पन्ना जिले के गुनौर क्षेत्र में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

हाइलाइट्स
पन्ना, स्टार समाचार वेब
गुनौर थाना क्षेत्र में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में पन्ना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में की गई कार्रवाई के अनुसार पीड़िता ने 20 मई 2026 को थाना गुनौर में शिकायत दर्ज कराई थी।
महिला ने बताया कि वह किराना दुकान संचालित करती है और उसके पति मजदूरी के लिए बाहर रहते हैं। इसी दौरान एक परिचित व्यक्ति उसकी दुकान पर आता-जाता था। आरोपी ने वीडियो कॉल के माध्यम से महिला को अपनी बातों में फंसाकर उसके अश्लील वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली और बाद में वह वीडियो दूसरे व्यक्ति को भी भेज दिया। इसके बाद दोनों आरोपी महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। महिला ने बताया कि इसी बीच गांव का एक अन्य व्यक्ति उसकी परेशानी जानने के बहाने उसके संपर्क में आया और मदद का भरोसा दिलाकर वीडियो अपने मोबाइल में ले लिया।
बाद में उसने भी वीडियो वायरल करने और परिजनों को भेजने की धमकी देकर महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया तथा कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना गुनौर में अपराध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 78(1)(2)(3), 77, 79, 331(1), 64(2)(एम) तथा आईटी एक्ट की धारा 66ई एवं 67ए के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना चैहान एवं एसडीओपी गुनौर राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में विवेचना थाना प्रभारी सुनवानी निरीक्षक हरवचन सिंह कुड़ापे को सौंपी गई। उनके साथ थाना प्रभारी गुनौर उपनिरीक्षक बलबीर सिंह के नेतृत्व में दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। सक्रिय मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मनीष कश्यप, आरक्षक राजकुमार, नीलेश, श्याम, भरत मिलाप, चालक मुन्ना एवं प्रभात खरे का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरी टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है। मामले की विवेचना जारी है तथा फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा में नीम चौराहा से स्टेडियम तिराहा सड़क निर्माण कार्य दो वर्ष की देरी के बाद शुरू हुआ है। निर्माण एजेंसी, तकनीकी मानकों और कार्य गुणवत्ता को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठ रहे हैं।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शुल्क लेने के बावजूद मरीजों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रहीं। वार्ड ब्वाय की अनुपलब्धता, दवाओं की कमी और स्ट्रेचर तक परिजनों से चलवाने जैसी व्यवस्थागत खामियां सवाल खड़े कर रही हैं।
रीवा के दीनानाथ कोल और ननकी देवी ने संतान न होने की पीड़ा को प्रेरणा बनाकर 105 एकड़ बंजर भूमि को हरियाली में बदल दिया। 35 वर्षों की मेहनत से विकसित यह वन आज पर्यावरण और वन्यजीवों का आश्रय बन चुका है।
सिंगरौली के जियावन क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण और परिवहन को लेकर शिकायतें बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने रेत माफियाओं के बढ़ते प्रभाव, प्रशासनिक ढिलाई और राजस्व नुकसान के आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नागौद में शराब से लदी लग्जरी कार पकड़े जाने के मामले में फर्जी किरायानामा बनाकर जांच को गुमराह करने की साजिश उजागर हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।
कोलगवां थाना क्षेत्र में डायल-112 में तैनात आरक्षक पर मवेशी लदे ट्रक से अवैध वसूली का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को लाइन अटैच कर जांच सीएसपी को सौंप दी।
चित्रकूट में पहली बारिश के दौरान गऊघाट के पास सीवर मैनहोल ओवरफ्लो हो गया। दूषित पानी मंदाकिनी नदी में पहुंचने से नदी संरक्षण, स्वच्छता व्यवस्था और सीवर परियोजना की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
सतना नगर निगम महापौर पद के आरक्षण से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस में कई संभावित दावेदारों के नाम चर्चा में हैं, जबकि अंतिम तस्वीर आरक्षण प्रक्रिया के बाद ही साफ होगी।