प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भोपाल में आयोजित कार्यक्रम की विस्तृत कवरेज। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और अन्य अतिथियों के प्रेरणादायक विचार।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से आरंभ किए गए 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' संकल्प अभियान के तहत भोपाल के ब्रह्माकुमारीज़ सुख शांति भवन रिट्रीट सेंटर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारी दीदी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर आयोजित इस 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विशेष रूप से सहभागिता की। यह पूरा आयोजन ब्रह्माकुमारी राजयोग भवन भोपाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाकर एक स्वस्थ और प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण करना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल 0मंगुभाई पटेल ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि नशा मुक्त भारत के इस राष्ट्रीय अभियान को तभी सफलता मिलेगी, जब समाज का प्रत्येक वर्ग, परिवार और व्यक्ति इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि हर नागरिक को साल के 365 दिन इस प्रतिज्ञा को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। राज्यपाल ने एक गणितीय उदाहरण देते हुए समझाया कि यदि 10 करोड़ व्यक्ति भी प्रतिज्ञा कर एक-एक परिवार को नशा मुक्त बना दें, तो देश की 50 करोड़ आबादी इस बुराई से दूर हो जाएगी, जिससे देश में एक सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए गए इस व्यापक संकल्प से बच्चों का बचपन सुरक्षित होगा और प्रत्येक परिवार को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है।
राज्यपाल पटेल ने कहा कि इस अभियान की सार्थकता इसी में है कि यह केवल एक सरकारी कार्यक्रम न बनकर लोगों की जीवनशैली और सामाजिक चेतना का स्थायी संस्कार बने। उन्होंने ब्रह्माकुमारी परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे वंचित वर्गों और दूरस्थ अंचलों तक यह संदेश पहुंचाएं कि नशा किस प्रकार व्यक्ति के साथ-साथ राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने युवाओं में मूल्य-आधारित शिक्षा और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का आग्रह करते हुए विश्वास जताया कि यह अभियान 'विकसित भारत @2047' के सपने को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने वर्तमान पीढ़ी पर मंडरा रहे नशे के खतरों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं को नशे के मायाजाल से बाहर निकालने के लिए शासन-प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संगठनों और ब्रह्माकुमारी संस्थान जैसे आध्यात्मिक केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा पिछले साल चलाए गए नशा-निवारण अभियानों की भी प्रशंसा की।
मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नशा समाज में नैतिक मूल्यों के पतन का सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने परिवार के भीतर निरंतर संवाद और बच्चों को अध्यात्म से जोड़ने पर बल दिया ताकि उनकी आंतरिक शक्ति मजबूत हो सके। बी.के. रेखा दीदी ने कहा कि समाज को व्यसन मुक्त कर आत्मिक जागरूकता फैलाना आज के समय की सबसे बड़ी मांग है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुख शांति भवन की क्षेत्रीय निर्देशिका बी.के. नीता दीदी के स्वागत उद्बोधन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन बी.के. राम भाई ने किया, जबकि अंत में बी.के. रतना दीदी ने सभी को नशा-मुक्त भारत की प्रतिज्ञा दिलाई और बी.के. हेमा दीदी ने राजयोग का अभ्यास कराकर सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें...
नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान शुरू: पीएम मोदी ने युवाओं से की ड्रग्स से दूर रहने को कहा

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।