पन्ना पुलिस ने दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। नकदी, आभूषण और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद हुई, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
पन्ना पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का पदार्फाश करते हुए अंतर्राज्यीय चोरी एवं एटीएम एक्सचेंज गिरोह के तीन कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के सागर और पंजाब के लुधियाना से आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 70 हजार 500 रुपये नगद, चोरी के आभूषण तथा वारदात में प्रयुक्त फोर्ड फीगो कार क्रमांक सीजी01डब्लूए6752 जब्त की है।
गिरोह का एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना सिंह चैहान एवं एसडीओपी एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। घटना 26 जून 2026 की है, जब केन्टाविल मॉल के पीछे आगरा मोहल्ला निवासी एवं जिला अस्पताल में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कृष्ण कुमार साहू ड्यूटी पर गए थे और उनकी पत्नी राजनगर गई हुई थीं। शाम को लौटने पर घर का मुख्य ताला टूटा मिला तथा अलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी सहित करीब 4 लाख 80 हजार रुपये का सामान चोरी हो चुका था। इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस और साइबर सेल ने करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का परीक्षण किया, रूट मैपिंग की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरोह की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने गढ़ाकोटा (सागर) और लुधियाना (पंजाब) में दबिश देकर साजन पासी पिता कमल कुमार पासी, जसबीर सिंह उर्फ जस्सी पिता प्रीतम सिंह तथा राजू पटेल पिता बैजनाथ पटेल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शिवकुमार झा उर्फ पंडित निवासी बरवाला, जिला हिसार (हरियाणा) अभी फरार है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी हैं। इनके विरुद्ध मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब के विभिन्न थानों में चोरी, एटीएम एक्सचेंज, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अन्य राज्यों से भी इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक आनंद मोहन मिश्रा, प्रधान आरक्षक संतोष तोमर, प्रधान आरक्षक आइमत सेन, प्रधान आरक्षक खेमचन्द्र राय, आरक्षक अभिषेक यादव एवं सायबर सेल टीम पन्ना का सराहनीय योगदान रहा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।