पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र से ढाई साल की बच्ची लापता होने से सनसनी फैल गई। पुलिस और वन विभाग ड्रोन व डॉग स्क्वॉड से तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
शहर से लगे पन्ना टाइगर रिजर्व के सुनहरा बीट क्षेत्र के कक्ष क्रमांक पी-443 से बुधवार को ढाई साल की मासूम बच्ची के लापता हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया है। बुधवार को जहां डॉग स्क्वॉड की मदद से जंगल के चप्पे-चप्पे की तलाशी की गई, वहीं आज ड्रोन के माध्यम से तलाश अभियान शुरू किया गया। जंगल के चप्पे-चप्पे पर तलाश के बावजूद देश शाम तक दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। वहीं ग्रामीणों को भी खोज अभियान में शामिल रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलक आदिवासी उम्र करीब 2.5 वर्ष अपने माता-पिता के साथ जंगल से लगे खेत में महुआ बीनने गई थी। परिवार द्वारा खेत के पास एक अस्थायी झोपड़ी भी बनाई गई थी। इसी दौरान जब परिजन काम में व्यस्त थे, तभी बच्ची अचानक लापता हो गई। काफी देर तक तलाश करने के बाद जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। घटना के बाद से ही कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। विश्रामगंज रेंजर अजय वाजपेयी ने कहा कि यह क्षेत्र वन्यप्राणियों की गतिविधियों के लिए जाना जाता है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि किसी जंगली जानवर ने बच्ची को उठा लिया हो। हालांकि, अब तक घटनास्थल पर ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है जिससे इस आशंका की पुष्टि हो सके। डॉग स्क्वाईड के बाद अब ड्रोन से भी जांच की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलां दूसरी ओर, परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण की आशंका भी जताई है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस दोनों पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमें लगातार जंगल और आसपास के क्षेत्रों में सर्च आॅपरेशन चला रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, पूरे इलाके को घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जंगल में बाघों की लगातार गतिविधियों को लेकर चिंता जताई है। वहीं प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की है।
नहीं मिला कोई सुराग
मामले में गंभीरता से पड़ताल कर रहे विश्रामगंज रेंजर अजय वाजपेयी ने जानकारी देते हुए बताया कि जंगल में करीब 4 किलोमीटर के इलाके को पूरी तरह ड्रोन व डॉग स्क्वाईड की मदद से तलाश की गई है। जंगल में अमूमन तेंदुआ आदि के हमले की आशांका होती है, लेकिन शिकार के मामलों में बच्चे के कपड़े, चप्पल आदि मिल जानी चाहिए थी, इसके अलावा यदि वन्यप्राणी का हमला होता तो खून के निशान जरूर मिलते, लेकिन अभी तक की जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि वन विभाग पूरी तत्पर्ता के साथ बच्ची की खोज में जुटा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।