अहमदाबाद साइबर क्राइम ने NEET री-एग्जाम पेपर लीक के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। राजस्थान से दो गिरफ्तार, जानें कैसे टेलीग्राम के जरिए छात्रों को बनाया जाता था निशाना।

अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जो री-नीट परीक्षा के नाम पर छात्रों और अभिभावकों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के रहने वाले दो आरोपियों, सुमेर सिंह मीणा और आकाश मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झूठा दावा कर रहे थे।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी कई टेलीग्राम चैनल और ऑनलाइन ग्रुप चला रहे थे। वे परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों को लुभावने विज्ञापनों के जरिए निशाना बनाते थे। पैसे ट्रांसफर होते ही आरोपी पीड़ितों से संपर्क तोड़ देते थे, न तो उन्हें कोई प्रश्नपत्र मिलता था और न ही उनके पैसे वापस किए जाते थे। पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और IT एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) शरद सिंघल ने स्पष्ट किया कि यह मामला प्रश्नपत्र लीक होने का नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने केवल परीक्षा को लेकर छात्रों की चिंता का फायदा उठाकर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। 21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा का पेपर पूरी तरह सुरक्षित है। तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जयपुर और कोटा से इन दोनों आरोपियों को दबोचा है।
यह भी पढ़िए...
NTA GAT-B, BET 2026 Answer Key: एनटीए ने जारी की आंसर-की, 24 मई तक ऐसे दर्ज करें आपत्ति
नीट-यूजी-2026: एनटीए ने किया री-एग्जाम तिथि का एलान... 21 जून को देशभर में दोबारा होगी परीक्षा

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस), देहरादून की ओर से जल संसाधन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के उपयोग पर आधारित एक विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम एआई-एमएल फॉर हाइड्रो-इन्फॉर्मेटिक्स का आयोजन किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के 73 पदों पर विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी। 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन। जानें पात्रता, वेतन और परीक्षा पैटर्न।
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने मदरसों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मदरसे में सब कुछ संदेह के घेरे में है। दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में हुए हर आतंकी हमले में किसी न किसी मदरसा शिक्षक की संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश से आने वाले आतंकवादी मदरसों में शरण लिया करते थे।
NTA ने UGC NET June 2026 री-एग्जाम (इंग्लिश, कॉमर्स, सोशियोलॉजी) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया यहाँ जानें।
मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल जीडी के 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। 22 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
यूपीएससी ने ईएसई 2026 के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। पर्सनैलिटी टेस्ट 21 सितंबर से शुरू होंगे। जानिए पूरी डिटेल्स और शिफ्ट का समय।
मध्य प्रदेश में साक्षरता के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 1.89 करोड़ से अधिक लोग निरक्षर थे। विभिन्न साक्षरता अभियानों के बल पर अब तक 1.38 करोड़ (1,38,90,550) लोग निरक्षरता के अभिशाप से बाहर आ चुके हैं।
National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) द्वारा NEET PG 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की 30 सितंबर तक जारी किए जाने की उम्मीद है।
सीबीएसई (CBSE) द्वारा 6 सितंबर 2026 को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) स्थगित कर दी गई है। नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी यहाँ विस्तार से पढ़ें।