×

गुमटी में पढ़ाई कर देश का भविष्य गढ़ रहे छात्र

पन्ना जिले के लूका पुरवा में बच्चे टीनशेड गुमटी में पढ़ाई कर रहे हैं। जर्जर भवन ढहाया गया लेकिन 9 माह बाद भी नया स्कूल भवन नहीं बना।

By: Yogesh Patel

Jun 26, 202510:27 PM

view10

view0

गुमटी में पढ़ाई कर देश का भविष्य गढ़ रहे छात्र

पन्ना, स्टार समाचार वेब

पन्ना जिले में गुमटी में पढ़ाई करके बच्चे देश का भविष्य रोशन कर रहे हैं। यहां गुमटी में विद्यालय संचालित हो रहा है। मामला  गौरिहार ब्लाक के जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लूका पुरवा का  है, जहां विद्यालय भवन जर्जर होने के कारण 24 सितंबर को ढहा दिया गया था। इसके बाद खुले में कक्षाएं संचालित होती रहीं, जबकि विद्यालय के रिकार्ड उस टायलेट में रखे गए हैं, जो छात्रों के उपयोग के लिए बनाया गया था। प्रशासन ने जर्जर भवन चिन्हित करते हुए विद्यालय भवन को तो ढहा दिया, लेकिन 9 माह बीत जाने के बाद भी वैकल्पिक विद्यालय भवन की व्यवस्था नहीं की, नतीजतन नए सत्र की  शुरुआत ढहाए गए उसी विद्यालय के मलबे के बीच टीन शेड की गुमटी के नीचे ही कर दी गई है। इस संबंध में शिक्षकों का कहना है कि जनपद शिक्षा केंद्र के निर्देश पर एक गुमटी का निर्माण करा नए सत्र की शुरुआत कर दी गई है, जबकि  सर्व शिक्षा अभियान के उपयंत्री ने  भवन निर्माण के लिए बजट न होने का हवाला दिया है। मलबे के बीच टीनशेड के नीचे अध्ययनरत  31 बच्चे शैक्षणिक सुविधाओं से विद्यालयों को लैस करने के सरकारी दावों की पोल खोल रहे हैं। 

उक्त विद्यालय गांव के बाहर बने आंगनबाड़ी भवन में संचालित किया जाना था, लेकिन वहां पानी की उपलब्धता न होने और अधिक दूरी के कारण संचालन नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि 9 माह पूर्व जब भवन गिराया गया था अगर उसी समय भवन बनाए जाने की प्रकिया शुरू हो जाती तो आज भवन बनकर न सिर्फ तैयार हो गया होता बल्कि कक्षाएं भी संचालित होने लगती।

मैं बीआरसी से इस विषय में बात करता हूं। पूर्व में जर्जर भवन गिराए गए थे जिसके बाद भवन अभी बन नहीं सके। विद्यालय में संख्या कितनी है यह भी देखना होगा। 

बलबीर रमन, एसडीएम गौरिहार

गांव में एक कमरा बमुश्किल किराए से  मिला है वह भी कच्चा है जिसमें विद्यालय का बांकी का रिकार्ड व अन्य सामग्री रखी गई है। विद्यालय परिसर में महज एक शौचालय ही शेष बचा है जिसका उपयोग सामग्री रखने में किया जा रहा है।

रामप्रकाश पटेल, हेडमास्टर प्रथामिक विद्यालय लूका

COMMENTS (0)

RELATED POST

बैरागढ़ में किराना कारोबारी ने लगाई फांसी, पत्नी से तलाक के बाद डिप्रेशन में थे उमेश खत्री

बैरागढ़ में किराना कारोबारी ने लगाई फांसी, पत्नी से तलाक के बाद डिप्रेशन में थे उमेश खत्री

भोपाल के बैरागढ़ में 41 वर्षीय व्यापारी उमेश कुमार खत्री ने सुसाइड कर लिया। 2016 में पत्नी से तलाक और बच्चों से दूरी के कारण मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है।

Loading...

Mar 29, 20263:10 PM

खाद और कीटनाशकों के उपयोग से धरती माता बीमार हो गई है: उप मुख्यमंत्री

खाद और कीटनाशकों के उपयोग से धरती माता बीमार हो गई है: उप मुख्यमंत्री

रीवा में आयोजित कृषि सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रासायनिक खाद और कीटनाशकों के दुष्प्रभाव बताते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया, ताकि धरती और आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ रह सकें।

Loading...

Mar 29, 20263:04 PM

रीवा में गैस एजेंसी गोदाम में अवैध रिफिलिंग का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

रीवा में गैस एजेंसी गोदाम में अवैध रिफिलिंग का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

रीवा में पापुलर गैस एजेंसी के गोदाम में अवैध रिफिलिंग का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सिलेंडरों से गैस चोरी कर ब्लैक में बेचने का खुलासा हुआ, प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल उठे हैं।

Loading...

Mar 29, 20263:01 PM

17 शराब समूहों को नीलाम कर 526 करोड़ कमाए, 14 प्लस में गईं और तीन दे गईं घाटा

17 शराब समूहों को नीलाम कर 526 करोड़ कमाए, 14 प्लस में गईं और तीन दे गईं घाटा

रीवा और मऊगंज में 17 शराब समूहों की नीलामी से 526 करोड़ की कमाई हुई, 14 समूह आरक्षित मूल्य से अधिक में बिके जबकि तीन में घाटा हुआ, कुल कारोबार हजार करोड़ पार जाने की उम्मीद है।

Loading...

Mar 29, 20262:57 PM

मध्यप्रदेश 169 नगरीय निकाय एल्डरमैन नियुक्ति सूची: 123 नगर परिषद और 46 नगर पालिका के नाम घोषित

मध्यप्रदेश 169 नगरीय निकाय एल्डरमैन नियुक्ति सूची: 123 नगर परिषद और 46 नगर पालिका के नाम घोषित

MP में नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्तियां जारी। 123 नगर परिषदों और 46 नगर पालिकाओं की सूची देखें। जानें धारा 19(1)(ग) के तहत हुई इन नियुक्तियों के बारे में।

Loading...

Mar 29, 20262:55 PM