NEET UG 2026 परीक्षा और री-नीट के नाम पर टेलीग्राम-व्हाट्सएप पर एक्टिव हुए साइबर ठग। भोपाल साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी। जानें ठगी से बचने के उपाय और हेल्पलाइन नंबर।

एजुकेशन डेस्क। स्टार समाचार वेब
NEET UG 2026 Cyber Scam Alert: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच साइबर अपराधियों ने छात्रों और अभिभावकों को ठगने का नया तरीका ढूंढ निकाला है। परीक्षा रद्द होने या दोबारा परीक्षा (Re-NEET) आयोजित होने के भ्रामक दावों का फायदा उठाकर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस कमिश्नरेट भोपाल ने एक विशेष एडवाइजरी जारी कर छात्रों और उनके माता-पिता को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
एडवाइजरी के अनुसार, साइबर अपराधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर बेहद सक्रिय हैं। ये ठग छात्रों के भविष्य और उनकी उत्सुकता का फायदा उठाने के लिए कई तरह के फर्जी दावे कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ग्रुप्स में "100% सिलेक्शन गारंटी", "वीआईपी सीट अलॉटमेंट", "इनसाइड सीट" और "एडवांस प्रश्नपत्र" देने के वादे किए जा रहे हैं। परीक्षा का असली पेपर लीक होने का झांसा देकर इन ग्रुप्स के जरिए छात्रों से लाखों रुपये ऐंठे जा रहे हैं। ठगों द्वारा फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर बकायदा विज्ञापन चलाकर सीधे-साधे छात्रों को भ्रमित किया जा रहा है।
साइबर अपराधियों के हथकंडे सिर्फ ग्रुप्स तक सीमित नहीं हैं। पुलिस ने तकनीकी माध्यमों से होने वाले निम्नलिखित खतरों से भी आगाह किया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से मिलती-जुलती हूबहू नकली वेबसाइटें बनाई गई हैं, जहाँ फर्जी रजिस्ट्रेशन फीस जमा कराई जा रही है। इन फर्जी पोर्टल्स के जरिए यूज़र्स से ओटीपी (OTP), यूपीआई पिन (UPI PIN) और बैंक डिटेल्स हासिल कर खाते खाली किए जा रहे हैं। छात्रों को "इम्पॉर्टेंट नोट्स" या "लीक पेपर" के नाम पर फेक पीडीएफ या एपीके (APK) फाइल्स भेजी जा रही हैं। इन्हें डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो जाता है और सारा निजी डेटा चोरी हो जाता है।
भोपाल साइबर क्राइम पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि कोई भी संस्था, कोचिंग या व्यक्ति नीट (NEET) का असली प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले उपलब्ध नहीं करा सकता। ऐसे सभी दावे पूरी तरह से अवैध, भ्रामक और धोखाधड़ी की श्रेणी में आते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने भी इस संबंध में निर्देश जारी कर छात्रों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट और सत्यापित नोटिसों पर ही भरोसा करें।
यदि आप या आपके आस-पास कोई भी छात्र इस तरह की धोखाधड़ी या ऑनलाइन स्कैम का शिकार होता है, तो घबराएं नहीं। पुलिस ने तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर्स जारी किए हैं:
राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर: ???? 1930 (देशव्यापी)
भोपाल साइबर हेल्पलाइन नंबर: ???? 9479990636
आधिकारिक शिकायत पोर्टल:
नोट: साइबर क्राइम में समय पर की गई शिकायत (गोल्डन ऑवर के भीतर) आपके डूबे हुए पैसे को वापस दिलाने में बेहद मददगार साबित हो सकती है। सजग रहें, सुरक्षित रहें!
यह भी पढ़ें...
NEET UG 2026 Refund: नीट रिफंड विंडो आज से ओपन, ऐसे पाएं पूरी फीस वापस, जानें री-एग्जाम डेट
NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर बनाने वाली बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा मंधारे दिल्ली से गिरफ्तार
नीट-यूजी-2026: एनटीए ने किया री-एग्जाम तिथि का एलान... 21 जून को देशभर में दोबारा होगी परीक्षा

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी। सागर के इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगी परीक्षा। जानिए पूरी जानकारी, जिलेवार विवरण और अपडेट्स।
मध्य प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत BRC और APC के 525 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी। उच्च पद प्रभार शिक्षकों को पात्रता में शामिल करने की मांग उठी है।
कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। 454 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
केवल लंबे समय तक काम करने से किसी कर्मचारी को स्थाई कर्मी बनने का अधिकार नहीं मिल जाता। जनभागीदारी समिति द्वारा नियुक्त व्यक्ति भी केवल नियुक्ति के आधार पर राज्य सरकार का नियमित कर्मचारी नहीं बन सकता।
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी-एनईटी जून 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 आगामी 7 से 12 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रदेश के 12 जिलों में होने वाली इस परीक्षा के जरिए 156 पदों के लिए 3,775 अभ्यर्थी अपनी दावेदारी पेश करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को थ्री-लेयर सिक्योरिटी जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
NTA जल्द ही UGC NET June 2026 के 84 विषयों की फाइनल आंसर की और परिणाम जारी करेगा। साथ ही CSIR NET और ICAR परीक्षाओं के भी रिजल्ट इसी सप्ताह आएंगे। जानिए कैसे चेक करें स्कोरकार्ड।
देशभर में सरकारी स्कूलों की बदहाली और घटती छात्र संख्या के बीच राज्यों के शिक्षा बजट को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार अपने कुल बजट का औसतन केवल 13.76 फीसदी ही शिक्षा पर खर्च कर रही है।
सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सीटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया है कि सेक्युलर (धर्मनिरपेक्ष) शैक्षणिक संस्थानों में तय ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य है। अदालत ने स्कार्फ या हिजाब पहनने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है।