सतना के चर्चित परसमनिया गढ़ी गोलीकांड में नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी महिला सुनीता सिंह परिहार कथित रूप से राइफल से फायरिंग करती दिखाई दे रही है। मामले में पुलिस जांच और फोरेंसिक कार्रवाई जारी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नागौद राजघराने के परसमनिया गढ़ी गोलीकाण्ड का एक और वीडियो सामने आया है। सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री व वर्तमान नागौद विधायक नागेन्द्र सिंह के भतीजे रूपेन्द्र सिंह बाबा राजा की महिला मित्र खिड़की से फायरिंग करती साफ दिख रही है। फायरिंग करने के दौरान वह बाबा राजा के ससुराल पक्ष व अन्य लोगों के साथ गाली-गलौज करती हुई सुनाई दे रही है।
सुनाई दी योगिता की चीखें
वायरल वीडियो में गोली लगने पर रूपेन्द्र सिंह बाबा राजा की पत्नी योगिता सिंह की चीख सुनाई दे रही है। वीडियो में गोली चलने की आवाज सुनाई देने के साथ ही गोली दीवार से टकराने के बाद धुआं उठता भी दिख रहा है। गोली लगने के बाद योगिता दर्द से चिल्लाते हुए जमीन पर गिर जाती हैं। उल्लेखनीय है कि 11 जून को हुए परसमनिया गढ़ी में गोलीकाण्ड में घायल योगिता सिंह के पेट में गोली लगी थी। उनका इलाज रीवा के निजी अस्पताल में चल रहा है।
गढ़ी के गेट पर लटका मिला ताला
जानकारी के मुताबिक परसमनिया गढ़ी में हुए गोलीकाण्ड की जांच करने 4 दिन बाद सोमवार को फोरेंसिक टीम को घटना स्थल की जांच करने जाना था। सोमवार की सुबह उचेहरा थाना की परसमनिया चौकी पुलिस गढ़ी पहुंची। गढ़ी के मेन गेट में ताला लटका हुआ मिला। गढ़ी के पास मौजूद लोगों ने बताया कि रूपेन्द्र सिंह बाबा राजा गढ़ी से कहीं बाहर गए हुए हैं। उचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा ने बताया कि वे अमावस्या मेले की ड्यूटी में चित्रकूट में है। शुरुआती दौर में ही पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर 4 खाली कारतूस, वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल व जिंदा कारतूस जब्त कर लिए थे। बताया गया कि फोरेंसिक टीम घटना स्थल की जांच करने मंगलवार को परसमनिया गढ़ी जाएगी।
विधिक जानकारी ले रही पुुलिस
नागौद राजघराने के सदस्य रूपेन्द्र सिंह बाबा राजा की महिला मित्र सुनीता सिंह परिहार को गिरफ्तार कर पुलिस ने प्वाइंट 2.2 की राइफल, 4 खाली कारतूस और 8 जिंदा कारतूस जब्त किए थे। सुनीता के विरुद्ध हत्या का प्रयास का प्रकरण दर्ज कर 12 जून को केन्द्रीय जेल में भेज दिया गया था। इस प्रकरण में अभी तक लाइसेंसी आर्म्स के दुरुपयोग करने पर आर्म्स एक्ट की धारा 30 का इजाफा नहीं किया गया। उचेहरा थाना प्रभारी का इस मामले में कहना है कि लाइसेंसी आर्म्स से गोली चलाने पर क्या धारा लगानी है, इसके बारे में विधिक जानकारी ली जा रही है।
एक व्यक्ति को गाली दे रही है सुनीता
परसमनिया गढ़ी में हुए गोलीकाण्ड का जो वीडियो सोमवार को सामने आया है उसमें साफ नजर आ रहा है कि रूपेन्द्र सिंह बाबा राजा की महिला मित्र व कथित बिजनेस पार्टनर सुनीता सिंह परिहार एक कमरे की खिड़की के अंदर से अपनी लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ गोली चलाती नजर आ रही है। वायरल हुए वीडियो में सुनीता रूपेन्द्र सिंह बाबा राजा के ससुराल पक्ष व उनसे जुड़े लोगों को खुलेआम गाली देते हुए सुनाई दे रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद रूपेन्द्र सिंह बाबा राजा का यह दावा फर्जी प्रतीत हो रहा है कि सुनीता ने उनकी जान बचाने के लिए फायरिंग की थी।
बढ़ेगी धारा
भले ही राजपरिवार की बहू को गोली मारने वाली सुनीता सिंह परिहार पर आर्म्स लाइसेंस के दुरुपयोग की धारा न लगी हो। धारा बढ़ाने के लिए पुलिस के द्वारा विधिक जानकारी लेने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर रूपेन्द्र सिंह बाबा राजा के द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में उचेहरा पुलिस मेडिकल के आधार पर धारा बढ़ाने जा रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में हाथ में फैक्चर का जिक्र है। गौरतलब है कि राजा बाबा की शिकायत पर उनके साले नरेन्द्र सिंह राठौर और दो अन्य के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया था।
यह है घटनाक्रम
उचेहरा थाना के परसमनिया चौकी अंतर्गत परसमनिया गढ़ी में नागौद राजपरिवार से जुड़े सदस्य रहते हैं। इन दिनों गढ़ी के वारिस रूपेन्द्र सिंह बाबा राजा हैं। पिछले कुछ वर्षों से बाबा राजा और उनकी पत्नी योगिता सिंह के बीच विवाद चल रहा है। विवाद की केन्द्र बिंदु बाबा राजा की महिला मित्र व कथित बिजनेस पार्टनर सुनीता सिंह परिहार है। बाबा राजा और सुनीता के रिश्ते की वजह से योगिता सिंह परसमनिया गढ़ी छोड़कर अपने मायके उदयपुर में रहने लगी। इसके बाद नागौद किला में रहने लगीं। 11 जून को अपने बेटे, भाई व अन्य लोगों के साथ परसमनिया गढ़ी गईं। आरोप है कि बाबा राजा और सुनीता ने योगिता को गढ़ी से बाहर निकालने का प्रयास किया, जिस पर विवाद बढ़ा। विवाद बढ़ने पर सुनीता ने खिड़की से ताबड़तोड़ फायरिंग की। एक गोली योगिता सिंह के पेट में लगी। इस मामले की आरोपी सुनीता सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परंतु जेल भेजने के पहले पुलिस चौकी में सुनीता को वीवीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का फोटो और वीडियो सामने आने पर पुलिस की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लग गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।