मझगवां पंचायत में नल-जल योजना की खामियां उजागर हुईं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा और नलों से हवा निकल रही है। ऑपरेटर की लापरवाही और खराब वाल्व की वजह बताकर समस्या टाली जा रही है। नाराज लोगों ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर समाधान की मांग की।

हाइलाइट्स
मझगवां, स्टार समाचार वेब
मझगवां पंचायत में नल जल योजना पटरी से उतर गई है। योजना के तहत घर-घर पेयजल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना सरकार ने चलाई है, मगर इस योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है, इसके लिए कर्मचारियों की मनमानी व लापरवाही को जिम्मेदार बताया जा रहा है। मझगवां पंचायत में लोगों के घरों में पानी न पहुंचने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इस योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।
कहीं समुन्दर तो कहीं एक बूंद पानी नहीं
ग्रामीणों ने बताया कि आनंद कॉलोनी मे नल जल योजना का संचालन सही ढंग से नहीं हो रहा है, जिससे उन्हें पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ सड़क के उस पार पानी दिन भर चलता, जिस कारण यहां पानी बहता रहता है, और दूसरी तरफ की सड़क के पार हफ्तों तक पानी की सप्लाई नहीं होती और लोग पानी का इंतजार करते रहते हैं।
हवा उगल रहीं कनेक्शन की टोटियां
ग्रामीणों की मानें तो यहां पर योजना के तहत हर घर में नल कनेक्शन तो हैं, लेकिन पानी नियमित रूप से नहीं आ रहा है। जिस कारण नलों में लगी टोटियां पानी की जगह हवा उगल रहीं हैं। वार्डवासियों का कहना है कि इस समस्या के लिए आॅपरेटर की लापरवाही जिम्मेदार है। ग्रामीण बताते हैं कि आॅपरेटर इस इलाके में पानी की सप्लाई करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे।
वाल्व खराब होने का बनाते हैं बहाना
अक्सर बोर खराब होने या मशीन में खराबी आने पर भी आॅपरेटर कोई ध्यान नहीं देता। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कई दिनों से पानी की आपूर्ति में कोई न कोई समस्या बनी हुई है। आॅपरेटर से पूछने पर वाल्व खराब होना बताया जा रहा है। बनवाने के लिए कहा जाये तो आॅपरेटर कोई जवाब ही नहीं देते। आरोप है कि पानी सप्लाई न होने के लिए इस तरह की वजह महीने मे कई बार दोहराई जाती है, जिससे पानी की आपूर्ति बाधित रहती है।
अफसरों से समाधान की मांग
इस संबंध में वार्डवासियों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी व अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने व समस्या का समाधान करने की मांग की है। वार्डवासियों ने पंचायत सचिव को भी इस समस्या अवगत मौखिक रूप से कराया है, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला।
लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी समस्याओं को समय पर ठीक नहीं किया जा रहा है, जिससे भविष्य में यह बड़ी समस्या बन सकती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।