सतना-मैहर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। कहीं बिना केंद्र स्थापित हुए खरीदी की तैयारी तो कहीं बिना तौल और मानक से अधिक वजन की शिकायतें मिली हैं। वायरल वीडियो के बीच कलेक्टर ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
समर्थन मूल्य में धान के उपार्जन में तरह तरह की गड़बड़ियां मिल रही हैं। कभी तौल में ज्यादा तो कभी धूल मिट्टी सनी धान के मामले सामने आ रहे हैं। अबकि अजीब सा वाकया सामने आया है।मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ा से मिली जानकारी के मुताबिक मैहर जिला के अमरपाटन ब्लाक मेंआने वाले गांव कुम्हारी में खरीदी केन्द्र की स्थापना नहीं हुई थी इसके बाद भी समूह डिजिटल तौल कांटा (पुराने पैटर्न में बटखरा प्रचलन में था ), पुराने बारदाने आदि रख कर खरीदी की तैयारी में था। इसकी शिकायत मिलने मध्यप्रदेश राज्य आपूर्ति निगम और प्रशासन की टीम पहुंच गई। टीम ने पाया कि सावित्री बाई फुले महिला स्व सहायता समूह का केन्द्र अभी स्थापित नहीं था इसके बाद भी वह उपकरण रख तैयारी में था।
तस्वीर-1: तौल बिना माल डंप
उचेहरा के रगला में एक समिति का वीडियो वायरल हुआ जिसमें बिना तौल की लॉट में धान भरी बोरी रखते हुए कुछ लोग दिखे। वीडियो के हिसाब से देखा जाय तो किसान की धान को बारदानों में बकायदा सारे मापदंड पूरे कर रखने के मानक है लेकिन ऐसा इस वीडियो में नहीं दिख रहा है।
तस्वीर-2: मानक से ज्यादा धान
एक और वीडियो सामने आया। यह भी उचेहरा ब्लाक का ही है। वीडियो गंगा महिला स्व सहायता समूह लिखी बोरी से शुरू होता है। इस 1 मिनट 11 सेकेंड के वीडियो में 41.00 किलोग्राम डिजिटल कांटा बता रहा है। जाहिर है कि यहां भी धान तौल की जा रही थी। इन दोनो ही वीडियो की स्टार समाचार पुष्टि नहीं करता है।
कलेक्टर ने दी हिदायत
किसानों को कोई असुविधा न हो तथा टोकन सिस्टम के माध्यम से सुगम खरीदी सुनिश्चित की जाए। अवैध परिवहन या भंडारण पर कार्रवाई जारी रखे जैसे निर्देश मैहर कलेक्टर ने दिए। कलेक्टर रानी बाटड पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के साथ कैंप पहुंचकर धान उपार्जन प्रक्रिया की समीक्षा की। किसानों से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया गया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के समस्त बिंदुओं का कड़ाई से पालन हो। छाया, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया।
बड़े किसानों का स्लॉट बुक नहीं
मैहर जिला में धान खरीदी को लेकर किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। परेशानी यह है कि बड़े किसानों के स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे हैं, जबकि केवल 100 क्विंटल से कम धान वालों की ही बुकिंग हो रही है। स्लॉट बुकिंग और सत्यापन की समस्या से जूझ रहे किसान खरीदी केंद्रों से लेकर खाद्य विभाग कार्यालय तक चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन कहीं भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। कड़ाके की ठंड में किसान खलिहानों में धान की रखवाली कर रहे हैं। वहीं खरीदी केंद्रों पर धान लेकर पहुंचे किसानों को समिति के कर्मचारी धान वापस ले जाने की बात कह रहे हैं।
अमरपाटन में समूह की बिना केन्द्र निर्धारण के खरीदी की शिकायत मिली थी। जिसकी जांच की गई। अन्य मसलों पर टीम भेज कर जांच कराएंगे।
पंकज बोरसे, जिला प्रबंधक मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के ए-4 नॉन फिलिंग सेक्शन में बम का पार्ट बनाते समय कर्मचारी तेजभान सिंह की उंगली मशीन की चपेट में आकर कट गई।
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी के बंगले पर आने पर रोक लगा दी है। खबरों के अनुसार, मंत्री के नाम पर लेन-देन और तीन पत्नियां होने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मध्य प्रदेश में शुरू हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी। जानिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन, कांग्रेस पर निशाना और 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' के विशेष आयोजनों की पूरी रिपोर्ट।