सीधी-सिंगरौली एनएच-39 पर बने 10 फीट गहरे गड्ढे में गाय गिर गई। ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित निकाला। 12 वर्षों से अधूरी सड़क परियोजना की गुणवत्ता और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
सीधी-सिंगरौली को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-39 की बदहाली एक बार फिर सामने आ गई है। करोड़ों रुपये खर्च होने और वर्षों से निर्माण कार्य चलने के बावजूद मुख्य मार्ग के बीचों-बीच लगभग 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया है, जिसमें मंगलवार देर रात एक गाय गिर गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने सड़क की गुणवत्ता और निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर चिंता जताई है।
क्या थी घटना
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे सड़क किनारे जा रही एक गाय अचानक सड़क के नीचे धंस चुके हिस्से में गिर गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने रस्सियों और अन्य संसाधनों की मदद से काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का यह हिस्सा अंदर से पूरी तरह खोखला हो चुका है और कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
यह राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। सिंगरौली, सीधी और रीवा के बीच आवागमन का प्रमुख साधन होने के कारण प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। ऐसे में सड़क के बीच बने इस विशाल गड्ढे ने यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
12 वर्षों से जारी निर्माण कार्य अभी भी अधूरा
गौरतलब है कि इस सड़क का निर्माण कार्य लगभग 12 वर्ष पहले शुरू हुआ था। उस समय करीब 468 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण की योजना बनाई गई थी, लेकिन एक दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी परियोजना पूरी नहीं हो सकी। सितंबर 2025 में पुन: 569 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण का नया टेंडर जारी किया गया, लेकिन आज भी कई हिस्सों में सड़क अधूरी और बदहाल स्थिति में है।
तीन बार हो चुका है भूमि पूजन
इस सड़क का अब तक तीन बार भूमिपूजन हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसका भूमिपूजन कर चुके हैं। वहीं वर्ष 2025 में सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और राज्य मंत्री राधा सिंह ने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग को लेकर बीच सड़क पर बैठकर हवन-पूजन भी किया था। इसके बावजूद सड़क निर्माण की रफ्तार और गुणवत्ता दोनों सवालों के घेरे में हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी कोई बड़ा वाहन, बाइक सवार या अन्य राहगीर इस जानलेवा गड्ढे का शिकार हो सकता है। बुधवार दोपहर तक भी मौके पर किसी प्रकार की बैरिकेडिंग या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई थी।
अब लोगों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं कि करोड़ों रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना में सामने आई खामियों को कब दूर किया जाएगा और यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा कब मिल पाएगी।
क्या कहा कलेक्टर ने
इस संबंध में जब सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी अभी तक नहीं थी। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि मामले की तत्काल जानकारी लेकर संबंधित विभाग की टीम को मौके पर भेजा जाएगा तथा आवश्यक सुधार कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से अलग-अलग सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में प्रदेश के औद्योगिक विकास, वस्त्र क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपए की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की पूरी जानकारी। जानें कैसे मध्य प्रदेश सरकार निजी भागीदारी, इलेक्ट्रिक बसों और एआई तकनीक से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बना रही है।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पक्षकारों की पीड़ा, वकीलों के अधिकारों और न्याय प्रणाली पर दिए बेबाक विचार।
ग्वालियर के चर्चित अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में शान गन हाउस के संचालक अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के विकास और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीथमपुर से मुंबई तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे पहले ही बनकर तैयार है।
पांढुर्णा जिले में सदियों पुरानी और खूनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक गोटमार मेला एक बार फिर हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण झंडे पर कब्जे की होड़ में आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को ठिकाने लगाने के खेल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीमच में ऐसा तगड़ा शिकंजा कसा कि पूरे नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। देर शाम सीबीआई की टीमों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कॉलोनी में धावा बोलकर सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया।