सीधी जिले में एनएच-39 पर युवक को वाहन ने टक्कर मारकर फिर कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने हत्या जैसे आरोप लगाए हैं, जबकि चालक बिना लाइसेंस बताया जा रहा, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
राष्ट्रीय राजमार्ग-39 एक बार फिर खून से लाल हो गया। जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम उपनी में रविवार सुबह हुई एक भयावह घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। यह मामला महज सड़क हादसा है या फिर सोची-समझी हत्या, इस पर अब जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के आरोप बेहद गंभीर हैं।
क्या है पूरा मामला?
कल रविवार सुबह करीब 9 बजे, वाहन क्रमांक एमपी 66 एच- 2025 तेज रफ्तार से सीधी की ओर जा रहा था। ग्राम उपनी स्थित माध्यमिक स्कूल के पास एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति सड़क किनारे पैदल चल रहा था। तभी तेज गति और लापरवाही से चलाए जा रहे वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों का सनसनीखेज दावा
घटना के चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरा और तब भी जिंदा था। आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बाद मदद करने के बजाय अमानवीयता की हद पार करते हुए गाड़ी को दोबारा उस पर चढ़ा दिया। इस क्रूर हरकत के चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
बिना लाइसेंस चालक पर संदेह
घटना के बाद जब स्थानीय लोगों ने चालक से दस्तावेज मांगे, तो उसके पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस मिला और न ही वाहन के वैध कागजात। ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन मालिक कम खर्च बचाने के लिए अनुभवहीन या बिना लाइसेंस युवकों से भारी वाहन चलवा रहे हैं, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।
ग्रामीणों का आक्रोश, हाईवे जाम
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ठऌ-39 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एनएच-39 पर लगातार हो रही घटनाएं एक बार फिर सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना यह है कि यह मामला सिर्फ लापरवाही का है या इसके पीछे कोई और सच्चाई छिपी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने कटनी के आर्म्स डीलर द्वारा विधायक संजय पाठक के खिलाफ दायर मानहानि याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 6 जुलाई को।
देश में बढ़ती महंगाई का असर अब मध्यप्रदेश में साफ दिखने लगा है। महंगाई ने आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित करना शुरू कर दिया है। संकट की सीधी गाज रसोई के बजट पर गिरी है, जिससे हरी सब्जियों की आवक में भारी कमी आ गई है और उनके दाम आसमान छूने लगे हैं।
भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का त्यागपत्र मंजूर कर लिया गया है। इस संबंध में लोक भवन से आज यानी शुक्रवार को आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, प्रो. जैन द्वारा 18 जून को प्रस्तुत त्यागपत्र को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य और राज्यपाल मंगुभाई पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आज विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया।
रीवा में नीम चौराहा से स्टेडियम तिराहा सड़क निर्माण कार्य दो वर्ष की देरी के बाद शुरू हुआ है। निर्माण एजेंसी, तकनीकी मानकों और कार्य गुणवत्ता को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठ रहे हैं।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शुल्क लेने के बावजूद मरीजों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रहीं। वार्ड ब्वाय की अनुपलब्धता, दवाओं की कमी और स्ट्रेचर तक परिजनों से चलवाने जैसी व्यवस्थागत खामियां सवाल खड़े कर रही हैं।
रीवा के दीनानाथ कोल और ननकी देवी ने संतान न होने की पीड़ा को प्रेरणा बनाकर 105 एकड़ बंजर भूमि को हरियाली में बदल दिया। 35 वर्षों की मेहनत से विकसित यह वन आज पर्यावरण और वन्यजीवों का आश्रय बन चुका है।
सिंगरौली के जियावन क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण और परिवहन को लेकर शिकायतें बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने रेत माफियाओं के बढ़ते प्रभाव, प्रशासनिक ढिलाई और राजस्व नुकसान के आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नागौद में शराब से लदी लग्जरी कार पकड़े जाने के मामले में फर्जी किरायानामा बनाकर जांच को गुमराह करने की साजिश उजागर हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।