पन्ना के मक्केपाला गांव में कुएं में तेंदुआ और बछड़ा साथ फंसे मिले। वन विभाग ने अनोखा रेस्क्यू कर दोनों को सुरक्षित निकाला। बछड़े और तेंदुए का शांत व्यवहार चर्चा में रहा।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
दक्षिण वनमंडल पन्ना अंतर्गत रैपुरा रेंज के ग्राम मक्केपाला में एक अनोखा और रोमांचक रेस्क्यू आॅपरेशन देखने को मिला, जहां एक ही कुएं में तेंदुआ और बछड़ा फंसे मिले। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल क्षेत्र को सुरक्षित कर भीड़ नियंत्रण करते हुए योजनाबद्ध तरीके से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वन अमले ने अत्यंत सूझबूझ और तकनीकी समझ का परिचय देते हुए लकड़ी के लट्ठों को बांधकर और रस्सियों की मदद से एक मजबूत अस्थायी सीढ़ी तैयार की। इस सीढ़ी को इस प्रकार लगाया गया कि तेंदुआ बिना घबराहट के खुद बाहर निकल सके। साथ ही पूरी रणनीति इस तरह बनाई गई कि बाहर निकलने के बाद तेंदुआ गांव की ओर न जाकर सीधे जंगल की दिशा में आगे बढ़े। वन विभाग की यह योजना पूरी तरह सफल रही और तेंदुआ सुरक्षित रूप से बाहर निकलकर पास के जंगल में चला गया, जिससे किसी भी संभावित खतरे को टाल दिया गया। इस रेस्क्यू की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि कुएं में फंसे बछड़े और तेंदुए के बीच असामान्य व्यवहार देखने को मिला।
बछड़ा बार-बार तेंदुए के पास जाकर उसे चाटता रहा, जबकि तेंदुए ने पूरे समय कोई आक्रामक प्रतिक्रिया नहीं दी। शिकारी और शिकार के बीच इस तरह का शांत सह-अस्तित्व देख मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। यह घटना वन्यजीव व्यवहार का एक दुर्लभ और अनोखा उदाहरण मानी जा रही है। वन विभाग की टीम ने बछड़े को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे दोनों जीवों की जान बच गई। इस सफल अभियान में उपवनमंडल अधिकारी रचना शर्मा, प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक अंकुर गुप्ता, रेंज अधिकारी विवेक जैन सहित वनपाल रंजना नागर, रामप्रताप गौतम और वनरक्षक बद्री प्रसाद यादव, अरविंद विश्वकर्मा, धीरेन्द्र सिंह, रजनीश चैरसिया, सतीश द्विवेदी, अरविंद सिंह, प्रकाश प्रजापति, कमल प्यासी, सुमंत सिंह, लक्ष्मीकांत तिवारी एवं रामकुंवर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अलावा ग्राम पंचायत फतेहपुर के सरपंच नित्यपाल सिंह और सहायक सचिव जगदीश सिंह ने भी सहयोग प्रदान किया। वन विभाग द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान ने न केवल दो जीवों की जान बचाई, बल्कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावना को भी समाप्त कर दिया। इस सफल रेस्क्यू के बाद क्षेत्र में राहत का माहौल है और वन अमले की कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भिंड और दतिया जिलों में सिंध नदी पर चल रहे अवैध रेत खनन पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।
इंदौर अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनी इंदौर के एसडीएम ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कोर्ट ने मुआवजे और इलाज पर 27 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है।
सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए भोपाल पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण के पांचवें दिन अधिकारियों को तनाव प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल, सोशल मीडिया और सुरक्षा योजना की विशेष ट्रेनिंग दी गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे पर शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। साथ ही 'जन-विश्वास अभियान' और नई भर्तियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
बहुचर्चित बेला गांव दोहरो हत्याकांड में सात साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने दोनों आरोपियों रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।