×

एनसीएल की जमीन पर चल रहा कबाड़ी का अवैध कारोबार

सिंगरौली में एनसीएल की निगाही खदान में अवैध कबाड़ का करोबार जोरों पर, सिक्योरिटी और पुलिस की मिलीभगत से चल रहा लाखों का खेल। कबाड़ चोर बेखौफ होकर खदान से कीमती स्क्रैप ले जाते हुए प्रशासन को दे रहे चुनौती।

By: Star News

Jun 21, 20251:13 PM

view14

view0

एनसीएल की जमीन पर चल रहा कबाड़ी का अवैध कारोबार

एनसीएल सिक्योरिटी की मिलीभगत से चल रहा रोजाना लाखों का खेल

सिंगरौली, स्टार समाचार

एनसीएल के निगाही में एक कबाड़ी एनसीएल के जमीन पर अवैध कब्जा कर अपना कबाड़ का करोबार धड़ल्ले से संचालित कर रहा है। बताया जा रहा है कि कबाड़ी के द्वारा एनसीएल के निगाही परियोजना समेत अन्य परियोजनाओं से बेशकीमती पार्ट्स चोरी कराकर रातोरात भूसामोड़ या फिर खनहना कबाड् दुकान में कटिंग कराकर गाड़ी से लोडकर भिजवा देता है। बताया जा रहा है कि यह सब खेल एनसीएल सिक्योरिटी की मिलीभगत से हो रहा है। जहां रोजाना लाखो का कबाड़ चोरी का पार हो रहा है। 

जिले में तेजी से बढ़ रहे औद्योगिकीकरण के साथ-साथ विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के कार्यक्षेत्र से निगाही खदान से बेशकीमती पार्ट्स  की चोरी पर  पुलिस द्वारा बरती जा रही सख्ती महज एक झूठा आडम्बर साबित हो रहा है। निगाही परियोजना में कबाड़ चोरों की सक्रियता को देखकर सहज ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस की सख्ती इन चोरों पर बेअसर हो गई है। बतातें चलें कि  जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में  कबाड़ की चोरी का ऐसा निरंतर क्रम देखने को मिल रहा है। लेकिन लचर पुलिस प्रशासन की कमजोरी का फायदा उठा रहे कबाड़ चोरों की चांदी हो गई है। 

सूत्र बताते हैं कि यहां कबाड़ संचालक निगाही में एनसीएल के जमीन पर अवैध कब्जा कर अपना कबाड़ का साम्राज्य फैला रखा है। इनकी हनक निगाही परियोजना में इतना है कि क्या मजाल एनसीएल का कोई सिक्योरिटी उसके अवैध कारोबार पर रोकटोक कर सके। 

सूत्र बता रहे हैं कि कबाड़ दुकान संचालक देखरेख के लिए बकायदे गुर्गे तैनात कर रखा है। ताकि काम में कोई रुकावट न हो। विश्वस्त सूत्रों की बातों पर गौर करें तो विभाग के कुछ ओहदेदार अधिकारी भी इन अवैध कार्यो पर अपनी अपरोक्ष सहमति दिये हुए हैं।  निचले स्तर के पुलिस कर्मियों को अवैध कारोबारी कुछ समझते ही नहीं, लेकिन इसके बाद भी थाना स्तर पर कार्यवाईयों के नाम पर झूठे आडम्बर दिखाकर खूब बाहवाही लूटी जा रही है। 

एनसीएल के निगाही खदान में फिर बढ़ी चोरी

निगाही क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार ने एक बार फिर से सुर्खियां बटोर ली हैं। निगाही खदान के पीछे खुलेआम संचालित हो रही कबाड़ की दुकान को लेकर क्षेत्र में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इस पूरे कारोबार के पीछे किसका संरक्षण है। 

खदानों के चोरी हो रहा कीमती स्क्रैप

सूत्रों की मानें तो यहां दो व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कबाड़ की दुकान चलाई जा रही है। इन पर आरोप है कि वे निगाही और अमलोरी खदानों से लगातार चोरी कर कीमती स्क्रैप को पिकअप वाहन के जरिए उत्तर प्रदेश तक भेज रहे हैं। यह सिलसिला  लंबे समय से चल रहा है लेकिन अब तक न तो पुलिस और न ही प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई की है।

पुलिस पर संरक्षण के आरोप

आरोप है कि इन कबाडियों को स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त है जिसकी वजह से वे न सिर्फ  बेखौफ होकर अवैध व्यापार चला रहे हैं बल्कि खुलेआम पुलिस को चुनौती भी दे रहे हैं। यह गंभीर आरोप क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं।

छुटपुट कार्रवाईयों पर बटोर रहे वाहवाही

यहां यदि जिले के एकाध खास थाना क्षेत्रों की वस्तुस्थिति पर गौर करें तो पता चलता है कि संबंधित थानाधिकारी द्वारा छुटपुट कार्रवाईयां कर उनका व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार किया जाता है। ताकि वरिष्ठ विभागीय ओहदेदार अधिकारियों की नजर में उनकी खारखासी कारगर साबित हो, और होता भी ऐसा ही है, छुटपुट कार्रवाईयों को देख विभागीय ओहदेदार संबंधित थाने से अपनी नजरें हटा लेतें हैं और बाद में इन कार्यवाईयों से मिली वाहवाही की आड़ में संबंधित थानाधिकारी द्वारा जमकर गफलतबाजी की जा रही है जो क्षेत्रीय जनों के लिए अब एक चर्चा का विषय भी बन गया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4800 बोतल कोडीन कफ सीरप जब्त, ड्रग माफिया के खिलाफ FIR

जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4800 बोतल कोडीन कफ सीरप जब्त, ड्रग माफिया के खिलाफ FIR

जबलपुर क्राइम ब्रांच ने माढ़ोताल में 4,800 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप जब्त की है। उत्तराखंड से दमोह भेजी जा रही इस नशीली दवा के मामले में मेडिकल संचालक और डीलर पर मामला दर्ज।

Loading...

Feb 15, 20267:00 PM

धार भोजशाला विवाद: इंदौर हाईकोर्ट में खुलेगी ASI सर्वे रिपोर्ट, जानें क्या होगा असर

धार भोजशाला विवाद: इंदौर हाईकोर्ट में खुलेगी ASI सर्वे रिपोर्ट, जानें क्या होगा असर

धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले में ASI की 98-दिवसीय वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट आज इंदौर हाईकोर्ट में पेश होगी। जानें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और पूजा-नमाज की वर्तमान व्यवस्था पर इसका प्रभाव।

Loading...

Feb 15, 20266:01 PM

हिमांगी सखी बनीं भारत की पहली किन्नर शंकराचार्य | 60 किन्नरों की हुई 'घर वापसी'

हिमांगी सखी बनीं भारत की पहली किन्नर शंकराचार्य | 60 किन्नरों की हुई 'घर वापसी'

भोपाल में आयोजित किन्नर धर्म सम्मेलन में हिमांगी सखी को देश की पहली किन्नर शंकराचार्य घोषित किया गया। जानें पुष्कर पीठ, 60 किन्नरों की घर वापसी और नई नियुक्तियों का पूरा विवरण

Loading...

Feb 15, 20265:39 PM

भोपाल ISBT के पास मेहता इंडस्ट्री में भीषण आग: लकड़ी और प्लाईवुड का गोदाम खाक, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर

भोपाल ISBT के पास मेहता इंडस्ट्री में भीषण आग: लकड़ी और प्लाईवुड का गोदाम खाक, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर

भोपाल के इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के सामने स्थित मेहता इंडस्ट्री में भीषण आग लग गई। फैब्रिकेशन फैक्ट्री के लकड़ी गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए नगर निगम और पुलिस की टीमें जुटी हैं।

Loading...

Feb 15, 20265:29 PM

दो साल में एक डेड बॉडी जलाने को नहीं मिली, सिर्फ हफ्ते में ऑन-ऑफ होती है बटन

दो साल में एक डेड बॉडी जलाने को नहीं मिली, सिर्फ हफ्ते में ऑन-ऑफ होती है बटन

रीवा में गैस चलित शवदाह गृह दो साल से बेकार पड़ा, एक भी शव का दाह संस्कार नहीं, जागरूकता की भारी कमी।

Loading...

Feb 15, 20262:57 PM