न होने पर पार्षदों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी।
इंजीनियर की मनमानी के खिलाफ पार्षद लामबंद
रविवार को नगर पंचायत सीएमओ शैलेंद्र सिंह को पार्षदों व जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा । सौंपे गए ज्ञापन में नगर पंचायत नागौद के वार्ड क्र. 11 की पार्षद पुष्पा सोनी , वार्ड. 9 की पार्षद चंद्रप्रभा मिश्रा, वार्ड क्र. 3 के पार्षद राहुल सोनी , वार्ड क्र. 10 की पार्षद अनीता ध्रुव ब्यास, वार्ड क्र. 13 के पार्षद मोहम्मद सोहराब , वार्ड क्र. 12 के पार्षद मुख्तार अहमद पप्पू व वार्ड क्र. 15 के पार्षद बाबूलाल चुहटेल ने नगर पंचायत प्रशासन को बताया है कि इंजीनियर अभिषेक शर्मा व सब इंजीनियर विकास कार्यों में न केवल मनमानी कर रहे हंै बल्कि पार्षदों के सुझाव व डिमांड को भी दरकिनार कर रहे हैं। 29 बिदुंओं वाले शिकायती पत्र में पार्षदों ने मनमानी का उदाहरण देते हुए सीएमओ को बताया कि 17 जुलाई को हुई परिषद की बैठक में जिस चौपाटी की नीलामी के लिए निविदाएं आमंत्रित करने को लेकर चर्चा हुई थी , उसके टेंडर गुपचुप जारी कर दिए गए जबकि सभी पार्षदों ने बैठक में नीलामी की नियमावली मांगी थी लेकिन इंजीनियर ने मनमानी की और पार्षदों व पीआईसी सदस्यों को नीलामी के नियमों की जानकारी दिए बिना ही टेंडर जारी कर दिए। इतना ही नहीं दुकानों के आरक्षण में भी पारदर्शिता नहीं बरती गई और न ही पीआईसी मेंबर्स और न ही पार्षदों को भी आरक्षण प्रक्रिया की जानकारी मुहैया कराई। ज्ञापन सौंपकर चौपाटी का टेंडर निरस्त करने तथा आरक्षण प्रक्रिया में पार्षदों के सुझाव को शामिल करने की मांग उठाई गई। ज्ञापन सौंपने वाले 7 पार्षदों में से राहुल सोनी, बाबूलाल चुहटेल, अनीता ध्रुव ब्यास , चंद्रप्रभा मिश्रा व मोहम्मद शोराब पीआईसी सदस्य हैं। प्रतिनिधि मंडल में फिरोज आलम, नागेश मिश्रा, राहुल सोनी समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
और लाभ पहुंचाने एक दुकान कम बनाई
ज्ञापन के जरिए पार्षदों ने एक दिलचस्प शिकायत की जिसमें बताया गया कि वार्ड क्र. 12 में शिवमंदिर के सामने बनीदुकानों में प्रस्तावित संख्या से एक दुकान कम बनाई गई है ताकि वहां के एक प्रभावशाली व्यक्ति को रास्ता दिया जा सके। वार्ड पार्षद पप्पू ने दुकानों के गुणवत्ताहीन निर्माण की शिकायत भी की थी लेकिन जिम्मेदार रहस्यमयी चुप्पी साधे हुए हैं। वार्डों के विकास कार्य प्रभावित होने से पार्षदों की नाराजगी बढ़ रही है और वे अब आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं।
भरी बरसात में पेयजल का संकट, सड़क-बिजली व्यवस्था भी चौपट
15 पार्षदों वाली नगर पंचायत नागौद के 7 पार्षदों की नाराजगी यूं ही नहीं है। एक ओर नगर पंचायत की प्रशासनिक कार्यशैली में पारदर्शिता का अभाव जहां पार्षदों को आक्रोशित कर रहा है वहीं नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों की मनमानी से प्रभावित हो रहे वार्ड विकास कार्य वार्डवासियों की नाराजगी का कारण बन रहा है। पार्षदों का कहना है कि मनमाना कार्यशैली के चलते वे अपने ही वार्ड की समस्याएं निराकृत नहीं कर पा रहे हैं। मसलन वार्ड क्र. 12 व 13 के साथ साथ नगर के कई वार्डों की पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा चुकी है और लोगों को भरी बरसात में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार वार्डों की स्ट्रीट लाइट व सड़कों की जहां जरूरत बताई जाती है नगर पंचायत प्रशासन उधर झांकता भी नहीं है। इस दौरान बताया गया कि वार्ड क्र. 15 की प्रकाश व्यवस्था 3 माह से ठप्प है तथा वार्ड में पाइपलाइन के गड्ढे खोदकर हादसों को आमत्रित किया जा रहा है लेकिन नगर पंचायत प्रशासन बेखबर बना हुआ है। इसी प्रकार वार्ड क्र. 9 में समस्याओं का अंबार है जिसके लेकर वार्ड पार्षद चंद्रप्रभा ने कई बार संजीदगी तो दिखाई लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। बताया गया कि वार्ड क्र . 9 के इंद्रनगर में 4 माह से पेयजल की आपूर्ति नहीं की गई और न ही पार्षद की मांग पर उन सड़कों को दुरूस्त किया गया जिन सड़कों का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। यहां पार्षद की डिमांड के बाद भी साफ सफाई नहीं की जा रही है। हालंकि सफाई की समस्या सभी वार्डों में है जहां शायद ही कभी नानी व नालों की सफाई पर ध्यान दिया जाता हो।
इसलिए नाराज हैं पार्षद
वार्ड 3
वार्ड 9
वार्ड 10
वार्ड 11
वार्ड 12
वार्ड 13
वार्ड 15


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।