कनाडा के ओटावा में सालाना पत्रकार रोस्ट डिनर के दौरान प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मौजूदगी में ट्रम्प की नकल और ट्रेड डील पर चुटकियां ली गईं। जानें रोस्ट डिनर की परंपरा और कार्नी-ट्रम्प के बीच पहले हुए व्यंग्यों की पूरी कहानी।

ओटावा। स्टार समाचार वेब
कनाडा की राजधानी ओटावा में आयोजित सालाना पत्रकार रोस्ट डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर जमकर व्यंग्य बाण छोड़े गए। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मौजूदगी में मंच पर ट्रम्प के रूप में पहुंचे एक कॉमेडियन ने न केवल उनकी नकल उतारी, बल्कि उन्हें 'सनकी' तक कह डाला। इस दौरान कॉमेडियन के खास डांस मूव्स और प्रधानमंत्री कार्नी के साथ ट्रम्प के अंदाज में देर तक किए गए हैंडशेक ने पूरे हॉल में ठहाके गूंजा दिए। कार्यक्रम में एक अन्य कॉमेडियन प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के किरदार में भी नजर आया, जिसके चलते मंच पर असली और नकली नेताओं के बीच मजेदार जुगलबंदी देखने को मिली।
रोस्ट डिनर के मंच से ट्रम्प की भूमिका निभा रहे कॉमेडियन ने कनाडा के प्रधानमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता पर भी तंज कसा। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि यह 'फेक न्यूज' है क्योंकि मंच पर दो-दो कार्नी मौजूद हैं, जो कि गड़बड़ की बात है। कॉमेडियन ने मजाकिया अंदाज में यह भी स्वीकार किया कि कार्नी लगभग उतने ही लोकप्रिय हैं, जितने कि वह खुद। इसके अलावा, कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने से जुड़ी ट्रम्प की पुरानी बयानबाजी और कार्नी को 'गवर्नर' कहकर संबोधित करने के प्रसंग पर भी जमकर चुटकियां ली गईं। कॉमेडियन ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के सामने इस तरह की बात कहने की हिम्मत नहीं है। वहीं, व्यंग्य के जरिए यह संदेश भी दिया गया कि अमेरिका और कनाडा के बीच एक बेहतरीन ट्रेड डील हो सकती है, लेकिन इसमें सबसे बड़ी बाधा खुद ट्रम्प ही हैं।
कनाडा में हर साल पत्रकारों और राजनेताओं के बीच आयोजित होने वाले इस खास आयोजन को 'पार्लियामेंट्री प्रेस गैलरी डिनर' के नाम से जाना जाता है। इसकी तुलना अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में होने वाले प्रतिष्ठित 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर' से की जाती है। इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री, अन्य शीर्ष नेता और पत्रकार एक साथ शामिल होते हैं। रोस्ट डिनर की खासियत यह होती है कि यहां भाषणों, पैरोडी और चुटकुलों के माध्यम से एक-दूसरे पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसे जाते हैं। इस दौरान राजनेता अपने विरोधियों, सरकार की नीतियों और यहां तक कि खुद पर भी हंसते हैं, जबकि पत्रकार भी नेताओं के फैसलों और बयानों पर बेबाकी से चुटकी लेते हैं।
यह पहला मौका नहीं है जब कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मौजूदगी या उनके बयानों में डोनाल्ड ट्रम्प पर व्यंग्य किया गया हो। इससे पहले 5 अगस्त को टोरंटो में एक कार्यक्रम के दौरान जब कार्नी फ्रेंच भाषा में भाषण दे रहे थे, तभी अचानक उनका टेलीप्रॉम्प्टर बंद हो गया था। इस स्थिति को संभालते हुए कार्नी ने चुटकी ली थी कि टेलीप्रॉम्प्टर ने काम करना बंद कर दिया है, लेकिन दुनिया के एक खास नेता की तरह वह इसे किसी साजिश का हिस्सा नहीं मानते। उनका यह इशारा सीधे तौर पर ट्रम्प की ओर था। दरअसल, सितंबर 2025 में संयुक्त राष्ट्र में भाषण के दौरान ट्रम्प का टेलीप्रॉम्प्टर भी बंद हो गया था, जिसे उन्होंने साजिश करार देते हुए जांच की मांग की थी। कार्नी के उस व्यंग्य के अगले ही दिन ट्रम्प ने भी पलटवार करते हुए कनाडा के नेताओं को खराब बताया था।
कनाडा के ओटावा में सालाना पत्रकार रोस्ट डिनर के दौरान प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मौजूदगी में ट्रम्प की नकल और ट्रेड डील पर चुटकियां ली गईं। जानें रोस्ट डिनर की परंपरा और कार्नी-ट्रम्प के बीच पहले हुए व्यंग्यों की पूरी कहानी।
कनाडा की राजधानी ओटावा में पत्रकारों के साथ आयोजित सालाना रोस्ट डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का जमकर मजाक उड़ा। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में एक कॉमेडियन ट्रम्प के रूप में मंच पर पहुंचा।
अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद एनवीडिया की उन्नत एआई चिप्स चीन पहुंचाने के कथित नेटवर्क में एलिस हुआंग, मेगास्पीड, गेमिंग कंपनियों और कंबोडिया के अपराध सिंडिकेट के संबंधों की जांच जारी है। जानें कैसे काम करता था यह पूरा तंत्र।
इजरायल की अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी संभाल रहे यशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजनकोट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी को गठबंधन वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। दोनों दलों के बीच आज बातचीत प्रस्तावित है। सरकार बनाने के लिए आइजनकोट के पास दिसंबर तक का समय है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की तेज 7% से अधिक GDP ग्रोथ का हवाला देते हुए यूएस फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीतियों पर सवाल उठाए हैं। जानें भारत और अमेरिका की मौजूदा ब्याज दरों व आर्थिक आंकड़ों का पूरा विश्लेषण।
बांग्लादेश के सिलहट में विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के घर पर अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल बम फेंका। मंत्री ने इस हमले के लिए शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को जिम्मेदार ठहराया है।
न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में 19 साल 7 महीने जेल की सजा सुनाई है। सदर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज विक्टर मारेरो ने करीब 80 मिनट चली सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।
जापान की संसद 'नेशनल डाइट' के बाहर 13,000 से अधिक लोगों ने प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की सैन्य विस्तार नीतियों, संविधान के अनुच्छेद 9 में संशोधन और तीन गैर-परमाणु सिद्धांतों में ढील देने की योजनाओं के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22-23 नवंबर को भारत की राजकीय यात्रा पर आ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है, जिसमें ऊर्जा, व्यापार और डिजिटल कनेक्टिविटी सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
33वें APEC शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के शेनझेन में ट्रंप, शी जिनपिंग और पुतिन की बैठक ने नई बहस छेड़ दी है। परमाणु हथियारों, ईरान, यूक्रेन और बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर जानें विस्तृत विश्लेषण।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह