परसमनिया गढ़ी में पारिवारिक विवाद के दौरान हुई फायरिंग में राजघराने की बहू योगिता सिंह घायल हो गईं। आरोपी महिला गिरफ्तार कर जेल भेजी गई, जबकि मामले में अन्य भूमिकाओं और पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले के प्रतिष्ठित नागौद राजघराने में एक सदस्य के वैवाहिक रिश्ते में दरार बढ़ गई है। दरार सुलझाने के लिए परिवार के लोग एकत्र हुए जिन्हें देखकर राज परिवार के सदस्य और वर्तमान विधायक के भतीजे की कथित दूसरी पत्नी ने लाइसेंस राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की। एक गोली विधायक के भतीजे की पत्नी को लगी। आरोप है कि विधायक के भतीजे के बेटे को टारगेट कर कथित दूसरी पत्नी ने गोली चलाई लेकिन वह बाल-बाल बच गया। गोलीकांड के बाद परसमनिया से लेकर जिले भर में चर्चाओं का दौर जारी है। परसमनिया गढ़ी में सन्नाटा पसरा हुआ है। गढ़ी के आसपास सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद
जानकारी के अनुसार प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री व वर्तमान नागौद विधायक नागेन्द्र सिंह के भतीजे रूपेन्द्र सिंह बाबा राजा उचेहरा थाना के परसमनिया चौकी अन्तर्गत परसमनिया गढ़ी में रहते हैं। रूपेन्द्र सिंह बाबाराजा का विवाह राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली योगिता सिंह से जनवरी 2000 में हिन्दू रीति-रिवाज से सम्पन्न हुआ। बाबाराज और योगिता सिंह का 25 वर्षीय बेटा पृथू देव सिह है। बताया गया कि बाबाराजा और उनकी पत्नी योगिता सिंह के बीच पिछले एक दशक से विवाद चला आ रहा है। विवाद की मुख्य वजह बाबाराज की महिला मित्र सुनीता सिंह परिहार है जो उमरी गांव की रहने वाली है। सुनीता को बाबाराजा की कथित पत्नी भी कहा जाता है।
विवाद सुलझाने पहुंचे थे परसमनिया गढ़ी
योगिता सिंह अपने बेटे पृथूदेव सिंह के अलावा उदयपुर से आए भाई नागेन्द्र सिंह राठौर, मां नरेन्द्र कुमारी व अन्य के साथ पति बाबाराजा के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए नागौद किला से परसमनिया गढ़ी पहुंची थीं। गुरूवार को दोनों पक्षो के बीच बातचीत चल रही थी। बताया गया कि बाबाराजा ने पहले पत्नी योगिता को गढ़ी के अंदर घुसने से रोका। योगिता को धक्का देकर बाहर निकालने का प्रयास किया। गढ़ी में मौजूद बाबाराजा की कथित दूसरी पत्नी सुनीता सिंह परिहार ने योगिता सिंह के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने के लिए धमकाया, कहा कि पिछली बार बच गई थी, इस बार बच नहीं पाओगी।
डेढ़ साल पहले सुनीता पर दर्ज कराई थी एफआईआर
परसमनिया गढी में गोलीकांड के पहले भी रूपेन्द्र सिंह बाबाराजा और उनकी महिला मित्र कथित दूसरी पत्नी सुनीता सिंह परिहार एवं पत्नी योगिता सिंह के बीच तकरीबन डेढ साल पहले विवाद हुआ था। योगिता सिंह के द्वारा उचेहरा थाना में सुनीता सिंह परिहार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। योगिता सिंह की मां नरेन्द्र कुमारी ने बताया कि डेढ साल पहले सुनीता ने उनकी बेटी के साथ गाली-गलौज कर, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया था। बेटी योगिता को परसमनिया गढी में आने से रोका जाता था। कई बार पुलिस की सहायता ली गई।
कई साल से अलग रह रही थी योगिता
स्थानीय लोगों ने बताया कि परसमनिया गढी में रहने वाले रूपेन्द्र सिंह बाबाराजा और उनकी पत्नी योगिता सिंह के बीच लम्बे समय से विवाद चला आ रहा है। विवाद की वजह से ही योगिता िंसह कई साल से परसमनिया गढी छोड़कर नागौद किला में रह रही थी। विवाद को सुलझाने के लिए पिछले दिनों योगिता सिंह के परिवार के सदस्य राजस्थान के उदयपुर से नागौद आए हुए थे जिसके बाद वे परसमनिया गढी पहुंचे, जहां गोलीबारी हो गई।
आॅपरेशन कर निकाली बुलेट
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल योगिता सिंह को उचेहरा के बाद सतना, फिर रीवा ले जाया गया। उन्हें रीवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरूवार की रात एक घंटे तक चले आॅपरेशन के बाद योगिता के पेट के अंदर धसी बुलेट को चिकित्सकों ने बाहर निकाला। पेट से निकाली गई बुलेट को सुरक्षित रख लिया गया है जिसे जांच के लिए उचेहरा पुलिस को सौंपा जाएगा। रीवा के निजी अस्पताल के प्रबंधन ने बताया कि योगिता सिंह को रात 9 बजे अस्पताल लाया गया था अब उनकी तबियत खतरे से बाहर है। चिकित्सक उनकी तबियत पर नजर बनाए हुए हैं।
मिले चार खाली खोखे, राइफल जब्त
उचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा ने बताया कि आरोपी सुनीता सिंह परिहार ने प्वाइंट 22 की लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की। परसमनिया गढी स्थित घटना स्थल की जांच के दौरान प्वाइंट 22 के चार खाली खोखे मिले हैं। खाली खोखे और लाइसेंसी राइफल कोजब्त कर लिया गया है। घायल योगिता सिंह के पेट से निकली बुलेट को जब्त कर जांच के लिए भेजा जाएगा। बंदूक की बैलेस्टिक जांच कराई जाएगी। शुक्रवार को घटना स्थल की जांच फोरेसिक टीम के द्वारा की गई। फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई, फायरिंग की घटना के पीछे किन-किन लोगों की क्या भूमिका है? इसकी जांच की जा रही है।
सास का कहना :- दामाद ने कहा मारो-मारो
योगिता सिंह की मां नरेन्द्र कुमारी ने बताया कि हम लोग पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए गए हुए थे। परसमनिया गढ़ी में मौजूद सुनीता सिंह परिहार ने लाइसेंसी राइफल से 9 राउंड फायरिंग की, दामाद रूपेन्द्र सिंह बाबाराजा सुनीता सिंह परिहार से कहता रहा कि योगिता को मारो-मारो बचने न पाए। नरेन्द्र कुमारी ने बताया कि तीन रांउड की फायरिंग में योगिता बाल-बाल मची, चौथे राउंड की गोली योगिता के बाएं पेट में लगी। नरेन्द्र कुमारी ने बताया कि दामाद बाबाराजा ने बेटी योगिता को धक्के देकर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर दिया। सुनीता सिंह परिहार ने खिड़की से फायरिंग की।
सात साल से गढ़ी में रह रही है सुनीता
योगिता सिंह की मां नरेन्द्र कुमारी ने बताया कि दामाद रूपेन्द्र सिंह बाबाराजा और सुनीता सिंह परिहार के बीच पिछले दस साल से रिश्ते हैं। पहले सुनीता सिंह परिहार को दामाद ने सतना में रख रखा था। दामाद के पिता की मौत होने के बाद बेटी योगिता उदयपुर आकर रहने लगी तब से सात साल से सुनीता सिंह परिहार परसमनिया गढ़ी में आकर दामाद रूपेन्द्र सिंह बाबाराजा के साथ रह रही है। नरेन्द्र कुमारी ने बताया कि सुनीता सिंह परिहार का कहना है कि परसमनिया गढी उसकी है, रूपेन्द्र सिंह बाबाराजा उसके हैं। योगिता सिंह का अब बाबाराजा से कोई रिश्ता नहीं है। सुनीता सिंह परिहार कहती है कि उसने परसमनिया गढी में ढाई करोड़ रुपए खर्च किए हैं। नरेन्द्र कुमारी ने कहा कि सुनीता सिंह परिहार की हरकतें दो कौड़ी की औरत की तरह हैं। नरेन्द्र कुमारी ने बताया कि सुनीता के उकसावे में आकर दामाद ने एक साल पहले भी योगिता को परसमनिया स्थित गढी से निकाल दिया था तब से बेटी योगिता नागौद किला में रह रही थी।
भड़के परिजनों ने बाबाराजा को पीटा
पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवाद के बीच सुनीता के द्वारा लाइसेंसी राइफल से ताबड़Þतोड़ फायरिंग किए जाने से योगिता सिंह को गोली लगते ही परिजनों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साए परिजनों ने रूपेन्द्र सिंह बाबाराजा की जमकर पिटाई कर दी। परसमनिया गढी में मौजूद अन्य लोगों के द्वारा बीच- बचाव कर स्थिति को सम्हाला गया। काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
जेल भेजी गई सुनीता
उचेहरा थाना प्रभारी ने बताया कि घायल योगिता सिंंह की शिकायत पर उचेहरा थाना में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया है। गोली मारने वाली आरोपी सुनीता सिंह परिहार निवासी उमरी को गिरप्तार कर लिया गया है। आरोपी सुनीता को उचेहरा न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केन्द्रीय जेल सतना भेज दिया गया। इस मामले में घायल योगिता की मां नरेन्द्र कुमारी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सिर्फ सुनीता को आरोपी बनाया है, दामाद बाबाराजा पर एफआईआर दर्ज नहीं की है, उसका बचाव किया गया। जबकि दामाद ने सुनीता को गोली मारने के लिए उकसाया।

थाने में व्हीआईपी ट्रीटमेंट कुर्सी पर बैठाकर पिलाया कोल्डड्रिंक
नागौद राजघराने के परसमनिया गढी में ताबड़तोड़ फायरिंग कर राजघराने की बहू को गोली मारने वाली आरोपी सुनीता सिंह परिहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लॉकअप में नहीं डाला बल्कि ताबडतोड़ फायरिंग करने वाली सुनीता को पुलिस चौकी परसमनिया में बैठने के लिए पुलिस के द्वारा कुर्सी उपलब्ध कराई गई। गला तर करने के लिए कोल्डड्रिंक और फ्रि ज का ठंडा पानी दिया गया। गोली मारने वाली आरोपी सुनीता सिंह परिहार को पुलिस चौकी के अंदर व्हीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने के वीडियो और फोटो सामने आने पर पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। ऐसे में यह कहा जाने लगा है कि क्या पुलिस मामले की सही जांच करेगी? क्या घायल महिला को न्याय मिल पाएगा या फिर जिस तरह से व्हीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया है क्या उसी तर्ज पर केस डायरी तैयार होगी?


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के ईंटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर को होने वाले 79वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा की विस्तृत जानकारी। जानिए जल संरक्षण, सुरक्षा, ट्रैफिक, नेटवर्क और हेल्प डेस्क से जुड़ी खास तैयारियां।
भोपाल में सोमवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण न्यू मार्केट, कोकता और आकृति ईको सिटी समेत करीब 45 इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना' के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टे धारकों को प्लॉट और मकान की पक्की रजिस्ट्री निःशुल्क दी जा रही है। स्टाम्प शुल्क का खर्च सरकार उठाएगी। पढ़ें इस योजना की पूरी विस्तार से जानकारी।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए नई विकास कंपनी गठन की घोषणा की। 900+ एमएसएमई को 450 करोड़ और 120 से अधिक स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन राशि दी गई।
मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को पूरी तरह से कागज-रहित (पेपरलेस) बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है।
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने एक जटिल और चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए मध्य भारत में अब तक की सबसे भारी थायरॉयड ग्रंथि निकाली है। 2.96 किलो वजन की यह ग्रंथि निकालने के बाद 45 वर्षीय महिला को 25 साल पुरानी गंभीर बीमारी से राहत मिल गई है।
मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में सेना दिवस-2027 के आयोजनों का भव्य और अनूठे अंदाज में शंखनाद हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और सुदर्शन चक्र कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद चौहान ने संयुक्त रूप से संकल्प वृक्ष का पौधरोपण किया।
मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग के जरिए अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। कृषि, युवा रोजगार, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था सरकार का मुख्य फोकस हैं।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी ने चुनावी शपथपत्र में संपत्ति का ब्योरा दिया है। जानिए केंद्रीय मंत्री और उनकी पत्नी की चल-अचल संपत्ति, निवेश, आय और गाड़ियों की पूरी जानकारी।
भोपाल में बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को लगभग 35 इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। अरेरा हिल्स, सर्वधर्म कॉलोनी, दानिश हिल्स और रोशनपुरा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कटौती का समय और सूची देखें।